विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भारत के अलावा एक और देश के विदेश मंत्री बन गए हैं। आप यह सुनकर चौंक गए होंगे। लेकिन यह दिलचस्प किस्सा सही में हुआ है। भारत से 14,000 कि.मी. दूर वेनेजुएला के पड़ोस में बैठे एक छोटे से देश ने गलती से विदेश मंत्री एस जयशंकर को अपना विदेश मंत्री बोल दिया है। इस देश की संसद के स्पीकर ने गलती से एस जयशंकर को अपना विदेश मंत्री बोल दिया। हालांकि उन्होंने अपनी गलती को जल्दी से सुधार लिया लेकिन उसके बाद इस देश की प्रधानमंत्री ने जो किया वह आपको हैरान कर देगा। इस देश की प्रधानमंत्री ने अपने ही स्पीकर से कहा कि आपसे एक चूक हो गई है। लेकिन एक तरीके से देखा जाए तो मैं भी डॉक्टर एस जयशंकर को अपने ही देश से आया हुआ ही मानना चाहूंगी। यह सुनकर विदेश मंत्री एस जयशंकर हंसने लगे।
मामला और दिलचस्प तब हो गया जब इसी देश की प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने वाली बीजेपी की जमकर तारीफ की। इस देश की प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का विश्वास अब पीएम मोदी और बीजेपी पर ही है। यह पूरा वीडियो हम आपको दिखाएंगे। लेकिन जल्दी से इस देश के बारे में जान लीजिए। भारत से 14,000 किमी दूर बेहद ही रणनीतिक जगह पर स्थित इस छोटे से कैरेबियन देश का नाम त्रिनीड एंड टोबैगो है। आपको बता दें कि त्रिनीड एंड टोबैगो के पास तेल के भंडार हैं। यह देश कैरेबियन क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्पादक है। आपको बता दें कि ईरान, अमेरिका जंग की वजह से पहले ही दुनिया ऊर्जा संकट से गुजर रही है। ऐसे में त्रिनिडा एंड टोबैको भारत के लिए बेहद अहम हो जाता है। इसी वजह से कई अहम मुद्दों पर बात करने के लिए विदेश मंत्री त्रिनिडार्ड और टोबैगो पहुंचे हुए थे। दिलचस्प बात देखिए कि त्रिनिडार्ड एंड टोबैगो की 40 से 45% आबादी भारतीय मूल की है। यहां ज्यादातर लोग भोजपुरी बोलते हैं। प्रधानमंत्री का नाम कमला प्रसाद बिसेसर है। यह देश भारत से इतना प्यार करता है कि गलती से जयशंकर को अपना विदेश मंत्री ही कह दिया।
ट्रिनीड एंड टोबैको की संसद के स्पीकर ने एस जयशंकर का स्वागत करते हुए उन्हें अपने देश का विदेश मंत्री बोल दिया। हालांकि इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे माफ कीजिए आप भारत के विदेश मंत्री हैं। स्पीकर के इतना कहने के बाद संसद में मौजूद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर मुस्कुराते दिखे। लेकिन मजा तो तब आया जब त्रिनीड एंड टोबैको की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बसेसर ने मुस्कुराते हुए कहा कि स्पीकर महोदय आपसे एक दिलचस्प चूक हो गई है। वैसे मैं भी डॉक्टर एस जयशंकर को त्रिनिड से आया हुआ ही मानना चाहूंगी। चलिए अब आपको दिखाते हैं कि त्रिनिडार्ड एंड टोबैको की संसद में एस जयशंकर और पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर क्या हो गया।
Continue reading on the app