Responsive Scrollable Menu

ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म कराने के प्रयासों के तहत पाकिस्तान के मंत्री नकवी ने तेहरान में अराघची से वार्ता की

ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म कराने के प्रयासों के तहत पाकिस्तान के मंत्री नकवी ने तेहरान में अराघची से वार्ता की

Continue reading on the app

धार में हरिराम हत्याकांड को लेकर बवाल, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरा सर्वसमाज

धार के सरदारपुर अंतर्गत ग्राम धुलेट निवासी हरिराम गेहलोत की हत्या के दस दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित सर्वसमाज के लोगों ने मंगलवार को राजगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

दरअसल कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में दोपहर करीब दो बजे नगर पालिका परिसर से विशाल रैली निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए थाना राजगढ़ के सामने स्थित मैला मैदान पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने करीब दो घंटे तक धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में मृतक हरिराम गेहलोत के परिजन, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

धरने को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता देवा सिंगार की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर पुलिस को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड को हुए दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब कानून के हाथ इतने लंबे बताए जाते हैं, तो पुलिस अब तक आरोपी तक क्यों नहीं पहुंच पाई और वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों है।

इसी कड़ी में कुक्षी विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने भी पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते मामले में उचित और त्वरित कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस विधायक इस गंभीर मुद्दे को विधानसभा के आगामी सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे। इसके साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सर्वसमाज के प्रतिनिधियों की ओर से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम एक विस्तृत ज्ञापन एसडीएम अजमेरसिंह गौड़ को सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से पूरे हत्याकांड की एसआईटी से निष्पक्ष जांच कराने और मृतक हरिराम गेहलोत के मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान को जांच का हिस्सा बनाने की मांग की गई है। इसके साथ ही पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपी की वास्तविक उम्र की उच्चस्तरीय जांच कराने, आरोपियों की अवैध संपत्ति की जांच करने और पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग भी रखी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में होगा अजिंक्य रहाणे का डेब्यू! दूसरी पारी की करने जा रहे हैं आगाज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. रिटायरमेंट के बाद रहाणे अब कमेंट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. रहाणे भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू हो दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कमेंट्री करेंगे. भारत-श्रीलंका के बीच ये मुकाबला गॉल में खेला जाएगा. Wed, 12 Aug 2026 14:19:54 +0530

  Videos
See all

अपने ही देश में पिट रहे स्पेन के नागरिक, सड़क पर हमला...छिनैती पुलिस देखती रही | Spain Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T09:17:01+00:00

बातचीत का भरोसा...फिर अंधेरे में लाठीचार्ज! छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आदेश किसका? Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T09:11:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers