ईरान के घटनाक्रम से सतर्क उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. अब यदि किम जोंग उन की हत्या होती है या वे काम करने में असमर्थ होते हैं, तो उनकी सेना तत्काल परमाणु हमला करेगी.
टेस्ट क्रिकेट धैर्य की परीक्षा है, लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे लम्हे आए जब बल्लेबाजों ने इस परीक्षा को एक अलग ही स्तर पर पहुँचा दिया. यहाँ न केवल रन बनाने की गति धीमी थी, बल्कि बल्लेबाजों ने क्रीज पर बिताए समय को ही अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बना लिया.
RCB vs MI: आईपीएल 2026 में रविवार को रायपुर में होने वाला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा। खासकर मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच करो या मरो जैसी स्थिति लेकर आया। ऐसे में अगर बारिश की वजह से मुकाबला धुल जाता, तो सबसे बड़ा नुकसान मुंबई को हो सकता।
फिलहाल मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम ने अब तक 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की जबकि 7 मुकाबलों में हार मिली है। दूसरी तरफ आरसीबी 6 जीत और 4 हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में बनी हुई। अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। आरसीबी के लिए यह नुकसान ज्यादा बड़ा नहीं होगा, लेकिन मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता।
दरअसल, मुंबई को अब हर मैच जीतना लगभग जरूरी हो गया। अगर रायपुर में मुकाबला नहीं हो पाता और टीम को सिर्फ एक अंक मिलता है, तो उसके कुल 7 अंक हो जाएंगे। इसके बाद टीम के पास सिर्फ तीन मुकाबले बचेंगे। ऐसे में मुंबई अधिकतम 13 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। आईपीएल इतिहास को देखें तो 13 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल माना जाता।
अगर मुंबई यह मैच जीत लेती है, तो उसके 8 अंक हो जाएंगे और टीम 14 अंकों तक पहुंचने की उम्मीद बनाए रखेगी। यही वजह है कि बारिश का खतरा मुंबई के लिए चिंता का बड़ा कारण बना हुआ।
मुंबई इंडियंस के लिए नेट रनरेट भी काफी अहम हो चुका। अगर टीम को बारिश से सिर्फ एक अंक मिलता है, तो उसे अपने खराब नेट रनरेट को सुधारने का मौका भी नहीं मिलेगा। इसलिए टीम को सिर्फ अंक ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की भी जरूरत है।
मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर तीन मैचों की हार का सिलसिला तोड़ा था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में टीम ने 229 रन का बड़ा लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर लिया था। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं, आरसीबी को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 9 रन से हार मिली थी।
हालांकि राहत की बात यह है कि रायपुर के मौसम को लेकर फिलहाल अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है। शाम के समय तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि आसमान साफ रहने का अनुमान है। यानी फिलहाल पूरा मैच होने की संभावना ज्यादा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि मुंबई इंडियंस दबाव के इस मुकाबले में वापसी कर पाती है या नहीं।