वैभव सूर्यवंशी 7 दिन बाद एक्शन में आएंगे नजर, ऑरेंज कैप पर होंगी नजरें, बस इतने रन बनाकर करेंगे कब्जा
Vaibhav Sooryavanshi : इंडियन प्रीमियर लीग का 52वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा, जो आरआर का होमग्राउंड है. राजस्थान की टीम ने अपना पिछला मैच 1 मई को खेला था और अब वह एक सप्ताह के बाद दोबारा मैदान पर उतरेगी. ऐसे में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने इस सीजन अपने बल्ले का लोहा मनवाया है. 15 साल के वैभव के पास आज ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका होगा. आइए जानते हैं कि वैभव को ऑरेंज कैप फिर अपने नाम करने के लिए आज कितने रन बनाने होंगे.
आज एक्शन में नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब सभी की नजरें उनपर टिकी रहती हैं. इस सीजन वैभव ने अपने बल्ले से दम दिखाया और अपनी टीम को लगभग सभी मैचों में मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. अब एक हफ्ते के बाद जब राजस्थान रॉयल्स अपना मैच खेलेगी, तो एक बार फिर सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी और टीम उनसे बड़ी पारी की उम्मीद करेगी.
ऑरेंज कैप पर होगी Vaibhav Sooryavanshi की नजरें
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी पांचवें नंबर पर काबिज हैं. इस सीजन उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 237.65 की स्ट्राइक रेट और 40.40 के औसत से 409 रन बनाए हैं. ऐसे में आज RR VS GT मुकाबले में यदि वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप फिर से अपने नाम करनी है, तो उन्हें कम से कम 91 रन की बड़ी पारी खेलनी होगी.
मौजूदा समय में ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास है, जिन्होंने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं. ऐसे में अब वैभव 91 रन बनाकर ही हेनरिक से आगे निकल सकते हैं.
???????????????????????????? ???????????????????????? ???? ???????????????????????????? ????????????????????! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 9, 2026
Get ready for a high-stakes showdown between the man who clears the ropes & the man who rattles the stumps. ????#TATAIPL Revenge Week 2026 ???? #RRvGT | SAT, 9th May, 6:30 PM pic.twitter.com/Hh5ALWmUg7
वैभव सूर्यवंशी पूरा कर सकते हैं 'छक्कों' का शतक
राजस्थान रॉयल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज RR VS GT मैच में एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. उनके पास 100 टी20 छक्के पूरे करने का मौका होगा. ऐसा करने से सिर्फ वह एक कदम दूर हैं.
वैभव सूर्यवंशी को 100 टी20 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 1 छक्के की जरूरत है. यदि वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ आज 1 सिके्स लगा देते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में अपने 100 छ्क्के पूरे कर कर लेंगे. आपको बता दें, अब तक वैभव ने 61 छक्के आईपीएल में लगाए हैं, बाकी बचे हुए 38 छक्के इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए लगाए हैं.
RR जीतकर प्लेऑफ की ओर बढ़ाना चाहेगी कदम
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत तो शानदार की थी, लेकिन पिछले मैचों में उनके प्रदर्शन ने निराश किया है. RR ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह राजस्थान के पास 12 अंक हैं. वहीं, उनका सामना गुजरात टाइटंस से है और GT के पास भी 12 ही अंक हैं. ऐसे में आज के मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाएगी, जबकि हारने वाली टीम ये मौका गंवाएगी.
ये भी पढ़ें: केएल राहुल बने IPL में 500 चौके लगाने वाले पांचवें भारतीय, यहां देखिए ऐसा करने वाले बल्लेबाजों के नाम
तेजस्वी प्रकाश ने लोगों के सामने खोली पोल तो भड़के करण कुंद्रा, एक्टर बोले- 'क्यों कर रही हो हमारे रिश्ते की बेइज्जती'
Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल्स में शामिल करण कुंद्रा (Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई रोमांटिक वीडियो या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि नया रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ (Desi Bling Show) है. इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. प्रोमो में करण और तेजस्वी के किसी बात झगड़ते हुए दिखाई दिए. इतना ही नहीं तेजस्वी करण पर लोगों से इंफ्लुएंस होने का आरोप भी लगाती हुई दिखाई दीं. जिस पर करण कुंद्रा भड़क गए.
तेजस्वी ने खोली पोल तो भड़क उठे करण
‘देसी ब्लिंग’ के नए प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा से कहती नजर आती हैं कि वह आसपास के लोगों से काफी इंफ्लुएंस हो जाते हैं. तेजस्वी की यही बात करण को बुरी लग जाती है. इसके बाद वह नाराज होकर कहते हैं, 'तुम हमारे रिश्ते की बेइज्जती क्यों कर रही हो?' इस दौरान माहौल काफी सीरियस नजर आता है. एक और सीन में करण कहते हैं, 'हम ऐसे नहीं हैं'.जिसके बाद तेजस्वी की आंखों में आंसू दिखाई देते हैं. प्रोमो का यही हिस्सा सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. इसके साथ ही फैंस लगातार इस पर रिएक्शन दे रहे हैं.
रिश्तों को लेकर है ‘देसी ब्लिंग' शो
‘देसी ब्लिंग’ दरअसल मशहूर इंटरनेशनल रियलिटी शो ‘दुबई ब्लिंग’ का स्पिन ऑफ माना जा रहा है. इस शो में दुबई में रहने वाले रिच इंडियन लोगों की लग्जरी लाइफ दिखाई जाएगी. हालांकि नए प्रोमो से साफ हो गया है कि करण और तेजस्वी का रिलेशन शो का सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला है. मेकर्स ने प्रोमो में दोनों की पर्सनल इक्वेशन को काफी हाईलाइट किया है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी बाकी स्टारकास्ट से ज्यादा इन दोनों को लेकर बातें हो रही हैं.
ये भी पढ़ें: 12 दिन के बच्चे को छोड़कर काम पर जाती थी ये मशहूर एक्ट्रेस, आज भी नहीं है कोई पछतावा
रिजवान सजान ने कपल को लेकर कही ये बात
गौरतलब है कि प्रोमो में एक हिस्से ने लोगों का ध्यान उस वक्स सबसे ज्यादा खींचा, जब बिजनेसमैन रिजवान सजान करण से कहते हैं कि वह जानते हैं करण तेजस्वी के पति बनना चाहते हैं, उनके पिता नहीं. इस एक लाइन ने शो के ड्रामे और इसकी इंटेंसिटी को बढ़ा दिया है. हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि इस बयान के जरिए करण और तेजस्वी के रिलेशन में डिफरेंस को डीप दिखाने की कोशिश की गई है. बता दें कि नेटफ्लिक्स के इस शो को लेकर अभी तारीख सामने नहीं आई कि यह कब ऑन एयर होगा.
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश 5 साल से हैं रिलेशन में
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी ‘बिग बॉस 15’ में शुरू हुई थी. शो के दौरान ही दोनों करीब आए और धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. करण और तेजस्वी की जोड़ी को टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल में गिना जाता है. लंबे समय से फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं.
बताते चलें कि ‘देसी ब्लिंग’ में करण और तेजस्वी के अलावा कई बड़े बिजनेसमैन, सोशलाइट्स और दुबई के हाई प्रोफाइल चेहरे नजर आने वाले हैं. इस शो में रिजवान सजान, सतीश सनपाल, सना सजान, पमाला सेरेना और ज्योति पर्रुक लोग हिस्सा हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान विभाजन में मां को लगी थी गोली, अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी ने सुनाया दर्दनाक किस्सा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)





