Responsive Scrollable Menu

Summer में कमजोरी और Dehydration की छुट्टी, पिएं ये पारंपरिक Super Drink, नहीं लगेगी लू

गर्मियों के मौसम में सबसे दिक्कत बॉडी की होती है, पानी की कमी से बीमार भी पड़ जाते हैं। गर्मियों के मौसम में तेज धूप और लगातार पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिससे कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में शरीर को तरोताजा और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। अगर आप भी इस मौसम में खुद को फिट और फ्रेश रखना चाहती हैं, तो आज हम आपको एक खास हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में मदद करेगी। यदि आप इस ड्रिंक का सेवन करेंगे तो कभी भी लू नहीं लगेगी। आइए आपको इस ड्रिंक बारे में-

क्या है ये ड्रिंक?

यह एक पारंपरिक संतर्पण (Santarpan) पेय है, जो शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा देने में भी मदद करता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और कमजोरी दूर करने में सहायक माना जाता है। यही वजह है कि यह ड्रिंक शरीर को तरोताजा रखने के साथ ताकत बढ़ाने का भी काम करता है।

किन चीजों से बनती है ये ड्रिंक?

-अंगूर
-अनार
-खजूर
-मुरमुरा का पाउडर (puffed rice)
-शहद
-मिश्री
-नमक
-पानी जरूरत के अनुसार

इन सभी सामग्रियों को मिक्स करके ग्राइंड कर लें और ड्रिंक बना लें। ये आपके शरीर को एनर्जी देगी। पानी की कमी को पूरा करेगी और कमजोरी दूर होगी।

क्यों फायदेमंद है यह ड्रिंक?

  - बिना कैफीन के आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी।

  - थकान और कमजोरी दूर होती है।

 - हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

 - दिल की सेहत बनी रहती है।

 - शरीर को अंदरुनी ताकत मिलती है।

कब पीना सही है?

  - दोपहर में जब आपको एनर्जी कम लगे।

 - ज्यादा काम या एक्टिविटी के बाद।

 - गर्मी से थकान या कमजोरी महससू हो।

 - लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए

डायबिटीज वालों के लिए जरूरी बात

जिन लोगों को डायबिटीज की परेशानी है, उन्हें इस ड्रिंक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। करीब 30 एमएल तक ही इसे लेना उचित माना जाता है। खासतौर पर तब ही पिएं जब ब्लड शुगर का स्तर कम हो। सुरक्षित रहने के लिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Continue reading on the app

डिजिटल फुटप्रिंट से 'डेथ स्क्वाड' की तलाश: चंद्रनाथ रथ की हत्या में UPI ट्रांजेक्शन से मिला अहम सुराग

West Bengal Political Murder Case: टोल प्लाज़ा UPI पेमेंट से खुला चौंकाने वाला सुराग! पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या केस में पुलिस को हत्यारों तक पहुंचने की उम्मीद। CCTV, चोरी की गाड़ियाँ और यूपी-बिहार कनेक्शन से साजिश का रहस्य और गहरा गया, जांच में पेशेवर हिट टीम का शक।

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya टीम के साथ क्यों नहीं? Punjab Kings मैच से पहले Mumbai Indians में मची हलचल

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन टीम के सामने अब भी अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती बनी हुई है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ 14 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले हार्दिक टीम के साथ यात्रा करते नजर नहीं आए, जिसके बाद उनकी फिटनेस और उपलब्धता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

बता दें कि हार्दिक पांड्या पिछले दो मुकाबले पीठ में ऐंठन की समस्या के कारण नहीं खेल पाए थे। हालांकि, मुंबई इंडियंस प्रबंधन की ओर से अभी तक उनकी फिटनेस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं मौजूद जानकारी के अनुसार हार्दिक ने अपने सामाजिक माध्यम खाते पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी करते दिखाई दिए। इससे यह संकेत जरूर मिला है कि वह धीरे-धीरे फिटनेस हासिल करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के लिए यह सत्र उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। कई बड़े खिलाड़ियों के बावजूद टीम लगातार संतुलन तलाशती रही और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। ऐसे में अब टीम के बाकी मुकाबलों को भविष्य की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी मुंबई इंडियंस को सलाह दी है कि बचे हुए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि सत्र के इस चरण में वरिष्ठ खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे चुके हैं और अब फ्रेंचाइजी को यह समझने की जरूरत है कि युवा खिलाड़ी दबाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं। सुनील गावस्कर का मानना है कि इससे टीम को अगले सत्र के लिए बेहतर संयोजन तैयार करने में मदद मिलेगी।

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम लगातार चार मुकाबले हार चुकी है और अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों की दौड़ में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत की जरूरत है। ऐसे में धर्मशाला में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अलग-अलग कारणों से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुंबई इंडियंस जहां सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं पंजाब किंग्स जीत के साथ वापसी कर प्लेऑफ की राह मजबूत करना चाहेगी। अब सभी की नजरें हार्दिक पांड्या की फिटनेस और अंतिम एकादश पर बनी हुई हैं।
Wed, 13 May 2026 22:20:54 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Death News: सुबह 4 बजे प्रतीक यादव घर में कैसे गिर गए? Prateek Yadav | Aparna Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T17:44:20+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat with Kishore Ajwani: PM Modi on Petrol Diesel | NEET UG Exam Leak 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T17:46:06+00:00

Prateek Yadav Death: क्या बिजनेस में घाटे से टेंशन में थे प्रतीक यादव? Aparna Yadav | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T17:40:11+00:00

Kishore Ajwani : तीन दिन के चीन दौरे पर डॉनल्ड ट्रंप | #Saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T17:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers