NEET UG Paper Leak Case: हाथ से लिखा प्रश्नपत्र फिर बनाई पीडीएफ फाइल, नीट पेपर लीक मामले में एक और खुलासा
NEET UG Paper Leak Case: नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच जारी है. जांच में लगातार नए-नए खुलासे हो रहा है. सीबीआई नीट पेपर लीक मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार देर रात जयपुर स्थित मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया. बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को न्यायिक कार्यवाही के लिए जयपुर लेकर पहुंची है.
यश यादव के जरिए राजस्थान पहुंचा था नीट का पेपर
सीबीआई की शुरुआती जांच में पता चला है कि नीट यूजी 2026 का लीक पेपर यश यादव के जरिए राजस्थान पहुंचा था. यश यादव पहले से ही विकास बिंवाल को जनता था. विकास बिंवाल के पिता दिनेश बिंवाल ने सबसे पहले प्रश्नपत्र की हार्ड कॉपी को स्कैन करके पीडीएफ फाइल बनाई. सीबीआई की जांच में पता चला है कि आरोपी ने प्रश्नपत्र को हाथ से लिखा और फिर उसे स्कैन किया.
NEET UG-2026 paper leak | Initial investigations have revealed that through Yash Yadav, the UG NEET paper reached Rajasthan. Yash knew Vikas Biwal. Vikas Biwal's father, Dinesh Biwal, scanned the hard copy of the question paper and made PDF files. The accused had handwritten the…
— ANI (@ANI) May 14, 2026
सीकर के कोचिंग केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को बेचा पेपर
जांच में ये बात भी सामने आई है कि दिनेश बिंवाल ने सीकर के कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को नीट यूजी का पेपर बेचा. बताया जा रहा है कि यश यादव परीक्षा में पास नहीं हुआ. वह आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान स्नातक का छात्र है. नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने कोचिंग संस्थान के कर्मचारियों और मालिकों से पूछताछ की है.
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: NEET UG 2026 paper leak | The accused arrested in connection with the case were produced before a Magistrate at his residence in Jaipur late last night. The investigative agency brought the accused for judicial proceedings amidst tight security. pic.twitter.com/DlyV3yj7qx
— ANI (@ANI) May 14, 2026
2-5 लाख रुपये में बेचा गया नीट का पेपर
सीबीआई की पूछताछ में सीकर के कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि उन्होंने पेपर खरीदने के लिए 2 लाख से 5 लाख रुपये तक की रकम दी थी. वहीं शुभम खैरनार ने इस बात से इनकार किया है कि वह इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता है. सीबीआई की टीम नीट पेपर लीक के स्रोत की जांच कर रही है. छात्रों के साथ-साथ आरोपियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, धन के लेन-देन की पुष्टि करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak Case: दिल्ली से लेकर केरलम तक 10 राज्यों में बेचा गया था नीट का पेपर, CBI की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
ब्रिक्स 2026 की शुरुआत से पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो से की मुलाकात
नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का गुरुवार से आगाज हो रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत से पहले भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगिओनो से मुलाकात की।
इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे। वहीं इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इथियोपिया के विदेश मंत्री गेडियन टिमोथेवोस हेस्सेबन भी दिल्ली पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।
इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों व वरिष्ठ प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के नेता और प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंचने लगे हैं।
यह भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पहली बड़ी मंत्रिस्तरीय बैठक होगी। माना जा रहा है कि यह इस साल के अंत में होने वाले ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के एजेंडे को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नई दिल्ली में आयोजित साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय (एमईए) ने पुष्टि की कि भाग लेने वाले देशों के वरिष्ठ राजनयिक इस बैठक में शामिल होंगे। मंत्रालय ने दो दिवसीय बैठक के दौरान होने वाली चर्चाओं की व्यापक रूपरेखा भी बताई।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक 14 और 15 मई को निर्धारित है और इसकी अध्यक्षता भारत कर रहा है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, चर्चाओं का मुख्य केंद्र प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम, सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना, और बदलती भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय शासन संरचनाओं में सुधार को आगे बढ़ाना होगा। मंत्रालय ने कहा कि भाग लेने वाले देश अपने-अपने प्रतिनिधित्व का स्तर स्वयं तय करेंगे। प्रतिनिधिमंडलों के बारे में अधिक जानकारी तब शेयर की जाएगी जब प्रतिनिधि नई दिल्ली पहुंच जाएंगे।
शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि अपने राष्ट्रीय राजधानी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
बता दें कि भारत ने हाल ही में अपनी ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता के लिए आधिकारिक लोगो और वेबसाइट का अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस बार ब्रिक्स समिट की थीम भारत के मानवता सबसे पहले और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विशेष जोर दिया था।
--आईएएनएस
केके/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)








