Responsive Scrollable Menu

'लोमड़ी हैं नसीरुद्दीन शाह... खाते देश का हैं और लड़ते पड़ोसी देश के लिए', कंगना रनौत ने एक्टर को सुनाई खरी-खोटी

Kangana Ranaut on Naseeruddin Shah: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में चल रही हैं. उन्होंने स्टूटेंड प्रोटेस्ट से लेकर बॉलीवुड से जुड़े कई मुद्दे पर बयान दिया था. अब इसी बीच उन्होंने एक्टर नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान को लेकर निशाना साधा है. इतना नहीं उन्होंने एक्टर को लोमड़ी तक कह दिया. बता दें कि कंगना का यह बयान ऐसे में समय आया है जब झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर स्टूडेंट का प्रोटेस्ट चल रहा है. आइए जानते हैं कि कंगना ने नसीरुद्दीन शाह के बारे में क्या कुछ कहा. 

'लोमड़ी हैं नसीरुद्दीन शाह... खाते देश का हैं और लड़ते पड़ोसी देश के लिए'

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता होता है. उन्होंने खुद को देश के प्रति वफादार बताते हुए नसीरुद्दीन शाह पर तीखा तंज कसा. कंगना ने कहा, 'सच तो यह है कि हर कोई किसी ना किसी का कुत्ता है. लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस देश की रोटी खाती हूं उसकी रखवाली करती हूं. उसके लिए लड़ती हूं, नसीर साहब खाते तो देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए. आज के समय में इंसान को कुत्ता बुलाना भी तारीफ होती है क्योंकि लॉयलटी और क्यूटनेस बहुत दुर्लभ है. इसलिए मैं डॉग बनना पसंद करूंगी ना कि नसीरूद्दीन की तरह लोमड़ी.' इस समय सोशल मीडिया पर कंगना की ओर से नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ कहने वाले बयान की चर्चा हो रही है. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान में इस्तेमाल किए गए ‘कुत्ते’ वाले उदाहरण से उनपर पलटकर किया. 

क्या था नसीरुद्दीन शाह का पुराना बयान

दरअसल, यह पूरा विवाद नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने स्टूडेंट प्रोस्टेट के दौरान बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी पर सवाल उठाया था. CJP के प्रोटेस्ट के दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के ए-लिस्ट कलाकारों की चुप्पी पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था, 'वे ऐसा तब करेंगे जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को कहेगा. एक कहावत है, जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता. जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिर जाएगी या उनके दांत टूट जाएंगे, तब वे भौंकेंगे. तो जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वे बोल नहीं सकते.' 

पीयूष मिश्रा ने किए नसीरुद्दीन से सवाल

इस विवाद में सिर्फ कंगना रनौत और नसीरुद्दीन शाह नाम नहीं जुडा है. एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा ने भी नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान पर सवाल उठाते हुए कहा था, 'नसीर साहब,. आपने सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कहा था कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है, वे बोल नहीं सकते. माफ कीजिएगा, मैं आपसे पूछता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है और जो इस जेपीएससी पेपर लीक के छात्र प्रोटेस्ट पर चुप हैं.' कंगना रनौत ने पीयूष के इसी सवाल के साथ नसीरुद्दीन पर पलटवार किया.

ये भी पढ़ें: 'मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट, मेरी ईमानदारी बहुत जरूरी है', CINTAA विवाद पर पूनम ढिल्लों का करारा जवाब

कंगना और नसीरुद्दीन के बीच पहले भी हो चुका है विवाद

दरअसल, कंगना रनौत और नसीरुद्दीन शाह के बीच ऐसा ही पहली बार नहीं हुआ है. जब दोनों के बीच जुबानी जंग हुई हो. दोनों कलाकार पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं. नसीरुद्दीन शाह ने कई मौकों पर कंगना को लेकर बयान दिया था. वहीं, कंगना भी उनके बयानों का जवाब देने से पीछे नहीं हटती हैं. इतना ही नहीं कंगना काफी लंबे समय से फिल्मों के साथ-साथ पॉलिटिक्स के मुद्दों पर अपनी मुखर राय रखती हुई नजर आती हैं. 

फिलहाल सोशल मीडिया पर कंगना और नसीरुद्दीन के बयानों को लेकर चर्चा हो रही है. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर तीखा जवाब दिया है. ऐसे में अब देखना होगा कि नसीरुद्दीन शाह की तरफ से कोई रिएक्शन आता है या नहीं.

ये भी पढे़ं: ‘मैं यहां क्या कर रही हूं?’ स्टंट के बाद जैस्मिन भसीन की गई याददाश्त, रोहित शेट्टी भी रह गए हैरान!

Continue reading on the app

एसआईपी पर निवेशकों का भरोसा कायम, जुलाई में इनफ्लो करीब 32,000 करोड़ रुपए रहा

SIP Inflow Increases: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश पर निवेशकों का भरोसा कायम है और जुलाई में इनफ्लो बढ़कर 31,961 करोड़ रुपए हो गया है. जून में यह 31,781 करोड़ रुपए पर था. यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से मंगलवार को दी गई.

लगातार चौथे महीने 30 हजार करोड़ से ज्यादा एसआईपी इनफ्लो

यह लगातार चौथा महीना है, जब एसआईपी इनफ्लो 30,000 करोड़ रुपए से अधिक रहा है. यह मई में 30,954 करोड़ रुपए, अप्रैल में 31,115 करोड़ रुपए और मार्च में 32,087 करोड़ रुपए था, जो कि अब तक का ऑल-टाइम हाई है. जुलाई में सभी फंड्स में फोलियो की संख्या बढ़कर 28.08 करोड़ हो गई है, जो कि 27.85 करोड़ थी.

एम्फी के डेटा के मुताबिक, जुलाई में इक्विटी म्यूचुअल फंड का कुल इनफ्लो 15 प्रतिशत घटकर 24,697 करोड़ रुपए रह गया है जो कि जून में 28,973 करोड़ रुपए था.

स्मॉलकैप फंड में सबसे ज्यादा 7,767 करोड़ का निवेश

इसकी इक्विटी म्यूचुअल फंड की 11 श्रेणियों में स्मॉलकैप फंड्स में सबसे अधिक 7,767 करोड़ रुपए का इनफ्लो देखने को मिला है. मिडकैप म्यूचुअल फंड श्रेणी में 6,192 करोड़ रुपए का दूसरा सबसे अधिक निवेश आया. इसके बाद फ्लेक्सीकैप फंड का नंबर रहा, जिसमें महीने के दौरान 4,709 करोड़ रुपए का निवेश हुआ. लार्ज एंड मिडकैप फंड और मल्टीकैप फंड में क्रमशः 3,425 करोड़ रुपए और 3,227 करोड़ रुपए का निवेश आया.

अन्य स्कीम्स में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) को 9,512.05 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ. वहीं गोल्ड ईटीएफ में 1,558.75 करोड़ रुपए और इंडेक्स फंड्स में 1,536.60 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया.

डेट स्कीम्स में लिक्विड फंड निवेशकों की पहली पसंद

डेट-ओरिएंटेड स्कीम्स में लिक्विड फंड्स निवेशकों की सबसे पसंदीदा श्रेणी रहे, जिनमें 1,19,065.85 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया. इसके अलावा, ओवरनाइट फंड्स में 40,412.55 करोड़ रुपए और मनी मार्केट फंड्स में 21,180.23 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज किया गया. इससे संकेत मिलता है कि संस्थागत और कॉर्पोरेट निवेशक अल्पकालिक निवेश विकल्पों में सक्रिय बने हुए हैं.

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) जुलाई में 4 प्रतिशत बढ़कर 85.59 लाख करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले महीने 82.05 लाख करोड़ रुपए थी.

यह भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में जुलाई में आया 2.35 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश, एयूएम बढ़कर 85.76 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: एम्फी डेटा

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल के निशाने पर WTC का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय, गॉल टेस्ट में सुनहरा मौका

shubman gill runs in wtc: शुभमन गिल अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैच खेलकर 2843 रन बना चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अगर गिल 157 रन बनाने में कामयाब हो गए तो उन्होंने WTC में 3000 रन पूरे हो जाएंगे. गिल इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक कोई भी भारतीय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में ये उपलब्धि नाम नहीं कर पाया है. Wed, 12 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

PoJK में अत्याचार पर भारत सख्त! विदेश मंत्रालय ने पाक को बेनकाब किया, MEA की पाकिस्तान को चेतावनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:34:23+00:00

Weather Update: 12 अगस्त तक मानसून का असली धमाल ! Heavy Rain | IMD Alert | Weather Alert | Forecast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers