Responsive Scrollable Menu

Summer Health Tip: पानी से लबालब नारियल कैसे चुनें? ये 5 'Golden Rules' आपको बचाएंगे

भीषण गर्मी हो या फिर सेहत की बात हो नारियल पानी हर जगह काम आता है। लेकिन अक्सर लोग नारियल खरीदते समय धोखा खा जाते हैं। कभी ऊपर से बड़े नारियल में अंदर पानी की एक बूंद भी नहीं निकलती है। तो कभी ऐसा नारियल सूखा निकल जाता है। तो फिर सवाल यह आता है कि नारियल की पहचान कैसे करें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको जानकर आप भी पारखी बन जाएंगे। तो आइए जानते हैं इन सीक्रेट टिप्स के बारे में, जो यह समझने में मदद करेंगे कि कौन सा नारियल पानी से पूरा भरा होगा। 

वजन और आकार

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि बड़ा नारियल में ज्यादा पानी होगा। लेकिन अगर कोई नारियल आकार में ज्यादा बड़ा है, लेकिन उठाने में हल्का लग रहा है। तो उसको नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि हल्के नारियल में पानी अंदर से सूख चुका होता है। इसलिए वह नारियल चुनना चाहिए, जो आकार के हिसाब से भारी भी लगे।

तीन लाइन वाले नारियल

नारियल के ऊपरी हिस्से पर तीन धारियां या फिर निशान बने होते हैं। यह लाइनें अंदर की ओर धंसी हों, तो समझ लेना चाहिए कि नारियल पुराना है। ऐसे नारियल में ज्यादा पानी नहीं होता है और स्वाद भी कसैला हो सकता है। ताजा और पानी वाला नारियल ऊपर से उभरा और गोल होता है। ऐसे नारियल में लाइनें गहराई में नहीं होती हैं।

नारियल हिलाकर देखें

अधिकतर लोग नारियल को हिलाकर उसके पानी का अंदाजा लगाते हैं। लेकिन वह पानी वाला नारियल नहीं होता है। जो नारियल पानी से पूरा भरा होता है, उसमें हवा के लिए जगह नहीं बचती है। ऐसे में वह आवाज नहीं करता है। लेकिन अगर नारियल में पानी की आवाज आ रही है, तो इसका मतलब है कि उसमें कम पानी है और मलाई ज्यादा बनने लगी है।

रंग से पहचान करें

नारियल का रंग देखकर उसकी ताजगी का अंदाजा लगाया जा सकता है। पानी के लिए हमेशा चमकीले हरे रंग का नारियल लेना चाहिए। वहीं अगर नारियल पीला या भूरा पड़ने लगा है, तो इसका मतलब वह काफी पहले पेड़ से तोड़ा गया है। जैसे-जैसे नारियल पुराना होता जाता है, उसका पानी कम होता जाता है। ऐसा नारियल ठोस या मलाईदार होने लगता है। गहरे हरे रंग के नारियल में सबसे ज्यादा पानी और मिठास होती है।

सही आकार

गोल नारियल की जगह ओवल नारियल लेना चाहिए। जो नारियल थोड़े लंबे होते हैं, उनमें गोल नारियल की तुलना में कम पानी निकलने की संभावना होती है। मलाई जमने के लिए अक्सर गोल नारियल अच्छे माने जाते हैं। वहीं पानी के लिए लंबे नारियल परफेक्ट होते हैं।

नारियल का मुहाना देखें

नारियल खरीदने के दौरान इसका मुहाना देखना चाहिए। अगर ऊपरी हिस्सा नम या थोड़ा गीला दिख रहा है, तो इसको नहीं लेना चाहिए। क्योंकि ऐसा नारियल कहीं से लीक हो सकता है या फिर उसमें फंगस लगा हो सकता है। अगर नारियल के मुहाने पर छेद जैसा दिखे, तो यह भी खराब हो सकता है। इसलिए हमेशा ऊपरी हिस्सा सूखा और साफ-सुथरा दिखने वाला नारियल लेना चाहिए।

Continue reading on the app

कई लोग AC रिमोट के इस बटन को करते हैं नजरअंदाज, जबकि यही बचाता है बिजली बिल

AC Eco Mode: गर्मियों में AC चलाना जरूरी है, लेकिन हर महीने बढ़ता बिजली बिल परेशान कर देता है. अच्छी बात ये है कि आपके AC रिमोट में मौजूद एक खास फीचर बिना कूलिंग से समझौता किए बिजली की खपत कम करने में मदद करता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

The post कई लोग AC रिमोट के इस बटन को करते हैं नजरअंदाज, जबकि यही बचाता है बिजली बिल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का अचानक बदला कप्तान, स्टार ओपनर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026, RR vs GT: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमों का आमना-सामना हुआ. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम नए कप्तान के साथ उतरी, जिसने हर किसी को चौंकाने दिया. Sat, 09 May 2026 19:15:35 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji kahin : भैयाजी में लगे जय श्री राम के नारे | #prateektrivedi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:33:17+00:00

Bhaiyaji Kahin : "हम साथ साथ है, कभी हां कभी ना' | #prateektrivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:32:15+00:00

Bhaiyaji Kahin : जब स्वाति तिवारी ने लगा दी विपक्ष की क्लास! | #prateektrivedi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:34:16+00:00

Aar Paar : कांग्रेस प्रवक्ता किस बात पर भड़क गईं.? | Bengal CM Suvendu Adhikari | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T14:33:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers