Responsive Scrollable Menu

Veer Pahariya की Call List तक कंट्रोल करती थीं Tara Sutaria? ब्रेकअप की Inside Story जानकर आप हो जाएंगे हैरान!

साल 2025 में, कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता टूट गया। शुरुआत में इस ब्रेकअप की वजह पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में हुई एक घटना को माना जा रहा था, जहां तारा ने स्टेज पर डांस करते हुए सिंगर को किस किया था। इस विवाद के बाद दोनों साथ दिखना बंद हो गए थे। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट ने इस ब्रेकअप के पीछे की असल और चौंकाने वाली वजह का खुलासा किया है।

क्या तारा का डोमिनेटिंग स्वभाव था असली वजह?

'फ्री प्रेस जर्नल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के बीच सब कुछ वैसा नहीं था जैसा ऊपर से दिख रहा था। सूत्रों का दावा है कि तारा का व्यवहार रिश्ते में काफी डोमिनेटिंग था। बताया जा रहा है कि वह वीर के जीवन की हर छोटी-बड़ी चीज को अपने हिसाब से बदलना चाहती थीं। कथित तौर पर वह वीर के घर की दीवारों से तस्वीरें हटाने से लेकर उनकी कॉल लिस्ट से कुछ लोगों के नाम निकलवाने तक का दबाव बनाती थीं।
 

इसे भी पढ़ें: Jr. NTR की Devara 2 ठंडे बस्ते में? Producer के एक बयान ने खत्म किया सारा सस्पेंस


वीर को बदलना चाहती थी तारा?

रिपोर्ट्स की मानें तो तारा सुतारिया चाहती थीं कि वीर का लाइफस्टाइल पूरी तरह से उनके विजन के मुताबिक बदल जाए। घर की सजावट से लेकर उनके उठने-बैठने और दोस्ती के दायरे तक, तारा हर चीज पर अपना नियंत्रण चाहती थीं। उनके एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि वीर हमेशा से तारा को बहुत पसंद करते थे और उनके लिए कई बदलाव करने को तैयार भी थे, लेकिन चीजें धीरे-धीरे हाथ से बाहर निकलने लगीं।
 

इसे भी पढ़ें: Aashka Goradia-Brent Goble के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, बेटे के स्वागत पर दिव्यांका त्रिपाठी और मौनी रॉय ने लुटाया प्यार


कॉन्सर्ट विवाद ने लगाया आखिरी कील

हालांकि वीर, तारा की शर्तों को मानने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट वाले वीडियो ने इस रिश्ते को खत्म करने का काम किया। जब तारा का सिंगर को किस करते हुए वीडियो वायरल हुआ, तो वीर के लिए इसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया। पहले से ही चल रहे मनमुटाव और इस ताजा विवाद ने उनके रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

Continue reading on the app

स्कूटी पर चढ़कर भाभी जी ने ‘Kali Activa’ गाने पर किया गजब का डांस, देखते रह गए वहां खड़े युवा

सोशल मीडिया पर एक मजेदार डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भाभी जी स्कूटी पर चढ़कर हरियाणवी गाने ‘Kali Activa’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. उनके एनर्जी से भरे डांस मूव्स और एक्सप्रेशन ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. आसपास खड़े युवा भी उन्हें देखकर हैरान रह गए और कई लोग मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करने लगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि भाभी जी पूरे आत्मविश्वास के साथ स्कूटी को ही अपना डांस फ्लोर बना लेती हैं. गाने की बीट पर उनका अंदाज इतना मजेदार था कि सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. कुछ लोग उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे देसी एंटरटेनमेंट का शानदार उदाहरण बता रहे हैं. Video Credit: Instagram-@life_with_nisha_03

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: सीएसके से शर्मनाक हार पर भड़के LSG के कप्तान ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को जमकर सुनाया

Rishabh Pant statement: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 53वें मैच में 5 विकेट से शर्मनाक हार मिली. इस हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत काफी निराश नजर आए. हार से हताश कप्तान पंत ने मैच में खराब फील्डिंग को इसके लिए जिम्मेदार माना. Sun, 10 May 2026 20:20:21 +0530

  Videos
See all

'अजय पाल शर्मा से माफी मांगता हूं...', TMC से निकाले जाते ही रिजू दत्ता | Rijju Dutta | Riju Dutta #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T15:05:31+00:00

Crime News: कैमरे में कैद.. कातिलाना वार! रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना | CCTV Footage | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T15:15:06+00:00

UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में मंत्री बने Bhupendra Chaudhray | CM Yogi | BJP #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T15:08:44+00:00

Telangana: PM मोदी ने रेवंत रेड्डी को साथ आने का ऑफर दिया? #pmmodi #revantreddy #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T15:04:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers