Responsive Scrollable Menu

दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साउथ-वेस्ट जिले की थाना सफदरजंग एन्क्लेव टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी की पहचान सुमित उर्फ वरुण (22), निवासी संजय कैंप, दक्षिणपुरी, नई दिल्ली के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके कब्जे से तीन चोरी के दोपहिया वाहन (दो बाइक और एक स्कूटी) बरामद किए हैं.

पेट्रोलिंग के दौरान धरा गया शातिर

पुलिस के मुताबिक, मोटर वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना सफदरजंग एन्क्लेव में एक विशेष टीम गठित की गई थी. टीम में एसआई जितेंद्र कुमार, एचसी योगेश यादव, एचसी विनोद यादव, एचसी पुष्पेंद्र, एचसी नेतराम, एचसी अनिल और कांस्टेबल सुनील शामिल थे. इस टीम की निगरानी इंस्पेक्टर रजनीश कुमार (एसएचओ थाना सफदरजंग एन्क्लेव) और एसीपी मेल्विन वर्गीज के निर्देशन में की जा रही थी.

7 मई 2026 की रात करीब 10 बजे पुलिस टीम फैक्ट्री रोड स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर के जंगल वाले इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान एक युवक बिना हेलमेट के संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दिया. पुलिस को देखते ही युवक ने अचानक यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की. पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और सफदरजंग अस्पताल गेट नंबर-9 के पास उसे सफलतापूर्वक दबोच लिया.

पूछताछ में स्वीकारे कई और मामले

जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त पाई गई. ZIPNET पर जांच करने पर बाइक चोरी की निकली, जो थाना सफदरजंग एन्क्लेव में दर्ज एक ई-एमवीटी मामले से जुड़ी थी. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सुमित ने कई वाहन चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने दो अन्य चोरी के वाहन भी बरामद कर लिए. इनमें ग्रीन पार्क इलाके से चोरी हुई होंडा डियो स्कूटी और मेहरौली इलाके से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है.

आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुमित उर्फ वरुण पहले भी दोपहिया वाहन चोरी के दो मामलों में शामिल रह चुका है. वह आसानी से पैसे कमाने के लिए नियमित रूप से दोपहिया वाहनों की चोरी करता था. पुलिस अब आरोपी से अन्य संभावित चोरी की वारदातों के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है.

बरामदगी और सुलझे मामले

पुलिस ने आरोपी सुमित उर्फ वरुण से कुल तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए और तीन मोटर वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया है. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की वाहन चोरी पर सख्ती और सतर्क गश्त की मिसाल है. थाना सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

Continue reading on the app

Happy Mother’s Day 2026 Wishes: आज मदर्स डे के मौके पर अपनी मां को भेजें प्यार भरे मैसेज, पढ़कर खुशी से भर आएंगी उनकी आंखें

Happy Mothers Day 2026 Wishes: मां वो शख्स है जो खुद अधूरी नींद में रहकर हमारे सपनों को पूरा करती है. जो अपने हिस्से की खुशियां काटकर हमारे चेहरे पर मुस्कान सजाती है. हमारी हार में भी जो हमसे ज्यादा भरोसा रखती है, वहीं मां होती है. एक आम भारतीय घर की मां किसी सुपरहीरो से कम नहीं. आज यानी 10 मई 2026, रविवार को उस औरत को सलाम करने का दिन है जिसने बिना किसी उम्मीद के हमें जिंदगी जीना सिखाया है. अगर आपकी मेहनत जुनून है आपकी कामयाबी में चमक है, तो यकीन मानिए उसमें आपकी मां की दुआओं का सबसे बड़ा हाथ है. ऐसे में अगर आप आज मदर्स डे के मौके पर अपनी मां को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो आप अपनी मां को एक प्यारा-सा मैसेज भेज सकते हैं, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ सकती है और उनका दिन और भी खास बन सकता है. 

मदर्स डे पर मां को भेजें ये प्यारे और इमोशनल मैसेज

मां…बस तेरा ही प्यार सच्चा है , 
तेरा ही दुलार सच्चा है, 
तू है तो जिंदगी आसान लगती है !! 
हैप्पी मदर्स डे

तेरी दुआएं मेरी सबसे बड़ा कवच हैं, 
तेरा प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत है
मां तू है तो सब कुछ है, 
तेरे बिना सब कुछ अधूरा लगता है 
Happy Mothers Day 2026 Wishes

जिसके बिना है मेरी दुनिया अधूरी 
मां तू मेरे जीवन का अनमोल रत्न है 
हैप्पी मदर्स डे

मां ने सिर पर हाथ रखा 
तब चैन मिला बिमारी में, 
अब पता चला कि मसीहा भी रहता है 
घर की चारदीवारी में 
Happy Mothers Day 2026 Wishes

तेरे हाथ की रोटी में जो स्वाद है 
वो किसी फाइव स्टार में कहां 
तेरी ममता से बढ़कर कुछ नहीं 
तू है तो सब कुछ है यहां 
मां के लिए शुभकामना संदेश 

मेरी तकलीफ में मुझसे ज्यादा मेरा मां रोई है, 
खिला-पिला के मुझको मां मेरी कभी भूखे पेट भी सोयी है 
थैंक्यू मां, हैप्पी मदर्स डे 

मां…तेरा प्यार सबसे खास है, तेरे बिना हर रिश्ता उदास है, 
मेरी हर खुशी तुझसे जुड़ी है, 
क्योंकि तू ही मेरा सबसे बड़ा विश्वास है!!
मां…तेरा जितना कोई नहीं कर सकता है त्याग,
तू ही तो है मेरा पूरा संसार, 
हैप्पी मदर्स डे !!

न थकती है, न करती है कोई शिकायत है…
मां तू कैसे कर लेती है ये सब. 
आज इस खास मौके पर मेरा आपको दिल से धन्यावाद !!

मां का सहारा जिदंगी में बहुत जरूरी है, 
उसके बिना हर खुशी अधूरी है, 
मेरी बस यही है दुआ, 
मेरी मां कभी न हो मुझसे दूर !! 
हैप्पी मदर्स डे

मां के लिए एक दिन नहीं बल्कि मां से ही हर दिन है, 
हैप्पी मदर्स डे मम्मी, 
आई लव यू !!

तेरे प्यार में सच्चाई नजर आती है, 
तेरी दुआ में खुदाई नजर आती है, 
मां, तू सिर्फ रिश्ता नहीं, 
मेरी पूरी दुनिया नजर आती है!!
Happy Mothers Day 2026 Wishes

मां…तेरे कदमों में जन्नत मिलती है,
तेरी मुस्कान से राहत मिलती है,
 तू साथ हो तो डर नहीं लगता, 
तेरी दुआ से हर नेमत मिलती है!!

यह भी पढ़ें: Mother’s Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें प्यार भरा सरप्राइज, घर पर बनाएं ये खूबसूरत हैंडमेड गिफ्ट, जानिए आसान तरीके

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli: 1 रन बनाते ही जश्न मनाने लगे विराट कोहली, 400 पार करते ही रचा इतिहास

RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जैसे ही खाता खोला वो जश्न मनाने लगे. विराट कोहली ने इस सीजन 400 से ज्यादा रन भी बना दिए. Wed, 13 May 2026 23:22:52 +0530

  Videos
See all

Breaking News: मोदी को मारने की साजिश किसने रची? PM Modi | CIA | Security Alert | Latest news #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T18:09:19+00:00

Bulldozer Action News: ओवैसी के नेता पर 'देवा भाऊ' के बुलडोजर का एक्शन! Asaduddin Owaisi | TCS Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T18:14:18+00:00

Final Cut: Gold, Milk Price Hike..आगे क्या? | PM Modi Convoy | Trump | Iran War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T18:12:00+00:00

PM की अपील पर Ashwini Vaishnav की पहल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-13T18:07:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers