Responsive Scrollable Menu

यहां गुरुत्वाकर्षण के सारे नियम फेल, बिना इंजन चालू किए पहाड़ पर चढ़ जाएगी गाड़ी, अद्भुत है मैग्नेटिक हिल की कहानी

Mystery of Magnetic Hill: लद्दाख की मैग्नेटिक हिल दुनिया भर में अपने अनोखे रहस्य के लिए जानी जाती है. इस पहाड़ी पर बने रास्ते पर कार बिना स्टार्ट किए ऊपर की ओर रेंगने लगती है. मैग्नेटिक हिल को लेकर कई थ्योरी प्रचलित हैं. स्थानीय लोग मानते हैं कि यहां कभी स्वर्ग जाने का रास्ता हुआ करता था, जबकि वैज्ञानिक इसे एक ऑप्टिकल इल्यूजन बताते हैं. यही भ्रम इसे दुनिया के सबसे दिलचस्प पर्यटन स्थलों में से एक बनाता है.

Continue reading on the app

West Asia संकट के बीच Gold Supply पर Titan बेफिक्र, CFO बोले- हमारे पास है Plan B

 पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद प्रमुख आभूषण कंपनी टाइटन कंपनी ने कहा है कि उसे अल्पकालिक अवधि में सोने की आपूर्ति को लेकर कोई चिंता नहीं है, क्योंकि उसका ‘गोल्ड एक्सचेंज कार्यक्रम’ और वैकल्पिक आपूर्ति योजनाएं जोखिम को कम करने में मदद कर रही हैं। कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 में कुल कारोबार 75,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी ने कहा कि उसका गोल्ड एक्सचेंज कार्यक्रम तीसरी तिमाही से सफलतापूर्वक चल रहा है और इससे आभूषण कारोबार के लिए सोने की उपलब्धता में लचीलापन बढ़ा है।

कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अशोक सोनथालिया ने सोने की आपूर्ति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “हमारा गोल्ड एक्सचेंज कार्यक्रम पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही से बहुत सफलतापूर्वक चल रहा है। पहले भी यह कार्यक्रम था, लेकिन अब इसे और मजबूत किया गया है।” उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो कंपनी इस कार्यक्रम को और बढ़ा सकती है तथा अन्य वैकल्पिक योजनाएं भी तैयार हैं। सोनथालिया ने कहा, “कम से कम अल्पकालिक अवधि में हमें टाइटन, तनिष्क और कैरटलेन के लिए सोने की आपूर्ति को लेकर कोई चिंता नहीं है।”

उद्योग का एक बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से सोने का आयात करता है। इस बीच, सरकार द्वारा आयात लाइसेंस के नवीनीकरण में देरी की खबरें भी सामने आई थीं। सोनथालिया ने कहा कि सीमा शुल्क मोर्चे पर कुछ सुस्ती थी, लेकिन अब स्थिति सुधर रही है। उन्होंने कहा कि अल्पकालिक अवधि में सोना गिरवी रखकर कर्ज लेने (गोल्ड लोन) की लागत बढ़ने की संभावना भी नहीं है, क्योंकि ऋण अवधि 180 दिन से बढ़ाकर 270 दिन कर दी गई है। कंपनी के आभूषण प्रभाग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण नारायण ने कहा कि अब एक्सचेंज अभियान को विशेष रूप से तनिष्क के लिए स्वतंत्र रूप से चलाया जा रहा है।

नारायण ने कहा कि यह कार्यक्रम खासकर शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों और पुराने आभूषण बदलकर नए डिजाइन लेने वाले उपभोक्ताओं के बीच खरीद बढ़ाने में मदद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मार्च तिमाही में खरीदारों की संख्या में आठ प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पिछली तिमाही में यह लगभग स्थिर रही थी। टाइटन के मार्च तिमाही के एकीकृत शुद्ध लाभ में 35.36 प्रतिशत वृद्धि हुई है और यह 1,179 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की बिक्री भी 48.28 प्रतिशत बढ़कर 20,607 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

Continue reading on the app

  Sports

जिस पर लगाया बैन, उसी को कप्तान बनाने का बोर्ड का इरादा, वनडे और T20I में संभालेगा कमान

Sri Lanka ODI & T20I Captain: श्रीलंका के नए वनडे और T20 कप्तान कुसल मेंडिस हो सकते हैं. इस बारे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से आधिकारिक ऐलान का इंतजार है. खबर है कि वेस्टइंडीज दौरे से मेंडिस टीम की कमान संभाल लेंगे. Sun, 10 May 2026 13:03:42 +0530

  Videos
See all

Breaking News: ममता बनजी के फैसले को पलटेंगे शुभेंदु अधिकारी | Suvendu Adhikari | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T08:11:36+00:00

PM Modi in Bengaluru: 'लोटस की छाया में तरक्की...', बेंगलुरु से क्या बोले PM मोदी? | Art of Living #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T08:15:06+00:00

The Welsh Parliament election is over - so what happens now? #Wales #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:59:44+00:00

PM Modi in Bengaluru: समाज की शक्ति को जगाना है-PM Modi | Bengaluru | Art Of Living #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T08:02:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers