Responsive Scrollable Menu

Kedarnath Dham 2026: चारधाम यात्रा मार्गों पर शेल्टर होम बनाने की योजना

Kedarnath Dham 2026: उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए वर्ल्ड बैंक की सहायता से 10 शेल्टर होम बना रही है. इन स्थायी शेल्टरों का निर्माण उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों में किया जाएगा, जिस पर लगभग 39-42 करोड़ रुपये की लागत आएगी. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

Continue reading on the app

ताड़ासन से सुधारें अपनी मुद्रा, अभ्यास से मिलेगी स्थिरता और संतुलन, आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस का समय नजदीक है। इस बीच भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने नागरिकों को सही मुद्रा (पोस्चर) बनाए रखने की अहमियत बताते हुए ताड़ासन योगासन को अपनाने की सलाह दी है। मंत्रालय के अनुसार, सही पोस्चर एक रात में नहीं बनता। यह जागरुकता, संतुलन और हमारे रोजमर्रा के खड़े होने के तरीके से शुरू होता है।

ताड़ासन को ‘माउंटेन पोज’ के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन शरीर की बनावट को बेहतर बनाने, पोस्चर को मजबूत करने, स्थिरता बढ़ाने और पूरे शारीरिक संतुलन की मजबूत नींव रखने में बहुत उपयोगी है। देखने में यह आसान लगता है लेकिन यह बुनियादी योगासन सजगता, रीढ़ की हड्डी और शरीर के विभिन्न अंगों के बेहतर तालमेल में कारगर है।

एक्सपर्ट के अनुसार, पोस्चर में सुधार, स्थिरता बनाना और स्पाइनल अलाइनमेंट को सपोर्ट करना एक आसान स्टैंडिंग पोज से शुरू किया जा सकता है। आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करने के कारण गलत मुद्रा की समस्या आम हो गई है। इससे पीठ दर्द, गर्दन में दर्द और थकान जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में ताड़ासन नियमित अभ्यास से इन समस्याओं से राहत मिल सकती है।

ताड़ासन अभ्यास के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद दोनों पैरों को जोड़कर रखें और वजन समान रूप से दोनों पैरों पर बांटें। फिर घुटनों को सीधा रखते हुए जांघों को थोड़ा अंदर की ओर खींचते हुए पेट को हल्का अंदर की ओर रखें और छाती को आगे की ओर करें और कंधों को पीछे व नीचे की ओर रखें ताकि रीढ़ सीधी रहे। इस दौरान गर्दन सीधी रखें और आंखों को आगे किसी बिंदु पर केंद्रित करें व हाथों को शरीर के दोनों ओर सीधा रखें या फिर दोनों हाथों की हथेलियों को जोड़कर नमस्कार मुद्रा में छाती के सामने रखें। अभ्यास के दौरान गहरी सांस लेते और छोड़ते रहें। इस मुद्रा में 30 से 60 सेकंड तक रहें।

ताड़ासन के अभ्यास से तन-मन दोनों को कई लाभ मिलते हैं। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत और सीधा रखता है, कंधों और गर्दन की जकड़न कम करता है, शरीर के संतुलन और स्थिरता को बढ़ाता है। आत्मविश्वास बढ़ाता है और मन को एकाग्र करता है और पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार करता है।

आयुष मंत्रालय सभी उम्र के लोगों, खासकर युवाओं और ऑफिस जाने वाले लोगों से अपील करता है कि वे अपनी दिनचर्या में ताड़ासन को शामिल करें। सुबह खाली पेट या शाम को यह आसन 5-10 मिनट तक किया जा सकता है। शुरुआत में दीवार का सहारा लेकर भी अभ्यास किया जा सकता है।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

18 साल से IPL Trophy नहीं, Delhi Capitals के डायरेक्टर का छलका दर्द, बताई नाकामी की वजह

 दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने स्वीकार किया कि अठारह साल में आईपीएल खिताब नहीं जीत पाने का दुख है और उन्होंने इस सत्र की नाकामी के लिये हर विभाग में प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव को दोषी ठहराया। इस सत्र में सातवीं हार के बाद दिल्ली की प्लेआफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई। दिल्ली और पंजाब किंग्स शुरूआत से खेल रही दो टीमें हैं जो अभी तक आईपीएल नहीं जीत सकी हैं।

दिल्ली 2020 में फाइनल में पहुंची थी जहां उसे मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से हराया था। राव ने कहा ,‘‘ अठारह साल से खिताब नहीं जीत पाने का दुख है। जब मैं अपने खेलने के दिनों को देखता हूं तो मैं हमेशा जीतना चाहता था। अब प्रशासन और कोचिंग में हूं तो काफी कुछ सीख रहा हूं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं किसी एक विभाग के बारे में नहीं बोल सकता।

अलग अलग मैचों में अलग अलग विभागों में हम नाकाम रहे। पंजाब के खिलाफ अच्छे रन बनाये लेकिन कैच छोड़े। कुछ मैचों में गेंदबाजों ने अच्छा किया तो बल्लेबाज नाकाम रहे।’’ राव ने यह भी कहा ,‘‘ मैच जीतने के लिये निर्णायक क्षणों में अच्छा प्रदर्शन करना होता है जो हम लगातार नहीं कर पाये। यही वजह है कि अभी अंक तालिका में नीचे हैं।’’

कप्तान अक्षर पटेल और स्पिनर कुलदीप यादव के खराब फॉर्म ने दिल्ली की मुश्किलें बढाई। राव ने कहा ,‘‘ कुलदीप और अक्षर अच्छे फॉर्म में होते हैं तो गेंदबाजी मजबूत होती है। एक अच्छा खेलता है और दूसरा नहीं तो बीच के ओवरों में गेंदबाजी कमजोर होती है। हम अभी इसी से जूझ रहे हैं।

Sat, 09 May 2026 13:00:29 +0530

  Videos
See all

PM Modi News: कल PM मोदी का कर्नाटक और तेलंगाना दौरा #shorts #pmmodi #karnataka #telegana #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:10:13+00:00

West Bengal Election: बंगाल की डिप्टी CM अग्निमित्रा पॉल? |Agnimitra Paul |Bengal Deputy CM |Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:15:05+00:00

UP:शादी में कहासुनी से बवाल, ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा | #kushinagar #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:15:43+00:00

Shorts : देश को घुसपैठिया मुक्त करेंगे | Amit Shah | BJP | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers