Responsive Scrollable Menu

AP EAMCET Counselling 2026: आज खत्म होगी फेज-1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, तुरंत करें आवेदन, जानें पूरा शेड्यूल

AP EAMCET Counselling 2026: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) आज, 29 जुलाई 2026 को AP EAMCET (AP EAPCET) 2026 फेज-1 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त करने जा रहा है। इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन का अंतिम मौका है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे बिना देरी किए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन पूरा कर लें।

APSCHE के जारी शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। वहीं, उम्मीदवार 25 से 31 जुलाई के बीच वेब ऑप्शन भर सकेंगे। वेब ऑप्शन में संशोधन (Editing) की सुविधा 1 अगस्त को उपलब्ध कराई जाएगी।

फेज-1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम 6 अगस्त 2026 को घोषित होगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 7 से 13 अगस्त के बीच सेल्फ-रिपोर्टिंग और संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 10 अगस्त 2026 से शुरू होंगी।

AP EAMCET Counselling 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026
ऑनलाइन सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन: 22 से 31 जुलाई 2026
वेब ऑप्शन एंट्री: 25 से 31 जुलाई 2026
वेब ऑप्शन एडिटिंग: 1 अगस्त 2026
फेज-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 6 अगस्त 2026
सेल्फ रिपोर्टिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग: 7 से 13 अगस्त 2026
कक्षाएं शुरू: 10 अगस्त 2026

रजिस्ट्रेशन फीस
OC/BC उम्मीदवार: ₹1,200
SC/ST उम्मीदवार: ₹600

AP EAMCET Counselling 2026: ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं।
  • AP EAMCET 2026 Phase-1 Counselling Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • हॉल टिकट नंबर, जन्मतिथि, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और काउंसलिंग फीस का भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे—

  • AP EAPCET 2026 हॉल टिकट
  • AP EAPCET 2026 रैंक कार्ड
  • कक्षा 10 की मार्कशीट
  • इंटरमीडिएट (12वीं) मार्कशीट
  • कक्षा 6 से 12 तक के स्टडी सर्टिफिकेट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
  • जाति, EWS, माइनॉरिटी या अन्य आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि ट्यूशन फीस रिइम्बर्समेंट के लिए पात्र हों)
  • निवास प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र (यदि लागू हों)

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
यदि आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान या दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन पूरा करें। समय पर प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवार ही फेज-1 सीट अलॉटमेंट में शामिल हो सकेंगे।

Continue reading on the app

Apple App Store से गायब हुआ Telegram, यूजर्स क्यों नहीं कर पा रहे डाउनलोड, आखिर क्या है पूरा मामला

कई यूजर्स Apple App Store से Telegram को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, पुराने यूजर्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. Telegram के संस्थापक पावेल डुरोव कई देशों में कानूनी जांच का सामना कर रहे है. रूस ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में भी Telegram कंटेंट मॉडरेशन और सुरक्षा नियमों को लेकर सवालों के घेरे में है.

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: विकेट बचाओ, वरना कुर्सी जाएगी! दरवाजे पर सरफराज और जुरेल के पास बहाने खत्म

IND vs SL: 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में ध्रुव जुरेल की जगह तय नहीं है. लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए वह अपनी ओर से कोई कस नहीं छोड़ना चाहते है. सरफराज खान को टीम में शामिल करना इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए एक चेतावनी है कि वह अपने प्रदर्शन में सुधार करें या उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा. Fri, 14 Aug 2026 08:34:26 +0530

  Videos
See all

'ईरान के कंट्रोल में है होर्मुज' | Hormuz Strait | Iran US War | Trump Vs Mojtaba #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:45:40+00:00

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त | Delhi Police | Delhi Security #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:44:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers