Responsive Scrollable Menu

पाक ने गुजरात से कश्मीर तक 900 ड्रोन दागे थे:ऑपरेशन सिंदूर में सब तबाह; पाक-चीन-तुर्किये तिकड़ी के 4 मंसूबे चौपट

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर भारतीय सैन्य बलों की समीक्षा में कई अहम खुलासे हुए हैं। पाकिस्तान, चीन और तुर्किये की तिकड़ी ने चार मंसूबों से 7 और 8 मई की रात को 900 ड्रोन दागे थे। कश्मीर में LOC से लेकर गुजरात में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ घंटों में स्वॉर्म ड्रोन दागे गए थे। पाक के स्वॉर्म ड्रोन को भारतीय वायुसेना के एयर कमांड और कंट्रोल सिस्टम ने तबाह कर दिया। पाकिस्तान भारत के एक भी अहम सैन्य बेस को नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हो पाया। पाकिस्तान ने यूक्रेन-रूस युद्ध में इस्तेमाल किए गए स्वॉर्म ड्रोन अटैक को कॉपी किया था। बता दें कि यह रणनीति अक्सर नाटो देशों की तरफ से एडवांस वॉर में अपनाई जाती है। पाकिस्तान ने 4 मंसूबों के साथ प्लान बनाया था… सेना बोली- ऑपरेशन सिंदूर में 100+ पाकिस्तानी जवान मारे गए ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना ने गुरुवार को कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साफ संदेश दिया कि पाकिस्तान में कोई भी आतंकवादी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। यह अभियान अंत नहीं, बल्कि शुरुआत थी। भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ता रहेगा। जयपुर में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 100 से ज्यादा जवानों और टेररिस्ट कैंप में 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई है। ऐसे सिलेक्ट हुआ था ऑपरेशन सिंदूर का नाम और लोगो 8 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब सेना के अधिकारियों जानकारी देने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, तब बताया था कि ऑपरेशन के लिए 5 नाम तय हुए थे। सबसे आखिर में 2 नाम ऑपरेशन मंगलसूत्र और सिंदूर चुना गया। पहलगाम आतंकी हमले में कई महिलाओं के सुहाग उजाड़े गए थे, इसलिए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को मंजूरी दी। पढ़िए 7 से 10 मई 2025 के बीच अजेय हिंदुस्तान के वो 88 घंटे, जब हमारे प्रहार से घुटनों पर आ गया था पाकिस्तान… 6-7 मई: रात 1.05 से 1.27 बजे क्या हुआ: भारतीय वायुसेना ने 23 मिनट में पीओके और पाक के भीतर 9 आतंकी ठिकाने उड़ाए। 100 आतंकी मारे गए। शाम को पाक ने मिसाइलें दागीं। 15 शहर निशाने पर थे, पर हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने करारा जवाब दिया। 8 मई: देर रात 2 से सुबह 4 बजे क्या हुआ: पाक ने लेह से गुजरात तक 1000 ड्रोन से 36 जगह हमला बोला। हमने 98% को मार गिराया। पाक के 4 एयर डिफेंस सिस्टम, एक रडार तबाह। 9 मई: रात 10:30 से 1:55 बजे क्या हुआ: पाक ने 26 जगहों पर लंबी दूरी के हथियार दागे। भारत ने ड्रोन और सुखोई विमानों से ‘ब्रह्मोस’ दागी। इसने पाक के 11 एयरबेस और कई विमान तबाह किए। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारत में पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स बनेगी, किसी भी सैन्य हमले में सबसे पहले यही प्रहार करेगी ऑपरेशन सिंदूर और वैश्विक युद्धों (रूस-यूक्रेन व पश्चिम एशिया) से सबक लेते हुए भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान ने एक ‘ड्रोन फोर्स’ बनाने का निर्णय लिया है। यह फोर्स किसी भी सैन्य कार्रवाई में ‘फर्स्ट रेस्पोंडर’ (पहली जवाबी कार्रवाई) के तौर पर तैनात की जाएगी। इसे डेटा और कॉग्निटिव वारफेयर फोर्स का तकनीकी समर्थन होगा। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Aaj Ka Singh Rashifal: आज तो दन-दनादन धन; सिंह राशि वालों के लिए प्रबल योग, रुका पैसा भी लौटेगा! पढ़ें राशिफल

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: शुक्र, बुध और सूर्य का सकारात्मक प्रभाव जातकों के जीवन में लाभ और उन्नति के संकेत दे रहा है. वहीं मंगल और शनि भी आर्थिक मामलों में सहयोग करेंगे. लंबे समय से रुके कार्यों में तेजी आएगी और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलने के योग बन रहे हैं. जानें और...

Continue reading on the app

  Sports

IPL में आज पहला मुकाबला चेन्नई Vs लखनऊ:सुपर किंग्स के पास लगातार जीत की हैट्रिक का मौका, धोनी की वापसी पर संदेह

IPL 2026 में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ेगी। मैच 3.30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद चेन्नई के लिए यह मैच टॉप-4 की रेस में बने रहने के लिए अहम है। वहीं, 10वें स्थान पर मौजूद लखनऊ के लिए एक और हार टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। चेन्नई इस सीजन में निरंतरता की कमी से जूझ रही है, लेकिन चेपॉक में टीम लय हासिल करना चाहेगी। दोनों टीमें 7वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं। CSK ने 2 और LSG ने 3 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले सीजन में दोनों के बीच खेला गया मुकाबला चेन्नई ने जीता था। वहीं, इस सीजन दोनों का यह पहला मुकाबला है। संजू सैमसन बने चेन्नई की बैटिंग की रीढ़ चेन्नई की बल्लेबाजी इस सीजन में काफी हद तक संजू सैमसन पर निर्भर रही है। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बावजूद सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेली थी। वे 10 मैचों में 2 शतक के साथ 402 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे से तेजी से रन बनाने की उम्मीद रहेगी। अंशुल कंबोज 17 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वहीं, चेन्नई के लिए अकील हुसैन और नूर अहमद चेपॉक की पिच पर अहम साबित हो सकते हैं। धोनी की वापसी का अब भी इंतजार चेन्नई के फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल एमएस धोनी की फिटनेस है। पिंडलियों में चोट के कारण धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि, उन्होंने नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में वापसी पर सस्पेंस बरकरार है। ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। पंत इस सीजन में अपनी 27 करोड़ रुपये की कीमत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। RCB के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 10 गेंदों में 32 रन बनाए थे, लेकिन बड़ी पारी का इंतजार है। वहीं, मिचेल मार्श की 56 गेंदों में 111 रन की पारी से लखनऊ ने लगातार 6 हार का सिलसिला तोड़ा। मार्श 10 मैचों में 367 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। शमी और प्रिंस पर लखनऊ की गेंदबाजी का दारोमदार लखनऊ की गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी संभाल रहे हैं। उन्हें युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का अच्छा साथ मिल रहा है। प्रिंस 10 मैचों में 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। स्पिन विभाग में शाहबाज अहमद और दिगिवेश सिंह राठी पर जिम्मेदारी होगी। चेपॉक की पिच पर स्पिनर्स को मदद एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच बढ़ने के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है, जिससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। यहां IPL के 96 मैच खेले गए हैं। 53 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती, जबकि 43 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का सबसे बड़ा स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। चेन्नई में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना 10 मई 2026 को चेन्नई में LSG vs CSK मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा। तापमान 30 डिग्री से ऊपर रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। उमस बढ़ने से खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशानी हो सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल,कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमीओवर्टन, अकील हुसैन,नूर अहमद,अंशुल कंबोज , मुकेश चौधरी,गुरजपनीत सिंह और शिवम दुबे। लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव और मयंक यादव। Sat, 09 May 2026 23:40:18

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका में भयंकर जंग छिड़ गई! | Trump | Mojtaba Khamenei | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T23:30:20+00:00

Iran America War Update: होर्मुज स्ट्रेट से खत्म होगी नाकेबंदी! | Strait Of Trump Trump | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T22:30:01+00:00

Putin leads muted Victory Day parade under threat of Ukrainian attack | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T22:06:14+00:00

Uttarakhand BJP New Strategy 2026:क्या है BJP का बंगाल फॉर्मूला? उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T22:01:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers