Responsive Scrollable Menu

रेवेन्यू 18 फीसदी बढ़ा, फिर भी शेयर धड़ाम

Triveni Turbine Shares: जून तिमाही के नतीजे से त्रिवेणी टर्बाईन के शेयरों को ऐसा झटका लगा कि शेयर कांप गए और करीब 8% टूट गए। निचले स्तर पर रिकवरी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। मार्जिन की तेज गिरावट ने इसे तगड़ा शॉक दिया है। निचले स्तर पर शेयरों की खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की हेल्थ रिपोर्ट

Continue reading on the app

चारधाम यात्रा 2026 ने बनाया नया रिकॉर्ड! 114 दिन में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बोले CM धामी

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस साल नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। दरअसल 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई यात्रा के 114 दिन पूरे होने तक 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 10 अगस्त तक कुल 47 लाख 2 हजार 703 यात्री पहुंचे हैं। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 42 लाख 34 हजार 147 था। यानी इस बार अब तक 4 लाख 68 हजार 556 ज्यादा श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं।

दरअसल इस बढ़ती संख्या के बीच सबसे बड़ी चुनौती मानसून का मौसम है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी स्थिति बनती रहती है। इसके बावजूद प्रशासन मौसम और सड़क की स्थिति देखकर यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। जरूरत पड़ने पर यात्रियों को रोकने और सुरक्षित जगहों पर ठहराने की व्यवस्था भी की जा रही है।

चारधाम यात्रा में बद्रीनाथ सबसे आगे

वहीं इस साल अब तक सबसे ज्यादा श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं। 10 अगस्त तक यहां 16 लाख 12 हजार 112 यात्रियों ने दर्शन किए। इसके बाद केदारनाथ में 14 लाख 50 हजार 116, गंगोत्री में 7 लाख 37 हजार 629 और यमुनोत्री में 6 लाख 62 हजार 347 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा हेमकुंट साहिब में भी 2 लाख 40 हजार 499 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

बद्रीनाथ की यात्रा इस बार खास तौर पर तेजी से आगे बढ़ी है। 23 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा के 110 दिन पूरे होने तक 16.12 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके थे। पिछले साल इतने ही समय में करीब 12.61 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। यानी बद्रीनाथ में इस बार करीब 3.50 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सोमवार को भी मौसम खराब होने और प्रशासन की ओर से लगातार अलर्ट जारी रहने के बावजूद 15 हजार 376 श्रद्धालु चारधाम पहुंचे। इनमें बद्रीनाथ में 9,559, केदारनाथ में 4,170, गंगोत्री में 1,204 और यमुनोत्री में 443 यात्रियों ने दर्शन किए।

सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट

दरअसल चारधाम यात्रा के दौरान सबसे बड़ी चुनौती पहाड़ी मौसम और सड़क की स्थिति को लेकर रहती है। बारिश के दौरान अचानक भूस्खलन होने, नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने या रास्ते बंद होने का खतरा रहता है। ऐसे में प्रशासन का फोकस केवल ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को धाम तक पहुंचाने पर नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखने पर भी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग को लगातार अलर्ट मोड में रखा गया है। जिलाधिकारियों को भी अपने-अपने इलाकों में मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी होने पर यात्रियों की मदद तुरंत की जा सके। सरकार के मुताबिक चारों धामों और यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के रुकने, खाने और दूसरी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। अगर किसी मार्ग पर भूस्खलन या दूसरी आपदा के कारण आवाजाही रोकनी पड़ती है, तो यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोकने के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

जानिए क्या बोले सीएम धामी?

सीएम धामी ने कहा कि ‘चारधाम यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू हो सके। भूस्खलन या अन्य किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को मौसम के मिजाज को देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।’

नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद

वहीं चारधाम यात्रा में हर साल देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इस बार शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि लोगों की संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। 114 दिनों में ही 47 लाख से ज्यादा यात्रियों का धामों तक पहुंचना इस बढ़ते रुझान को दिखाता है। इस साल की यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है और आने वाले समय में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि मानसून के दौरान मौसम की स्थिति यात्रा की रफ्तार पर असर डाल सकती है। प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यही है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ सुरक्षा और सुविधाओं का संतुलन बना रहे।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ध्रुव जुरेल की जगह सरफराज खान को प्लेइंग-11 में रखना क्यों बेस्ट? सिर्फ बैटिंग नहीं, ये खूबी भी है

sarfaraz khan vs dhruv jurel: पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ध्रुव जुरेल की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल करने की बात कही है. रमन का मानना है कि सरफराज स्पिन गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं और उनका आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज श्रीलंका की परिस्थितियों में भारत के लिए फायदेमंद हो सकता है. उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर खिलाने का भी समर्थन किया. Fri, 14 Aug 2026 18:36:13 +0530

  Videos
See all

Acharya Prashant on 80th Independence Day: क्या हम सच में आजाद हैं जानिए आचार्य प्रशांत से ?Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T13:05:16+00:00

विभाजन विभीषिका पर VHP महामंत्री श्री मिलिंद परांडे जी का व्याख्यान | Millind Parande | LIVE News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T13:16:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers