Responsive Scrollable Menu

आर माधवन को ये 5 चीजें पत्नी से पूछने में आती है शर्म, एक्टर ने बताया कैसे टीकी अब तक उनकी शादी

R Madhwan-Sarita Birje: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन (R Madhavan) अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में वह धुरंधर 2 में नजर आए थे. जिसमें उनका किरदार लोगों को खूब पसंद आया और उन्होंने लोगों की जमकर तारीफ बटोरीं. हालांकि ये तो फिल्मों को लेकर उनकी बात हो गई. लेकिन इससे अलग आर माधवन सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. वह अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए कुछ न कुछ काम की बातें शेयर करते नजर आते हैं. 

इतना ही नहीं वो अपनी पत्नी को लेकर पुरानी बातों या उससे जुड़े किस्सों को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट करते रहते हैं. इसी बीच एक बार फिर एक्टर पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर अहम पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने बताया कि ऐसी कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें पूछने में पति को पत्नी से शर्म महसूस होती है. आइए जानते हैं, उन्होंने ऐसी कौनसी पांच बातें बताईं.

आर माधवन को ये 5 चीजें पत्नी से पूछने में आती है शर्म

दरअसल, एक्टर ने हाल ही में एक स्टोरी को री-शेयर करते हुए अपनी स्टोरी पर पोस्ट किया. जिसमें उन पांच बातों का जिक्र था. जिन्हें पूछने में अक्सर पतियों को पत्नियों से पूछने में शर्म आती है. इन पोस्ट को पांच-पांच अलग-अलग स्लाइड में लिखा गया था, जैसे-  कभी-कभी उनका पार्टनर पहल करे, उनकी पार्टनर पब्लिकली तारीफ करे, हमेशा प्यार दिखाए, क्लियरली और खुलकर विश्वास जाहिर करे, और बाहरी दुनिया से ज्यादा उसे प्रायोरिटी दे. आर. माधवन इससे पहले भी एक पॉडकास्ट में अपनी पत्नी सरिता संग रिश्तों को लेकर खुलकर बातें शेयर कर चुके हैं.

इस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि कैसे इतने सालों बाद भी उनकी शादी टीकी हुई है. एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अक्सर कुछ न कुछ शेयर करते  रहते हैं. उन्होंने बताया था कि उन दोनों के बीच भी एक आम कपल की तरह लड़ाई होती है. हालांकि वह एक दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं. अपनी पत्नी के लिए सिर्फ वह स्टार नहीं हैं जिसके लिए उन्हें गर्व होना चाहिए. वह उस इंसान की बराबर की हम सफर है, जिसने उससे प्यार किया और उसकी इज्जत की. 

ये भी पढ़ें: ‘राजेश खन्ना का पतन उनके कर्मों का फल...’, मौसमी चटर्जी ने सुपरस्टार को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

आर. माधवन की शादी को हो चुके हैं 26 साल

आर. माधवन की शादी को 26 साल गुजर चुके हैं. लेकिन अभी भी वह अपनी लाइफ ऐसे जीते हैं जैसे कोई नया कपल हो. अक्सर फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले स्टार्स के रिश्तें ज्यादा दिनों तक सही सलामत नहीं रह पाते हैं लेकिन आर. माधवन उन लकी एक्टर में शामिल हैं, जिन्हें इतनी अच्छी पार्टनर मिली. वह अपनी पत्नी की तारीफ अक्सर करते हुए भी दिखाई देते हैं. यहां पर आपको एक बात और बता दें कि आरधवन और सरिता का रिश्ता करीब 34 साल पुराना है. इन दोनों की मुलाकात कोल्हापुर में एक पब्लिक स्पीकिंग क्लास के दौरान हुई थी. यहीं से धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आते गए. 

आर. माधवन का वर्कफ्रंट

आर. माधवन के वर्कफ्रंट पर बात करें तो हाल ही वह आदित्य धर निर्देशित धुरंधर फ्रेंचाइजी में नजर आए थे. इस फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया. हालांकि इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म धुरंधर 2 अभी भी कमाई करती हुई दिखाई दे रही है. इस फिल्म में उनका रोल स्पाई हेड का था.फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन नजर आए थे. अब माधवन 'सर्कल', 'अल्फा', GDN और 'अधीरष्टसाली' फिल्मों में नजर आ सकते हैं.

Continue reading on the app

नरसिंहपुर में बड़ा सड़क हादसा! नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस पलटी, 12 से ज्यादा यात्री घायल

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेपाल से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस मुंगवानी थाना क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जबकि कुछ लोग खिड़कियों से बाहर निकलने की कोशिश करते नजर आए।

यह हादसा मुंगवानी के चौधरी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर यात्रियों की मदद शुरू की। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस टीम पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

कैसे हुआ नेपाल-बेंगलुरु बस हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यात्री बस क्रमांक एमपी 13 जेडके 0793 नेपाल से यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जा रही थी। रातभर सफर करने के बाद बस जैसे ही नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी इलाके में पहुंची, अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। देखते ही देखते बस सड़क किनारे पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। हादसे के बाद यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया। कई लोग डर के कारण बस से बाहर निकलने के बाद रोने लगे। खासकर महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल दिखाई दिया।

यात्रियों ने ड्राइवर पर लगाए गंभीर आरोप

इस बस हादसे के बाद कई यात्रियों ने चालक राहुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर नशीले पदार्थ के प्रभाव में बस चला रहा था। कुछ यात्रियों ने दावा किया कि सफर के दौरान चालक की हालत सामान्य नहीं लग रही थी।

घटना के बाद घायल चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल हुए यात्रियों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में प्रिय बहादुर, रविंद्र नाथ, लाम बहादुर, सागर परकशाही, संगीता, सुमन नेपाली, दीपक, अर्मिला और विमल सुदीप सिंह समेत कई अन्य लोग शामिल हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादातर यात्रियों को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। कुछ लोगों को ज्यादा चोट लगने के कारण निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के बाद सड़क पर मचा हड़कंप

नेपाल से बेंगलुरु जा रही इस बस दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और पलटी हुई बस को हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई।

बस में सवार बाकी यात्रियों को मुंगवानी में ही रुकना पड़ा। कई यात्री वैकल्पिक वाहन का इंतजार करते नजर आए। लंबे सफर पर निकले इन यात्रियों के लिए यह हादसा बेहद डरावना अनुभव साबित हुआ।

पुलिस जांच में जुटी

मुंगवानी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यात्रियों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। ड्राइवर की मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

इसके साथ ही बस की स्पीड, तकनीकी स्थिति और चालक की ड्राइविंग हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा केवल चालक की लापरवाही से हुआ या इसके पीछे कोई और वजह भी थी। अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Continue reading on the app

  Sports

Finn Allen: न्यूजीलैंड की तरफ से 11 साल बाद शतक, IPL में किस देश के नाम सबसे ज्यादा सेंचुरी?

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम IPL में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे लेकिन उनके इस कमाल क 18 साल बाद फिन ऐलन दूसरे कीवी बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने शतक जमाया है. न्यूजीलैंड की ओर से IPL में ये सिर्फ तीसरा शतक है. Sat, 09 May 2026 11:17:12 +0530

  Videos
See all

Bengal: PM मोदी ने BJP के सबसे पुराने कार्यकर्ता को गले लगाया #BengalNewCM #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T06:06:36+00:00

Bengal: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ #BengalNewCM #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T06:10:15+00:00

Suvendu Adhikari Oath Ceremony News:शुभेंदु अधिकारी समेत 5 मंत्री लेंगे शपथ- सूत्र | BJP | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T06:10:03+00:00

Meerut: लड़की छेड़ी तो पुलिस ने उतारा बुखार #viralvideo #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T06:12:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers