JEE Advanced 2026 Admit Card OUT: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानें हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करना है
LPG Price Update India: LPG price update India: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से गैस सप्लाई पर असर पड़ने के बावजूद भारत में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आखिरी बार 7 मार्च को बढ़ाए गए थे।
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रोमांचक जीत के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर को लेकर अब पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने बड़ा बयान दिया। अश्विन का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार को भारत की टी20 टीम में दोबारा मौका मिलना चाहिए।
रायपुर में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो भुवनेश्वर कुमार रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 4 विकेट लेकर मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके बाद बल्लेबाजी में भी दबाव भरे आखिरी ओवर में अहम छक्का लगाकर टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया।
भुवनेश्वर के प्रदर्शन से प्रभावित अश्विन ने खुलकर उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा, '#BringBackBhuvi' मैं चाहता हूं कि उन्हें फिर से भारत की टी20 टीम के लिए जरूर देखा जाए। नई गेंद से शानदार गेंदबाजी, डेथ ओवर में कंट्रोल और दबाव में छक्का लगाने की क्षमता, ये सब आज भी उनके अंदर मौजूद है।'
मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान भुवनेश्वर ने शुरुआत से ही कहर बरपाया। उन्होंने रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। अश्विन ने खास तौर पर रोहित शर्मा को आउट करने वाली गेंद की जमकर तारीफ की।
अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर ने जल्दी समझ लिया था कि पिच पर गेंदबाजों को मदद मिल रही है और उन्होंने टेस्ट मैच जैसी सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने रोहित को जिस धीमी गेंद पर आउट किया, वह शानदार थी। पूर्व स्पिनर ने डेथ ओवर में भुवनेश्वर की सोच की भी तारीफ की। अश्विन बोले कि वह चौथा विकेट लेने के बजाय टीम के लिए सही यॉर्कर डालने पर ध्यान दे रहे थे। यही चीज उन्हें खास बनाती है।
अश्विन ने आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की भी तारीफ की। दबाव में खेली गई उनकी 73 रन की पारी को अश्विन ने “प्रेशर मैनेजमेंट” का शानदार उदाहरण बताया। हालांकि उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई, लेकिन कहा कि आरसीबी को उन पर भरोसा बनाए रखना चाहिए क्योंकि वह मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।