स्पेन के एलिकांटे में हंता वायरस का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
मैड्रिड, 8 मई (आईएएनएस)। स्पेन के स्वास्थ्य सचिव जेवियर पैडिला ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वी शहर एलिकांटे में हंता वायरस के एक संदिग्ध मामले का पता चलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने जरूरी कदम उठाए हैं।
पैडिला के अनुसार, यह व्यक्ति कुछ हफ्ते पहले उसी फ्लाइट में यात्रा कर चुका था, जिसमें एक संक्रमित व्यक्ति मौजूद था।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति में हंता वायरस संक्रमण जैसे लक्षण पाए गए हैं, लेकिन अभी अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि यह मामला पक्का है या नहीं।
इसके अलावा, पैडिला ने पुष्टि की कि एमवी होंडियस जहाज पर मौजूद सभी 14 स्पेनिश यात्रियों ने स्वेच्छा से क्वारंटीन में रहने के लिए सहमति दी है, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम किया जा सके।
यह डच ऑपरेटेड क्रूज जहाज अभी स्पेन के कैनरी आइलैंड्स की ओर जा रहा है और अब तक इससे तीन मौतों का संबंध जुड़ चुका है।
पैडिला ने कहा कि स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम शनिवार को टेनेरिफ के लिए रवाना होगी, और जहाज के रविवार को वहां पहुंचने की उम्मीद है।
यात्रियों को छोटी नावों की मदद से जहाज से उतारा जाएगा और फिर सख्त आइसोलेशन की प्रक्रिया के तहत आगे ले जाया जाएगा। जहाज पर मौजूद स्पेनिश नागरिकों को मैड्रिड ले जाकर क्वारंटीन में रखा जाएगा।
ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण अटलांटिक के ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप पर दो ब्रिटिश नागरिकों में हंता वायरस की पुष्टि हुई है और एक अन्य व्यक्ति में इसके संक्रमण का शक है।
एजेंसी ने कहा कि एमवी होंडियस जहाज पर मौजूद किसी भी ब्रिटिश नागरिक में अभी कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं, लेकिन सभी पर लगातार नजर रखी जा रही है। ब्रिटेन लौटने के बाद सभी ब्रिटिश यात्रियों और क्रू को 45 दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा।
ब्रिटिश सरकार के कर्मचारी भी रविवार को टेनेरिफ में मौजूद रहेंगे, ताकि जहाज से उतरने वाले ब्रिटिश नागरिकों की मदद कर सकें।
एजेंसी के अनुसार, 24 अप्रैल को जहाज से सात ब्रिटिश नागरिक सेंट हेलेना द्वीप पर उतरे थे। इनमें से दो लोग ब्रिटेन लौट चुके हैं और घर पर आइसोलेशन में हैं, और उनमें किसी भी तरह के लक्षण नहीं पाए गए हैं। चार लोग अभी भी सेंट हेलेना में हैं, जबकि सातवें व्यक्ति का पता ब्रिटेन के बाहर लगाया गया है।
--आईएएनएस
एवाई/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IPL 2026 DC vs KKR: दिल्ली में आया फिन एलन का तूफान, KKR ने कैपिटल्स को 8 विकेटों से रौंदकर लगाया जीत का चौका
IPL 2026 DC vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में जीत का चौका लगा दिया है. आज यानि 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स को उनके ही घर यानि अरुण जेटली स्टेडियम में मात देकर केकेयर ने इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की है. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. डीसी ने पाथुम निसंका और आशुतोष शर्मा की पारियों के दम पर 143 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था. जिसे केकेआर ने बड़ी आसानी से 8 विकेट शेष रहते अपने नाम कर लिया.
फिन एलन के तूफान में उड़ी दिल्ली
लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से क्रमश: 13 और 1 रन बनाकर आउट हुए. रहाणे नॉन स्ट्राइकर् छोर पर रन आउट हुए, तो रघुवंशी के हाथ से गेंद लगकर स्टम्प में जा घुसी. इसके बावजूद फिन एलन ने रनों की रफ्तार को थमने नहीं दिया, उन्होंने 47 गेंदों में 100 रन बनाकर केकेआर की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. कैमरन ग्रीन ने 27 गेंदों में 33 रन का योगदान देकर उनका बखूबी साथ दिया.
15 रन के भीतर दिल्ली ने गंवाये 4 विकेट
केएल राहुल और पाथुम निसंका की जोड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत दिला दी थी. खास तौर से निसंका ने पहले ओवर से ही आक्रामक शॉट्स खेलना जारी रखा था, दूसरी ओर राहुल संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि यह जोड़ी पहले विकेट के लिए 49 रन ही जोड़ सकी. 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल आउट हुए. इसके बाद तो मानो विकेटों की झड़ी लग गई. पाथुम निसंका 30 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं नीतीश राणा (8), समीर रिजवी (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (2) कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. देखते ही देखते 89 के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी.
From 74/1 to 89/5 ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
Led by their spinners, @KKRiders wreaking havoc on the #DC batting line-up ????
Updates ▶️ https://t.co/NaWLphmJKY#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR pic.twitter.com/MdRt8UJImv
यह भी पढ़ें - IPL 2026 DC vs KKR: 34 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने खेल लिया आखिरी मैच? 4 टीमों का रहा हिस्सा
आशुतोष शर्मा के दम पर दिल्ली ने बनाए 142 रन
लगातार विकेटों के पतन के बीच अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा ने 46 गेंदों में 39 रन की साझेदारी की. पटेल 22 गेंदों में 11 रन ही बना पाए, लेकिन आशुतोष में शुरुआत में अपना समय लेने के बाद 28 गेंदों के भीतर 3 चौके और इतने ही छक्के जड़कर 39 रन बनाए. उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली 142 के संयुक्त स्कोर पर पहुंच सकी. अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी को 2-2 विकेट मिले. वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कैमरन ग्रीन के खाते में 1-1 सफलता आई.
यह भी पढ़ें - DC vs KKR: केएल राहुल से ये रिकॉर्ड नहीं छीन सकते रोहित-विराट, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















