Responsive Scrollable Menu

CM विजय ने स्टाफ की टेबल उठाने में की मदद:शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर बगल में खड़े राहुल गांधी भी हैरान हुए

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने अभिनेता-राजनेता विजय ने रविवार को चेन्नई में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद स्टेज पर रखी टेबल हटाने में स्टाफ की मदद की। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी यह देखकर हैरान हो गए। विजय के इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल और अन्य नेताओं के साथ ग्रुप फोटो की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान मंच पर रखी टेबल हटाई जा रही थी। स्टाफ और वर्कर्स टेबल उठाने लगे तो विजय भी आगे आए और उन्होंने खुद टेबल उठाने में मदद की। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने विजय के इस जेस्चर की तारीफ की। चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह हुआ थलापति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में राहुल गांधी और तृषा समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं। विजय के सीएम की शपथ लेने के बाद एक्टर कमल हासन और प्रकाश राज ने उन्हें बधाई दी। कमल हासन ने कहा, ‘तमिलगा वेत्री कड़गम के अध्यक्ष और तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री मेरे भाई थिरु विजय को शुभकामनाएं। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में तमिलनाडु नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं।’ वहीं प्रकाश राज ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुख्यमंत्री विजय को बहुत-बहुत बधाई। नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में राज्य और तरक्की करेगा।’ आर माधवन ने भी दी बधाई एक्टर आर माधवन ने भी विजय को बधाई दी। माधवन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय की एक फोटो शेयर की और साथ ही लिखा, 'भगवान आपका भला करे और मुझे आप पर बहुत गर्व है।' फोटो में लिखा था, मेरे प्यारे भाई, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री के तौर पर आपका कार्यकाल हमारे राज्य के लिए सबसे फायदेमंद और असरदार हो। भगवान आपको वह सारी ताकत दे जिसकी आपको वह सब अच्छा करने के लिए जरूरत है जो आपको करना है। आप पर बहुत गर्व है भाई। तृषा ने विजय की मां से मुलाकात की शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी पहुंचीं। उन्होंने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलती नजर आईं।

Continue reading on the app

IPL 2026 RCB vs MI Highlight: रोमांच की पराकाष्ठा! भुवनेश्वर के छक्के और कृणाल के अर्धशतक से RCB जीता, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को आईपीएल के एक सांसे रोक देने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को दो विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पिछले दो मैच में हार का सामना करने वाली आरसीबी (14 अंक) ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (23 रन देकर चार विकेट) के गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद उनके अंत में दो गेंद में (एक छक्के से) नाबाद सात रन की मदद से शानदार जीत दर्ज की जिससे मुंबई इंडियंस आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

इसे भी पढ़ें: NEET 2026 Paper Leak Controversy | राजस्थान में मिला हूबहू Guess Paper, अब 600 अंकों के सवाल मिलने का दावा

 

कृणाल (46 गेंद में चार चौके और पांच छक्के) और जैकब बेथेल (27) के बीच चौथे विकेट के लिए 42 गेंद में 55 रन की भागीदारी के दम पर आरसीबी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। तिलक वर्मा (57 रन) के अर्धशतक के बावजूद मुंबई इंडियंस भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 166 रन ही बना सकी।

इसे भी पढ़ें: किसी बड़े संकट के संकेत! PM Modi का 'राष्ट्रव्यापी अपील': एक साल तक सोना न खरीदें, वर्क-फ्रॉम-होम को फिर अपनाएं

 

आरसीबी की शुरूआत खराब रही जिसने पावरप्ले में विराट कोहली (शून्य), देवदत्त पडीक्कल (12) और कप्तान राजत पाटीदार (08) के विकेट गंवाए। लेकिन कृणाल एक छोर पर डटे रहे, उन्होंने बेथेल के साथ मिलकर जिम्मेदारी संभाली। फिर उन्होंने और जितेश शर्मा (18) ने पांचवें विकेट के लिए 22 गेंद में 37 रन जोड़े। लेकिन कोर्बिन बॉश (चार ओवर में एक मेडन, 26 रन देकर चार विकेट) के दोहरे झटकों से आरसीबी की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा था जिन्होंने लगातार गेंदों पर जितेश और टिम डेविड को आउट किया।

आरसीबी ने 14वें ओवर में सबसे ज्यादा 16 रन जुटाए जिससे आरसीबी की जीत की उम्मीद बनी। जितेश को पिच पर उतरकर लय में आने में छह डॉट गेंद लगी। लेकिनइस ओवर में जितेश ने राज बावा की गेंद पर लांग ऑफ में एक छक्का और स्क्वायर लेग में एक चौका लगाया। फिर उन्होंने 15वें ओवर में बुमराह पर चौका लगाया। पर 16वें ओवर में कृणाल और जितेश ने बॉश पर एक एक छक्का लगाया।

लेकिन इसी ओवर में जितेश की पारी समाप्त हो गई। इस ओवर में 13 रन बने और दो विकेट गिरे। कृणाल 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर एएम गजनफर को विकेट दे बैठे। उनके आउट होने के बाद टीम को अंतिम दो ओवर में 18 रन की दरकार थी। रोमारियो शेफर्ड और रसिख सलाम क्रीज पर थे। 19वें ओवर में केवल तीन रन बने। अंतिम ओवर में 15 रन चाहिए थे जिसमें राज बावा की पहली गेंद वाइड, फिर नो बॉल रही। फिर इसमें एक रन बना। फिर दो गेंद वाइड हुई और इसमें कोई रन नहीं बना।

तीसरी गेंद में शेफर्ड आउट हो गए और भुवनेश्वर क्रीज पर उतरे। चौथी गेंद फिर वाइड हुई और फिर भुवनेश्वर ने इसमें छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर एक रन बना जिससे अंतिम गेंद पर दो रन चाहिए थे। रसिख सलाम (नाबाद 03) और भुवनेश्वर ने भागकर दो रन लेकर स्टेडियम में मौजूद आरसीबी के प्रशंसकों के साथ विराट कोहली और साथी खिलाड़ियों को खुशी से झूमने का मौका दिया। इससे पहले दीपक चाहर ने पारी के पहले ही ओवर में कोहली को मिड ऑफ पर राज बावा के हाथों कैच आउट कराया। इस तरह कोहली लगातार दूसरी दफा शून्य पर आउट हुए।

तीसरे ओवर में चाहर ने पडीक्कल को आउट कर दूसरा विकेट झटका, उन्होंने दो ओवर में 20 रन देकर दो विकेट ले लिए। पाटीदार भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। वह कोर्बिन बॉश के पहले ओवर की पहली गेंद पर नियंत्रण नहीं बना सके और यह सीधे ऊपर चली गई जिसे विकेटकीपर रिकलटन ने आसानी से लपक लिया। पिच पर काफी दरारें थी और तेज गेंदबाजों के लिए असमान उछाल मौजूद था।

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए चार ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटके जिसमें तीन विकेटों का एक शानदार स्पैल भी शामिल था जिससे आरसीबी ने मुंबई इंडियंस पर शुरू से ही दबदबा बना दिया। भुवनेश्वर ने रेयान रिकलटन (02), रोहित शर्मा (22) और कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव (शून्य) को आउट करके मुंबई इंडियंस के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया जिससे उसका स्कोर तीन विकेट पर 28 रन हो गया। लेकिन तिलक (42 गेंद में तीन चौके और दो छक्के) और नमन धीर (47 रन) ने चौथे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी करके टीम को संभाला और सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ाया। पिच पर बल्लेबाजों को रन जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।

तिलक को सुयश शर्मा ने छठे ओवर में जीवनदान दिया जब वह नौ रन पर थे। अगर वह आउट हो जाते तो टीम पूरी तरह से बिखर सकती थी। रसिक सलाम की एक धीमी गेंद पर तिलक के गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर मिडविकेट पर खड़े सुयश की ओर चली गई, जहां गेंद उनके हाथों से फिसल गई और कैच छूट गया। तिलक और नमन दोनों ने चौथे विकेट की साझेदारी के दौरान काफी संयम दिखाया। उन्होंने समझदारी से स्ट्राइक रोटेट की। लेकिन तिलक एक क्रॉस-सीम गेंद पर आउट हो गए, वहीं नमन ने पांच चौके और दो छक्के लगाकर 32 गेंद में 47 रन बनाए। इससे पहले भुवनेश्वर ने शुरुआती ओवरों में ही तीन विकेट लेकर आरसीबी को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यह छठा मौका था जब 36 साल के इस खिलाड़ी ने इस आईपीएल में तीन विकेट लिए थे।

भुवनेश्वर ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ही शानदार फॉर्म में चल रहे रिकलटन को आउट कर दिया जिसने गेंद को हवा में उठाकर मारने की कोशिश की। लेकिन गेंद सीधे मिड-ऑफ पर खड़े आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के हाथों में चली गई। अगले ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर एक चौका लगाने के बाद रोहित शर्मा (22) ने लगातार दो छक्के जड़कर अपनी पारी की शुरुआत की। पर तीसरे ओवर में शॉर्ट थर्ड-मैन की तरफ एक चौका लगने के बावजूद भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी फिर देखने को मिली।

भुवनेश्वर ने ऑफ-स्टंप के बाहर एक धीमी गति वाली ‘नकल बॉल’ डाली जिसे मारने के लिए रोहित ने बल्ला बढ़ाया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पीछे की तरफ चली गई। सूर्यकुमार के लिए यह आईपीएल सत्र बेहद निराशाजनक रहा है और उन्हें एक और असफलता का सामना करना पड़ा। उन्होंने ऑफ-स्टंप के बाहर आती हुई एक तेज और मुश्किल गेंद को जोर से मारने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे विराट कोहली के हाथों में चली गई। विराट ने शानदार कैच लपककर मुंबई इंडियंस को मुश्किल में डाल दिया और खुशी से झूम उठे।

For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  

Continue reading on the app

  Sports

Northampton में टॉस हुआ पर खेल नहीं, बारिश के कारण England-New Zealand दूसरा वनडे रद्द

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड महिला टीमों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला लगातार बारिश की वजह से रद्द हो गया। नॉर्थहैम्पटन में बुधवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, जिससे दोनों टीमों और क्रिकेट प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण मैच की शुरुआत पहले ही देरी से हुई थी। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते निर्धारित समय दोपहर एक बजे की बजाय मुकाबला शाम चार बजे शुरू करने का फैसला लिया गया था। साथ ही मैच को घटाकर 32-32 ओवर का कर दिया गया था।

गौरतलब है कि देरी के बाद न्यूजीलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन टॉस के कुछ ही देर बाद फिर से तेज बारिश शुरू हो गई। मैदान पर पानी भरने और मौसम में सुधार नहीं होने के कारण अंपायरों ने आखिरकार शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर मुकाबला रद्द घोषित कर दिया हैं।

बता दें कि इंग्लैंड की टीम इस तीन मैचों की सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे चल रही है। पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहद रोमांचक जीत दर्ज की थी। डरहम में खेले गए उस मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को एक विकेट से हराया था। उस मुकाबले में युवा खिलाड़ी टिली कोर्टीन-कोलमैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने चार्ली डीन के साथ आखिरी विकेट के लिए अहम साझेदारी भी निभाई थी।

दूसरे मुकाबले के लिए इंग्लैंड टीम में दो बदलाव किए गए थे। अनुभवी स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन की टीम में वापसी हुई थी। उन्होंने पहला मुकाबला नहीं खेला था। वहीं एलिस कैप्सी भी बीमारी से उबरने के बाद टीम में शामिल होने वाली थीं। उनकी जगह जोडी ग्रूकॉक को बाहर किया गया था, जिन्होंने पिछले मैच में पदार्पण किया था। तेज गेंदबाज लॉरेन फाइलर को भी अंतिम एकादश से बाहर रखा गया था।

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड महिला टीम ने अपने विजयी संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि बारिश की वजह से दोनों टीमों को मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिल सका हैं।

अब सीरीज का तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मुकाबला शनिवार को कार्डिफ में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी हैं।
Thu, 14 May 2026 20:57:06 +0530

  Videos
See all

Delhi Lockdown News: दिल्ली में LOCKDOWN? WFH का आदेश जारी! | Delhi NCR | Rekha Gupta | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T15:38:57+00:00

Ahmedabad Viral Video : लड़की का ये CCTV वीडियो हुआ वायरल | #Girl #viral #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T15:34:02+00:00

Mathura News: 'मेरो मथुरा' ऐप लॉन्च होने पर बोलीं Hema Malini, कहा- सभी को मिलेगी सुविधा | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T15:36:42+00:00

Khabardar: मिलावटी हल्दी से कैसे हो गई दुल्हन की मौत | Madhya Pradesh | Viral News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T15:38:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers