Responsive Scrollable Menu

‘शुक्राना यात्रा’ के तीसरे दिन भगवंत मान का आरोप, बोले- पंजाब के भाईचारे को तोड़ने की हो रही साजिश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी चार दिवसीय ‘शुक्राना यात्रा’ के तीसरे दिन मालवा क्षेत्र से बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संदेश दिया. बठिंडा और तख्त श्री दमदमा साहिब में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए सांप्रदायिक राजनीति और विभाजनकारी ताकतों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पंजाब की सदियों पुरानी भाईचारे की परंपरा को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन राज्य के लोग ऐसी ताकतों को कभी सफल नहीं होने देंगे.

पंजाब के भाईचारे पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की पहचान हमेशा सांझी संस्कृति, आपसी प्रेम और धार्मिक सौहार्द से रही है. यहां लोग हर त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं और यही पंजाब की असली ताकत है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समाज में नफरत और ध्रुवीकरण फैलाने की कोशिशों के खिलाफ एकजुट रहें.

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब ने देश की आजादी और एकता के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी हैं, इसलिए यहां के लोगों की देशभक्ति पर सवाल उठाना गलत है. उन्होंने कहा कि पंजाबियों को किसी से राष्ट्रभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है.

बेअदबी विरोधी कानून पर फिर दोहराया सख्त रुख

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा लागू किए गए ‘जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026’ को ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि अब बेअदबी के मामलों में दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी, जिसमें उम्रकैद और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना शामिल है.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब कोई आरोपी मानसिक बीमारी का बहाना बनाकर सजा से नहीं बच सकेगा. इसके साथ ही ऐसे मामलों में शामिल साजिशकर्ताओं और सहयोगियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

‘शुक्राना यात्रा’ का उद्देश्य बताया

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि परमात्मा का धन्यवाद करने के लिए निकाली जा रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी सरकार को ऐसा कानून लागू करने का अवसर मिला, जो भविष्य में बेअदबी की घटनाओं को रोकने में मदद करेगा.

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वे तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब, दमदमा साहिब, मस्तुआणा साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब सहित कई पवित्र स्थलों पर माथा टेक रहे हैं.

Continue reading on the app

ईरान ने तेल टैंकर ‘ओशन कोई’ किया जब्त, तेल निर्यात को बाधित करने का लगाया आरोप

तेहरान, 8 मई (आईएएनएस)। ईरानी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसकी नौसेना ने तेल टैंकर ओशन कोई को जब्त कर लिया है। आरोप है कि यह टैंकर क्षेत्रीय हालात का फायदा उठाकर ईरान के तेल निर्यात को बाधित करने की कोशिश कर रहा था।

सेना ने अपने बयान में कहा कि यह टैंकर ईरान का तेल ले जा रहा था और उसने खास ऑपरेशन की योजना बनाकर ईरान के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

नौसेना ने टैंकर को ईरान के दक्षिणी तट की ओर मोड़ दिया और उसे देश की न्यायिक एजेंसियों को सौंप दिया।

एक अलग बयान में सेना ने यह भी कहा कि उसकी नौसेना ने हाल के घंटों में अमेरिकी युद्धपोतों को क्रूज मिसाइलों, रॉकेटों और लड़ाकू ड्रोनों से निशाना बनाया। यह कार्रवाई उन्होंने ईरानी तेल टैंकरों पर हमलों के जवाब में की, जो होर्मुज स्‍ट्रेट और ईरान के क्षेत्रीय जल में हुए थे।

सेना के अनुसार, अमेरिकी युद्धपोतों को अपना रास्ता बदलना पड़ा और वे उस इलाके से हट गए।

इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिकी बलों ने 8 मई को एम/टी सी स्‍टार-III और एम/टी सेवडा को नुकसान पहुंचाया है, इससे पहले कि ये दोनों जहाज ओमान की खाड़ी में ईरानी बंदरगाह में प्रवेश करते। अमेरिका का कहना है कि जहाज उसके ब्लॉकेड का उल्लंघन कर रहे थे।

सेंट्रल कमांड ने यह भी कहा कि यूएसएस जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश से एक एक/ए-18 सुपर हॉर्नेट विमान ने दोनों टैंकरों पर सटीक हथियार दागकर उन्हें चलने लायक नहीं छोड़ा।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अमेरिका के इन रात के हमलों की कड़ी निंदा की और इसे आठ अप्रैल के युद्धविराम समझौते का उल्लंघन बताया।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका पर लापरवाह सैन्य कार्रवाई करने का आरोप लगाया और कहा कि जब कूटनीतिक समाधान मौजूद है तब ऐसी कार्रवाई गलत है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा कि ईरानी लोग कभी दबाव के आगे नहीं झुकते और कूटनीति हमेशा सबसे पहले प्रभावित होती है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की मिसाइल क्षमता और लॉन्चर क्षमता अब 120 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो अमेरिकी खुफिया अनुमान से भी ज्यादा है।

ईरान ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका ने होर्मुज स्‍ट्रेट के पास दो ईरानी जहाजों पर हमला किया और दक्षिणी शहरों व राजधानी तेहरान पर भी हवाई हमले किए, जिसमें कुछ क्षेत्रीय देशों की मदद ली गई।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill और Rashid Khan का कहर, Rajasthan Royals को मिली करारी हार, Gujarat का Points Table में जलवा।

जयपुर में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में हराकर अपनी ताकत का साफ संकेत दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित बीस ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 229 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
 
कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 84 रन की पारी खेली, जबकि साई सुदर्शन ने 55 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया हैं। दोनों के बीच 118 रन की साझेदारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

मैच के दौरान पावरप्ले में ही गुजरात ने राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था। शुभमन गिल ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया ने अंत के ओवरों में तेज रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 37 रन बनाए, जिसमें कई बड़े शॉट शामिल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत जरूर आक्रामक रही। गौरतलब है कि युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 16 गेंदों में 36 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन उनके आउट होते ही टीम की पारी लड़खड़ा गई।

इसके बाद गुजरात के गेंदबाजों ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। मौजूद जानकारी के अनुसार राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और राजस्थान के मध्यक्रम को तोड़ दिया हैं। वहीं कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने भी अहम विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की हैं।

अंत में राजस्थान की पूरी टीम 152 रन पर सिमट गई और गुजरात टाइटंस ने 77 रन से बड़ी जीत दर्ज की हैं। बता दें कि यह जीत इस सत्र में गुजरात की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है और इससे टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने राशिद खान के साथ तस्वीर साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में जश्न मनाया, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।
Sun, 10 May 2026 22:18:57 +0530

  Videos
See all

Indian Army victory: जब रहम की भीख मांगने लगा पाकिस्तान! India vs Pakistan | Terrorist | Air Strikes #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:45:05+00:00

Suvendu Adhikari कभी Mamata के सबसे भरोसेमंद थे, Abhishek Banerjee प्रभाव से नाराज हुए | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:37:26+00:00

शादी का मंडप बना रणभूमि, दोनों पक्षों में चले लात-घूंसे #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:36:35+00:00

मदर्स डे पर कूनो की ‘चीता माताओं’ को खास सलाम #mothersday #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T17:37:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers