Responsive Scrollable Menu

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे:13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली में सभी मुकाबले; बांग्लादेश सीरीज संकट में

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 सीरीज की तारीखों को कन्फर्म किया है। मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। बोर्ड ने 10 अगस्त को भेजे लेटर में कहा कि BCCI ने तारीखों पर सहमति दी है। इस सीरीज के साथ ही भारत के बांग्लादेश दौरा की संभावना लगभग खत्म हो गई है। पहली बार अफगानिस्तान भारत की मेजबानी करेगा सीरीज को लेकर BCCI या अफगानिस्तान बोर्ड से कन्फर्मेशन आना बाकी है। यह पहली बार होगा कि अफगानिस्तान बाइलेटरल सीरीज में आधिकारिक तौर पर भारत की मेजबानी करेगा। बोर्ड ने मीडिया राइट्स होल्डर्स से अपनी एडवांस प्लानिंग, शेड्यूलिंग, प्रोडक्शन अरेंजमेंट, प्रमोशनल एक्टिविटीज और दूसरी तैयारियां शुरू करने को कहा है। दो साल से टल रहा भारत का बांग्लादेश दौरा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत के साथ 6 मैचों के लिए 1 से 13 सितंबर की तारीखें तय की थी। इनमें 3 टी-20 और 3 वनडे मैच खेले जाने थे। बोर्ड प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने कहा था कि हमने सरकार से कहा है कि भारत से बात करे। तमीम ने विदेश मंत्रालय जाकर सुरक्षा की गारंटी मांगी थी। हालांकि बांग्लादेश सरकार या BCCI की ओर से इसपर कोई स्टेटमेंट नहीं आया। अब अफगानिस्तान सीरीज का कम से कम एक मैच इस विंडो से टकरा रहा है। बांग्लादेश सीरीज को 3 पॉइंट्स में समझे… गणेश चतुर्थी पर मैच कराने की बात चल रही क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान बोर्ड ने 14 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दिन मैच कराने का प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड ने BCCI से पूछा है कि क्या पहला या दूसरा मैच 14 सितंबर को किया जा सकता है। इससे सीरीज को त्योहार से जोड़ा जा सकेगा। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मेसी ने फुटबॉल से ब्रेक लिया:पिता की मौत के बाद परिवार के साथ रहने का फैसला; संन्यास लेने के संकेत नहीं लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद फुटबॉल से दूरी बना ली है। उन्होंने अनिश्चितकाल समय तक फुटबॉल लीग ‘मेजर लीग सॉकर’ से ब्रेक लिया है। वे लीग में इंटर मियामी क्लब के लिए खेलते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

MP News: वन्यजीव, पर्यटन और रोजगार को लेकर मोहन यादव सरकार का बड़ा विजन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वन पर्यटन, होम स्टे और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। वन ग्रामों के विकास और 29 प्रस्तावों को मंजूरी मिली।

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली ने इन देशों के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, किस नंबर पर पाकिस्तान?

virat kohli centuries: इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतकों की बात होती है तो दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे नंबर पर आए हैं. सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों के बाद विराट कोहली ने अब तक तीनों फॉर्मेट में 85 सेंचुरी बनाई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने किस देश के खिलाफ सबसे ज्यादा बार सैकड़ा जमाने का कारनामा किया है. इस मामले में पाकिस्तान किस नंबर पर है? आइए जानते हैं... Wed, 12 Aug 2026 07:30:58 +0530

  Videos
See all

Parliament Monsoon Session Live : Loksabha से लाइव | PM Modi | Rahul Gandhi | Hindi News | FCRA Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T03:42:06+00:00

France में अल्लाह हुकबार बोलकर पुलिसकर्मियों और महिलाओं पर हमला #terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T03:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers