Responsive Scrollable Menu

भुवनेश्वर कुमार से छिन गई पर्पल कैप, 30 साल का ये खिलाड़ी बना IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज

IPL 2026 Purple Cap : आईपीएल 2026 पर्पल कैप की रेस में बड़ा बदलाव हो गया है. अब RCB के स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप का ताज छिन गया है. उन्होंने काफी लंबे समय तक पर्पल कैप अपने सिर पर सजाए रखा लेकिन आखिरकार उनके सिर से अब पर्पल कैप एक 30 वर्षीय खिलाड़ी ने छीन लिया है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा है, जिन्होंने बीते शनिवार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के साथ ही आईपीएल 2026 का पर्पल कैप अपने नाम कर लिया.

भुवनेश्वर से रबाडा ने छीनी पर्पल कैप

आईपीएल 2026 पर्पल कैप अब कगीस रबाडा के सिर सज गया है. रबाडा ने राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 230 रनों का बचाव करते हुए 3 ओवर में 33 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए. उन्होंने यशस्वी जायसवाल और शिमरोन हेटमायर को आउट किया.

रबाडा ने आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में कुल 18 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 3 विकेट 25 रन देकर रहा है. इन 18 विकेट के साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है. 

 भुवी के पास आज होगा सुनहरा मौका  

भुवनेश्वर कुमार अब पर्पल कैप होल्डर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. आरसीबी के इस स्टार पेसर के नाम 10 मैचों की 10 पारियों में 17 विकेट हैं. भुवी कगीसो रबाडा से सिर्फ 1 विकेट पीछे हैं. अब भुवनेश्वर कुमार के पास मौका होगा कि आज वो रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में 2 विकेट लेकर फिर से पर्पल कैप को अपने नाम कर लें. 

टॉप 5 में ये गेंदबाज भी शामिल

पर्पल कैप होल्डर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर 10 मैचों में 17 विकेट लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज बन हुए हैं. वहीं चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर प्रिसं यादव ममौजूद हैं. जिनके नाम 10 मुकाबलों में 16 विकेट दर्ज हैं. पर्पल कैप होल्डर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा हैं, जिसने नाम भी 10 मुकाबलों में 16 विकेट दर्ज हैं.

IPL 2026 Purple Cap List

रैंक खिलाड़ी टीम मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
1  (कगिसो रबाडा) GT 11 18 3/25
2  (भुवनेश्वर कुमार) RCB 10 17 3/5
3  (अंशुल कंबोज) CSK 10 17 3/22
4  (प्रिंस यादव) LSG 10 16 3/32
5  (ईशान मलिंगा) SRH 11 16 4/32
6  (राशिद खान) GT 11 15 4/33
7  (जॉफ्रा आर्चर) RR 11 15 3/20
8  (कार्तिक त्यागी) KKR 10 13 3/22
9  (मोहम्मद सिराज) GT 11 12 2/23
10  (अल्लाह मोहम्मद गजनफर) MI 8 12 2/17

ये भी पढ़ें : ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बड़ा बदलाव, 26 साल के स्टार बल्लेबाज ने टॉप-5 में मारी एंट्री, जानिए वैभव सूर्यवंशी किस स्थान पर

Continue reading on the app

शपथ ग्रहण से पहले आया TVK चीफ विजय के माता-पिता का बयान, बेटे के तमिलनाडु का CM बनने पर जताई खुशी

TVK Chief Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु में आज से 'विजय' युग की शुरुआत होने जा रही है. तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के प्रमुख विजय आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं. वे राज्य के 9वें मुख्यमंत्री होंगे. विजय का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा. जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मेहमान भी आने लगे हैं. टीवीके चीफ विजय के शपथ ग्रहण में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल होंगे. शपथ ग्रहण से पहले टीवीके चीफ थलापति विजय के माता-पिता का बयान सामने आया है. उन्होंने बेटे के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई है.

विजय के शपथ ग्रहण से पहले क्या बोले उनके माता-पिता?

TVK चीफ थलापति विजय आज (10 मई, 2026) की सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. विजय के शपथ ग्रहण से पहले उनके माता-पिता ने खुशी जताई. टीवीके चीफ विजय के पिता और निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वे उस पल का आनंद लेंगे जब उनका बेटा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगा. उन्होंने एएनआई से कहा, "मैं बहुत खुश हूं. हम समारोह में शामिल होने जा रहे हैं. मैं अपने बेटे को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने का आनंद लूंगा."

क्या बोलीं विजय की मां शोभा?

वहीं टीवीके चीफ विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने भी बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं. आज मातृ दिवस है, मैं बहुत खुश हूं."

Continue reading on the app

  Sports

IPL में Rashid Khan का बड़ा कारनामा, Sunil Narine और Jadeja को पछाड़कर बनाया नया Record

मौजूदा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के 52वें मैच में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमें 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ीं और मेजबान टीम को पूरी तरह से पछाड़ते हुए टाइटन्स ने 77 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में कई ऐसे पहलू थे जो जीटी के लिए उल्लेखनीय रहे, और उनमें से एक था ऑलराउंडर राशिद खान का गेंदबाज़ी प्रदर्शन। चार ओवरों के पूरे स्पेल में राशिद खान ने सिर्फ 33 रन दिए और चार शानदार विकेट लेकर जीटी के पक्ष में मैच का रुख मोड़ दिया।
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026: कप्तान Shubman Gill का तूफान, Rashid Khan ने ढाया कहर, GT ने RR को बुरी तरह रौंदा


ऐसा करके उन्होंने आईपीएल इतिहास में स्पिनर के तौर पर सबसे ज्यादा तीन विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में सुनील नारायण, रविंद्र जडेजा और कई अन्य खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। गौरतलब है कि यह आईपीएल में राशिद का 18वां तीन विकेट लेने का कारनामा था; उनसे आगे सिर्फ युजवेंद्र चहल हैं जिनके नाम 23 तीन विकेट हैं। अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले राशिद खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस स्टार ऑलराउंडर ने आगे आकर बताया कि पहली गेंद फेंकते ही उन्हें एहसास हो गया था कि वह इस विकेट पर कुछ कमाल कर सकते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: 18 साल से IPL Trophy नहीं, Delhi Capitals के डायरेक्टर का छलका दर्द, बताई नाकामी की वजह


मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में राशिद खान ने कहा कि हां, जैसे ही मैंने पहली गेंद फेंकी, मुझे पता चल गया था कि मैं कुछ कर सकता हूं, लेकिन बात बस इतनी है कि गेंदबाजी करते समय गति में विविधता बनाए रखनी है। मैं गति में विविधता लाने और लगातार सही जगह पर गेंद डालने की कोशिश कर रहा था, और स्टंप को छोड़ना नहीं चाहता था। मुझे लगता है कि अगर मैं स्टंप छोड़ देता हूं, तो बल्लेबाज के लिए एक रन लेना या चौका लगाना आसान हो जाता है।

आईपीएल में स्पिनरों द्वारा सबसे अधिक तीन विकेट लेने का रिकॉर्ड
23 - युजवेंद्र चहल

18 - राशिद खान*

17 - सुनील नारायण

17 ​​- अमित मिश्रा

17 - रविंद्र जडेजा
Sun, 10 May 2026 10:03:57 +0530

  Videos
See all

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय के शपथ समारोह में पहुंचे राहुल गांधी | #shorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T04:44:30+00:00

UP Cabinet Expansion Update : मंत्रिमंडल विस्तार आज, हो गया फाइनल ये 6 मंत्री लेंगे शपथ! | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T04:30:06+00:00

Vijay Oath Ceremony: विजय के शपथ समारोह में पहुंची Trisha | #shorts #trishakrishnan #vijaythalapathy #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T04:37:17+00:00

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के लिए नेहरू स्टेडियम पहुंचे विजय | #shorts #vijaythalapathy #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T04:35:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers