Responsive Scrollable Menu

प्वाइंट्स टेबल में हुई उथल-पुथल, राजस्थान रॉयल्स की हार से RCB और पंजाब किंग्स को हुआ भारी नुकसान, GT को मिला इनाम

IPL 2026 Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका में बड़ा बदलवा हुआ है. राजस्थान रॉयल्स को मिली हार से पूरी प्वाइंट्स टेबल में उथल-पुथल मच गई है. गुजरात टाइटंस की जीत ने पूरा समीकरण बदल दिया है. आईपीएल 2026 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में 77 रनों से हार मिली. इस हार का सीधा असर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) पड़ा है. 

इन दोनों टीमों को प्वाइंट्स टेबल में भारी नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा तोहफा मिला है. आरसीबी और पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में अपने-अपने स्थान गंवा दिए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम ने नंबर 2 पर कब्जा कर लिया है.

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में हुई बदलाव

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. इस मैच से पहले जीटी पांचवें स्थान पर थी, जब उसके 12 अंक थे. वहीं पहले स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद का कब्जा है, जिसके 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 प्वाइंट्स है.

इस हार का सीधा असर राजस्थान रॉयल्स पर पड़ा है. अब राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर खिसक गई है. इस समय आरआर के 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक है. इससे पहले राजस्थान चौथे स्थान पर थी. उसे एक पायदान का नुकसान हुआ है.

RCB और पंजाब किंग्स को हुआ भारी नुकसान

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल के मैच के परिणाम के बाद आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को भी भारी नुकसान हुआ है. अब पंजाब किंग्स तीसरे और आरसीबी चौथे स्थान पर खिसक गई है. इससे पहले पंजाब की टीम दूसरे और आरसीबी की टीम तीसरे स्थान पर थी. 

पंजाब किंग्स के इस समय 10 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ 13 अंक है. वो प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. वहीं आरसीबी के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक है और वो अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है. गुजरात की जीत और राजस्थान रॉयल्स की हार ने प्वाइंट्स टेबल का पूरा समीकरण बदल दिया है.

 

अंक तालिका में सबसे नीचे मुंबई और लखनऊ

इस समय प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर 10 प्वाइंट्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स मौजूद हैं. उनके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है. 11 मैचों में 8 अंक लेकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8वें नंबर पर बनी हुई है. मुंबई इंडियंस की टीम 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 6 अंक लेकर 10वें नंबर पर है. 

IPL 2026 Points Table

क्रमांक टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1  सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 0 14 0.737
2  गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 0 14 0.228
3  पंजाब किंग्स 10 6 3 0 1 13 0.571
4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 6 4 0 0 12 1.234
5 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 0 12 0.082
6  चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 0 10 0.151
7  कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 0 1 9 -0.169
8  दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 0 8 -1.154
9  मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 0 6 -0.649
10  लखनऊ सुपर जायंट्स 10 3 7 0 0 6 -0.934

ये भी पढ़ें : RR vs GT IPL 2026: राशिद खान और होल्डर की घातक गेंदबाजी, गुजरात ने राजस्थान को उसके घर में रौंदा, जीत का लगाया चौका

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश-बिहार में आज भी होगी बारिश, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है. कहीं बारिश हो रही है तो कहीं लू चल रही है. जहां बारिश हो रही है, वहां का मौसम सुहावना हो गया है लेकिन जहां लू चल रही है, वहां लोग गर्मी से परेशान हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 मई 2026 को उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है. 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के राज्यों के लिए आंधी-पानी का विशेष अलर्ट जारी किया है. उधर, 10 से 15 मई के दौरान राजस्थान और गुजरात राज्य में और 12 और 13 मई को मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 10 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है. रविवार को दोपहर में कई जगहों पर तेज धूप निकलने और लू चलने की संभावना है. ऐसे में लोगों को गर्मी से परेशानी होगी. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. 10 मई की शाम से मौसम में बदलाव होने की संभावना है. 12 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश (यूपी) का मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 12 से 14 मई के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. 10 मई को भी कई जिलों में बारिश की संभावना है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने आंधी-पानी का जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें मेरठ, नोएडा, अलीगढ़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, सिद्धार्थ नगर, सीतानगर, बिजनौर, बदायूं, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, गोंडा, महाराजगंज शामिल हैं. लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

 

Continue reading on the app

  Sports

अब इस साउथ की एक्ट्रेस के साथ युवराज सिंह का वीडियो हो रहा वायरल, स्टेज पर दिखी गजब केमिस्ट्री

क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडर की लिस्ट में शामिल युवराज सिंह भले ही क्रिकेट से दूर हैं लेकिन फिर भी वो चर्चा में बने रहते हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है. साउथ एक्ट्रेस नव्या नायर और युवी एक इवेंट के दौरान स्टेज पर मौजूद थे. दोनों के बीच जो केमिस्ट्री दिखी उसने सबका दिल जीत लिया. Sun, 10 May 2026 08:37:48 +0530

  Videos
See all

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के लिए नेहरू स्टेडियम पहुंचे विजय | #shorts #vijaythalapathy #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T04:35:10+00:00

Vijay Oath Ceremony: विजय के शपथ समारोह में पहुंची Trisha | #shorts #trishakrishnan #vijaythalapathy #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T04:37:17+00:00

Vijay Thalapathy Oath Ceremony: विजय की 'ताजपोशी' से पहले BJP नेता अन्नामलाई को सुनो | TVK |CM Oath #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T04:30:22+00:00

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय के शपथ समारोह में पहुंचे राहुल गांधी | #shorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T04:44:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers