Responsive Scrollable Menu

IPL में आज पहला मुकाबला चेन्नई Vs लखनऊ:सुपर किंग्स के पास लगातार जीत की हैट्रिक का मौका, धोनी की वापसी पर संदेह

IPL 2026 में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ेगी। मैच 3.30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद चेन्नई के लिए यह मैच टॉप-4 की रेस में बने रहने के लिए अहम है। वहीं, 10वें स्थान पर मौजूद लखनऊ के लिए एक और हार टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। चेन्नई इस सीजन में निरंतरता की कमी से जूझ रही है, लेकिन चेपॉक में टीम लय हासिल करना चाहेगी। दोनों टीमें 7वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं। CSK ने 2 और LSG ने 3 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले सीजन में दोनों के बीच खेला गया मुकाबला चेन्नई ने जीता था। वहीं, इस सीजन दोनों का यह पहला मुकाबला है। संजू सैमसन बने चेन्नई की बैटिंग की रीढ़ चेन्नई की बल्लेबाजी इस सीजन में काफी हद तक संजू सैमसन पर निर्भर रही है। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बावजूद सैमसन ने 52 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेली थी। वे 10 मैचों में 2 शतक के साथ 402 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे से तेजी से रन बनाने की उम्मीद रहेगी। अंशुल कंबोज 17 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। वहीं, चेन्नई के लिए अकील हुसैन और नूर अहमद चेपॉक की पिच पर अहम साबित हो सकते हैं। धोनी की वापसी का अब भी इंतजार चेन्नई के फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल एमएस धोनी की फिटनेस है। पिंडलियों में चोट के कारण धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि, उन्होंने नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में वापसी पर सस्पेंस बरकरार है। ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। पंत इस सीजन में अपनी 27 करोड़ रुपये की कीमत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। RCB के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 10 गेंदों में 32 रन बनाए थे, लेकिन बड़ी पारी का इंतजार है। वहीं, मिचेल मार्श की 56 गेंदों में 111 रन की पारी से लखनऊ ने लगातार 6 हार का सिलसिला तोड़ा। मार्श 10 मैचों में 367 रन के साथ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। शमी और प्रिंस पर लखनऊ की गेंदबाजी का दारोमदार लखनऊ की गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी संभाल रहे हैं। उन्हें युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का अच्छा साथ मिल रहा है। प्रिंस 10 मैचों में 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। स्पिन विभाग में शाहबाज अहमद और दिगिवेश सिंह राठी पर जिम्मेदारी होगी। चेपॉक की पिच पर स्पिनर्स को मदद एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच बढ़ने के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है, जिससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। यहां IPL के 96 मैच खेले गए हैं। 53 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती, जबकि 43 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का सबसे बड़ा स्कोर 246/5 है, जो 2010 में चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। चेन्नई में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना 10 मई 2026 को चेन्नई में LSG vs CSK मैच के दौरान मौसम गर्म रहेगा। तापमान 30 डिग्री से ऊपर रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। उमस बढ़ने से खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशानी हो सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल,कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमीओवर्टन, अकील हुसैन,नूर अहमद,अंशुल कंबोज , मुकेश चौधरी,गुरजपनीत सिंह और शिवम दुबे। लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव और मयंक यादव।

Continue reading on the app

IPL में बेंगलुरु Vs मुंबई:रॉयल चैलेंजर्स लगातार दो हार के बाद वापसी करना चाहेगी, मुंबई हारी तो बाहर

IPL 2026 में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। टीम के पास लय हासिल करने का मौका है। शानदार शुरुआत के बाद RCB पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है और लगातार दो हार के दबाव में है। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, राजस्थान और गुजरात के मैच का नतीजा उसे चौथे स्थान पर धकेल सकता है। नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत है दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। RCB ने 15 और MI ने 19 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे RCB ने जीता। इस सीजन के पहले मैच में भी बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई को 18 रन से हराया था। बेंगलुरु की चिंता टॉप ऑर्डर RCB की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर है। फिल साल्ट की जगह आए जैकब बेथेल अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने चार पारियों में 14, 20, 5 और 4 रन बनाए हैं। इससे विराट कोहली पर रन बनाने का दबाव बढ़ गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 23 रन है। मिडिल ओवरों में रन न बनाना टीम की हार की बड़ी वजह रहा है। कोहली 10 मैचों में 164.06 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, भुवनेश्वर Kumar 17 विकेट लेकर IPL के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। रोहित की वापसी से मुंबई का पावर बढ़ा दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 228 रन का लक्ष्य हासिल कर दम दिखाया है। चोट के बाद लौटे रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत बनाते हैं। रायन रिकलटन 8 मैचों में 380 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, अल्लाह गजनफर 12 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अब भी सस्पेंस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। हार्दिक टीम के साथ रायपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके खेलने पर फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। उनके फिट होने से टीम का संतुलन बेहतर होगा। रायपुर की पिच और मौसम का मिजाज रायपुर में आखिरी आईपीएल मैच 2016 में खेला गया था। यहां की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, लेकिन इस बार बैटिंग के अनुकूल रहने की उम्मीद है। शनिवार को हुई बारिश के कारण पिच के व्यवहार में बदलाव आ सकता है। रविवार को तापमान 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि रात में यह गिरकर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम। मुंबई: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान)/कोरबिन बॉश, रॉबिन मिंज/राज बावा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।

Continue reading on the app

  Sports

IPL का गणित-गुजरात लगातार चौथी जीत से नंबर-2 पर:राजस्थान 5वें स्थान पर; मुंबई और लखनऊ पर प्लेऑफ रेस से बाहर होने का खतरा

गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में राजस्थान को 77 रन से हरा दिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में मिली जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। नेट रन रेट कम होने से टीम पहले स्थान पर नहीं पहुंच सकी। वहीं, राजस्थान 5वें नंबर पर खिसक गई। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीता। गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। 4 विकेट लेने वाले राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच बने। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन टाइटंस ने सीजन में 7वां मैच जीता, राजस्थान की 5वीं हार गुजरात ने मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं, राजस्थान को लगातार दूसरे और ओवरऑल पांचवें मैच में हार झेलनी पड़ी। आज के मैच का हाल IPL में रविवार को 2 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच दोपहर 3:30 बजे से होगा। दूसरा मैच रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई के पास टॉप-4 में एंट्री का मौका ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी वाली चेन्नई के पास टॉप-4 में पहुंचने का मौका है। टीम अभी छठे नंबर पर है। अगर चेन्नई लखनऊ को बड़े अंतर से हराती है, तो वह राजस्थान को पीछे छोड़ सकती है। टीम के 4 मैच बाकी हैं, जिनमें 2 घरेलू मैदान पर होंगे। लखनऊ हारी तो प्लेऑफ से बाहर होगी लखनऊ का सीजन बेहद खराब रहा है। टीम 10 में से 7 मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। अगर टीम चेन्नई से हारती है, तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। इस स्थिति में टीम अधिकतम 12 अंक तक ही पहुंच सकेगी, जो प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। लखनऊ के पास 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका आज के मैच में बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका है। टीम 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। मैच जीतने पर बेंगलुरु के 14 अंक हो जाएंगे। इतने ही अंक सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के पास भी हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण जीत के साथ बेंगलुरु नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। मुंबई का जीतना जरूरी, नहीं तो बाहर हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम हारती है तो प्लेऑफ रेस से बाहर हो जाएगी। उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे अपने सभी मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। मुंबई 10 में से 7 मैच हार चुकी है और उसके 6 अंक हैं। टीम अब भी 14 अंक तक पहुंच सकती है, लेकिन इतने अंक प्लेऑफ के लिए काफी नहीं होंगे। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स ऑरेंज कैप के टॉप-3 पोजिशन में कोई बदलाव नहीं सीजन के 51 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 494 रन के साथ ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कगिसो रबाडा को पर्पल कैप मिली गुजरात के कगिसो रबाडा ने राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट लिए। इसके साथ वह पर्पल कैप की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए। उनके सीजन में 18 विकेट हो गए हैं। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। ---------------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- गुजरात की लगातार चौथी जीत; राजस्थान को 77 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के अंतर से हराया। गुजरात के राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर Sat, 09 May 2026 23:40:54

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका में भयंकर जंग छिड़ गई! | Trump | Mojtaba Khamenei | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T23:30:20+00:00

Vijay Thalapathy Tamil Nadu News: विजय की ताजपोशी में कहां फंस रहा पेंच? | TVK | New CM Oath | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T00:00:03+00:00

Vijay Thalapathy Tamil Nadu News: विजय थलपति को ऐसा नहीं करना था! | TVK | New CM Oath | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T23:00:46+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha : Adi Shankaracharya कैसे बने 'सनातन सुरक्षा कवच'? | Ashutosh Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T23:51:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers