कैमरे में कैद मौत का तांडव! घर में रखे पटाखों में लगी भीषण आग, तंग गलियों के कारण फंसी फायर ब्रिगेड
Jammu kashmir Fire Video: जम्मू के नानक नगर इलाके में पटाखों के कारण एक घर में अचानक भीषण आग लग गई. आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि देखते ही देखते घर में रखा सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया. गनीमत यह रही कि समय रहते घर के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए. कोई जनहानि नहीं हुई. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गली संकरी होने के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से लंबी पाइपों का इस्तेमाल कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया.
Maharashtra HSC Result 2026: आज 1 बजे जारी होगा कक्षा 12वीं का रिजल्ट, यहां से करें डायरेक्ट चेक
Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आज कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी करने जा रहा है। इस साल 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और अब सभी अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस, फिर रिजल्ट
बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें पास प्रतिशत और अन्य आंकड़े साझा किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
यहां देखें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं:
mahahsscboard.in
DigiLocker
ऐसे चेक करें Maharashtra HSC Result 2026
- आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं
- इसके बाद “HSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर/लॉगिन डिटेल दर्ज करें
- अब “Submit” पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
इतने छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
इस साल करीब 15,32,487 छात्रों ने HSC परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
पास होने के लिए जरूरी अंक
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।
जरूरी सलाह
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के मार्कशीट डाउनलोड कर सकें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi


















