Responsive Scrollable Menu

1800% से अधिक का रिटर्न, आज बाजार में गिरावट के बीच चढ़ा स्टॉक, कीमत 50 रुपये से कम

Aayush Wellness Share price: आज शुक्रवार को बाजार में गिरावट के बीच आयुष वेलनेस के शेयरों की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, इस स्टॉक की कीमतों में 1800 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। 

Continue reading on the app

IPL 2026 Final: क्यों बेंगलुरु से शिफ्ट हुआ आईपीएल फाइनल? 'वीआईपी' का नाम सामने आया

आईपीएल 2026 के फाइनल और प्लेऑफ मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से हटाने के पीछे अब बड़ी वजह सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मांगे गए 10057 अतिरिक्त वीआईपी और कॉम्प्लिमेंट्री टिकट इस फैसले की बड़ी वजह बने। इसी कारण बीसीसीआई ने फाइनल समेत प्लेऑफ मैच अहमदाबाद, न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में कराने का फैसला लिया।

दरअसल, परंपरा के अनुसार मौजूदा चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम को फाइनल की मेजबानी मिलनी थी। लेकिन स्टेडियम की सीमित क्षमता और वीआईपी टिकटों की भारी मांग के चलते मामला उलझ गया।

कॉम्पिमेंट्री टिकट के कारण बेंगलुरु से छिना फाइनल
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, चिन्नास्वामी स्टेडियम में करीब 35 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। नियमों के मुताबिक केएससीए को स्टेडियम क्षमता का 15 प्रतिशत हिस्सा कॉम्प्लिमेंट्री टिकट के रूप में मिलता है। लेकिन इस बार कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने इसके अलावा 10057 अतिरिक्त टिकटों की मांग कर दी।

विधायकों के लिए चाहिए थे अतिरिक्त टिकट
रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें करीब 900 पास सिर्फ कर्नाटक के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के लिए मांगे गए थे। हर विधायक और MLC को 3-3 मुफ्त पास देने की योजना थी। इसके अलावा राज्य सरकार और एक्सपर्ट कमेटी से जुड़े लोगों के लिए भी करीब 750 अतिरिक्त टिकटों की जरूरत बताई गई।

केएससीए ने 10 हजार टिकट मांगे थे
इतना ही नहीं, क्रिकेट क्लबों और लाइफ मेंबर्स के लिए भी हजारों टिकट रियायती दरों पर मांगे गए। केएससीए ने P3 स्टैंड में 3007 टिकट 2000 रुपये की रियायती कीमत पर मांगे थे। वहीं मेंबर्स स्टैंड में 900 टिकट सदस्यों के परिवारों के लिए रखने की मांग की गई। इसके अलावा M4 स्टैंड में 1000 टिकट खरीदने और 3500 टिकट लाइफ मेंबर्स के लिए रिजर्व रखने की बात भी सामने आई।

इन सभी मांगों के बाद आम क्रिकेट फैंस के लिए सिर्फ करीब 20 हजार टिकट ही बचते। यही वजह रही कि BCCI ने इतने बड़े मैचों के लिए बड़े स्टेडियम को प्राथमिकता दी।

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भी कहा कि फाइनल जैसे मुकाबलों में दुनियाभर से फैंस आते हैं, इसलिए ज्यादा टिकट उपलब्ध होना जरूरी है। इसी वजह से फाइनल अब नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबले धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि 31 मई को फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

गले लगाना, टच करना और होटल रूम में एंट्री... IPL में हनी ट्रैपिंग का खतरा देख BCCI ने इन एक्टिविटी पर लगाया बैन; मालिकों पर भी पाबंदियां

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान अनुशासन और सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। Fri, 08 May 2026 18:21:50 +0530

  Videos
See all

West Bengal New CM News: अमित शाह का ऐलान सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP CM | New CM Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T13:05:41+00:00

Kailash Mansarovar Yatra : भोलेनाथ के भक्तों के लिए बड़ा अपडेट इस बार जेब पर पड़ेगा भारी ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T13:09:21+00:00

Sahil Joshi: बंगाल पहुंचे Amit Shah ने Mamata Banerjee को लेकर ली चुटकी| #bengalcm #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T13:07:19+00:00

Suvendu Adhikari Latest News: शुभेंदु राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T13:09:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers