Responsive Scrollable Menu

80 साल पहले पंजाब से खाली हाथ निकले थे पिता, आज बेटे ने अमेरिका में चुकाया 176 छात्रों का 'उधार'

Anil Kochhar Education Loan Gift: भारतीय-अमेरिकी अनिल कोचर ने नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी के 176 स्टूडेंट्स का एजुकेशन लोन चुकाने का ऐलान कर सबको चौंका दिया. अपने पिता प्रकाश चंद कोचर की याद में दिया यह तोहफा स्टूडेंट्स को कर्जमुक्त होकर सपने पूरे करने की आजादी देगा.

Continue reading on the app

CM थलापति विजय का सफेद शर्ट-ब्लैक ट्राउजर लुक, क्या जेन Z के लिए बदल गई द्रविड़ राजनीति?

CM Vijay Thalapathy Look: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय ने शपथ ग्रहण समारोह में सफेद शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और ब्लैक ब्लेजर पहनकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है. दशकों से द्रविड़ राजनीति में धोती-शर्ट की पहचान रही है, लेकिन विजय का आधुनिक और प्रोफेशनल लुक जेन Z के बीच तेजी से वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर इसे 'Gen Z का CM' स्टाइल कहा जा रहा है. कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में नई पीढ़ी की एंट्री का संकेत है. अब सवाल यह है कि क्या यह बदलाव सिर्फ छवि तक सीमित रहेगा या शासन और राजनीति की शैली में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा.

Continue reading on the app

  Sports

IPL Playoffs की रेस में Gujarat Titans की बड़ी छलांग, Shubman Gill ने बताई जीत की रणनीति

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को यहां 77 रन की बड़ी जीत पर शुभमन गिल ने कहा कि टीम पूरी तरह से एकतरफा जीत वाले प्रदर्शन से बेहद खुश है। गिल की 84 रन की विस्फोटक पारी और साई सुदर्शन (55) के शानदार अर्धशतक के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राशिद खान (33 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के कमाल से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त देकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया। टाइटंस ने मौजूदा सत्र का अपना सबसे बड़ा स्कोर चार विकेट पर 229 रन बनाने के बाद रॉयल्स की पारी को 16.3 ओवर में 152 रन पर समेटकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

गिल ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, “हम बहुत खुश हैं। यह हमारे लिए शानदार और एकतरफा जीत रही। मुझे लगता है कि हमने 10–15 रन अतिरिक्त बना लिए थे। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था।” गिल ने बताया कि पावरप्ले के बाद ही टीम को भरोसा हो गया था कि मुकाबला उनके नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, “230 रन बनाने के बाद हमें पता था कि हम मजबूत स्थिति में हैं। हमारी सोच यही थी कि गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखें। कुछ ओवर ऐसे रहे जब हमें बाउंड्री नहीं मिली, लेकिन आखिरी ओवर में हमने उसकी भरपाई कर दी।” उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, “शुरुआत में विकेट मिलने से हमारे गेंदबाज़ों को आक्रामक तरीके से गेंदबाजी करने का मौका मिला। हमारी रणनीति हमेशा आक्रमण करते रहने और विकेट निकालने की रहती है।”

अपनी फिटनेस पर बात करते हुए गिल ने कहा, “मैच के दौरान मेरा टखना मुड़ गया था, लेकिन करीब आधे घंटे बाद स्थिति थोड़ी बेहतर हो गई।” नियमित कप्तान रियान पराग के चोटिल होने के कारण रॉयल्स की अगुवाई कर रहे यशस्वी जायसवाल ने कहा कि टीम की कोशिश अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाज़ी करने की थी, लेकिन विपक्षी बल्लेबाज़ों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ अच्छी एरिया में गेंदबाजी करने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हमारी कोशिश चौके-छक्के रोकने की थी, लेकिन उनके बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा।”

जायसवाल ने पारी के पहले ओवर में 18 रन लुटाने वाले जोफ्रा आर्चर का समर्थन करते हुए कहा, “यह क्रिकेट का हिस्सा है। कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाज़ी नहीं कर पाते। उन्होंने हमारे लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे भरोसा है कि वह जोरदार वापसी करेंगे।” उन्होंने कहा, “हम अब यह देखेंगे कि किन क्षेत्रों में सुधार किया जा सकता है और इस मैच से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे।

Sun, 10 May 2026 10:04:36 +0530

  Videos
See all

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय बने CM, राहुल गांधी ने बजाई खूब ताली! | #shorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:36:45+00:00

Vijay Thalapathy Oath Ceremony: तमिलनाडु में आज से 'विजय युग' शुरू | TVK | Tamil Nadu | Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:30:28+00:00

UP Cabinet Expansion : CM Yogi का चुनावी एक्शन...साधा जातीय समीकरण? | Yogi 2.o | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:35:11+00:00

Tamil Nadu CM Oath ceremony : 'मैं Joseph Vijay ..' CM बनते ही लगे नारे #vijay #thalapathyvijay #tvk #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T06:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers