Responsive Scrollable Menu

'मैं रो रही थी', हिट गाने की शूटिंग कर रहा था मेकर, पत्नी को पता चला हीरोइन संग पति का लफड़ा, सुहागन बनी अभागन

नब्बे के दशक की टॉप सिंगर रहीं जसपिंदर नरूला ने 'जुदाई' के मशहूर गाने 'मुझे एक पल चैन ना आए' से जुड़ी भावुक किस्सा बताया. अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'जुदाई', जो 1997 में रिलीज़ हुई थी. यह उस दौरा की सबसे पॉपुलर और हिट फैमिली ड्रामा बन गई थी. फिल्म की तरह ही रियल लाइफ में एक मेकर ने दो शादियां की थी.

Continue reading on the app

Friday Gold Rate : कीमतों में फिर आया बदलाव, जानिए 8 मई का 10 ग्राम सोने का रेट

ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव, युद्धविराम के उल्लंघन की खबर, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता ने  बाजार के समीकरण बदल दिए हैं जिसका असर कीमती धातुओं पर देखने को मिल रहा है। 8 मई 2026 को फिर भारतीय सराफा बाजार में हलचल देखने को मिली है। ​

आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत मामूली गिरावट के बाद 1,52,880 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, आभूषणों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। 18 कैरेट सोने की बात करें तो 1,14,660 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। भारत में  शादियों का सीजन और आगामी त्योहारों के कारण खुदरा मांग स्थिर बनी हुई है, जो सोने की कीमतों पर असर का भी एक कारण है।

वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड की कीमतें 4,600 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 77.66 डॉलर प्रति औंस के करीब बनी हुई है। भारतीय बाजार में चांदी 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर कारोबार कर रही है।  चांदी की कीमतों में उछाल का बड़ा कारण वैश्विक स्तर पर बढ़ती औद्योगिक मांग है। चुंकी चांदी का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनलों में अधिक होने के कारण यह सोने के मुकाबले अधिक अस्थिर बनी हुई है।

अमेरिका-ईरान तनाव में भी नया मोड़ आ गया है।  गुरुवार-शुक्रवार रात दरम्यान अमेरिका ने फिर सीजफायर तोड़कर ईरान पर बमबारी की है। साथ ही डील ना करने पर हमलेे करने की चेतावनी दी है। जबकी बुधवार शाम (6 मई 2026) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर शांतिवार्ता के संकेत दिए थे, जिसका असर बाजार पर भी देखने को मिला था। यदि ईरान अमेरिका के भेजे गए प्रस्ताव को नहीं मानता है और आने वाले दिनों में फिर तनाव बढ़ता है तो इससे भारत सहित कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। इससे तेल की कीमतें भी $120 के पार जाने का डर है।  फिलहाल ब्रेंट क्रूड की कीमतें $100 प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं।

​विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोना-चांदी में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों को अपनी रणनीति सोच-समझकर बनानी चाहिए। हालांकि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अपने निवेश का एक हिस्सा सोने और चांदी में रखना सुरक्षित हो सकता है। सोने में निवेश के लिए धीरे-धीरे खरीदारी करना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

ध्यान रखें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सोना खरीदने जाएं तो हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है लेकिन 22 कैरेट में गहने या आभूषण बनाने के लिए अन्य धातुएं मिलाई जाती है। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Continue reading on the app

  Sports

Team India: टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी होगी दूर, गंभीर ने इस धुरंधर को कोच बनाने की कर दी सिफारिश

भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता। पूर्व भारतीय लेग स्पिनर साईराज बहुतुले को टीम इंडिया का नया स्पिन बॉलिंग कोच बनाए जाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहुतुले अगले 2 साल के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ जुड़ेंगे।

53 साल के बहुतुले फिलहाल आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच हैं। हालांकि, मौजूदा सीजन खत्म होने के बाद वह फ्रेंचाइजी से अलग हो जाएंगे और टीम इंडिया के साथ नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

बहुतुले बन सकते टीम इंडिया के स्पिन कोच
बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, भारतीय टीम को लंबे समय से एक अनुभवी स्पिन बॉलिंग विशेषज्ञ की जरूरत महसूस हो रही थी। इसी वजह से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने बहुतुले से संपर्क किया। बता दें कि पिछले कुछ सालों में घर में भी भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में हुआ क्लीन स्वीप इसका सबूत है। 

बहुतुले ने भारत के लिए 2 टेस्ट खेले
साईराज बहुतुले का क्रिकेट करियर भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबा नहीं रहा, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 1997 से 2003 के बीच 2 टेस्ट और 8 वनडे खेले और 5 विकेट लिए। हालांकि, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बहुतुले का प्रदर्शन कमाल का रहा। उन्होंने 188 मैच में 630 विकेट झटके और 6176 रन भी बनाए। एक ऑलराउंडर के तौर पर उनका योगदान घरेलू क्रिकेट में काफी बड़ा माना जाता है।

बहुतुले को कोचिंग का लंबा अनुभव है
कोचिंग के क्षेत्र में भी बहुतुले के पास काफी अनुभव है। वह पहले भी करीब 10 विदेशी दौरों और सीरीज में भारतीय टीम के साथ बॉलिंग कोच और स्पिन सलाहकार के तौर पर काम कर चुके। उस दौरान राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए थे।

बहुतुले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारत की व्हाइट बॉल टीम के हेड कोच भी रहे थे। इसके अलावा उन्होंने ओमान दौरे पर गई इंडिया इमर्जिंग टीम की भी जिम्मेदारी संभाली थी। 2022-23 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान राहुल द्रविड़ की मांग पर उन्हें भारतीय टीम का स्पिन बॉलिंग कंसल्टेंट बनाया गया था। उन्होंने कई युवा स्पिनरों के साथ काम किया था।

बहुतुले ने 2021 से 2024 तक बेंगलुरु स्थित BCCI की नेशनल क्रिकेट अकादमी में स्पिन बॉलिंग कोच की भूमिका भी निभाई। इसके अलावा वह राजस्थान रॉयल्स के साथ भी काम कर चुके हैं और बंगाल, विदर्भ, केरल और गुजरात जैसी घरेलू टीमों के हेड कोच रह चुके हैं।

फिलहाल भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, फास्ट बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल, फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोशेट शामिल हैं। अब बहुटुले के आने से स्पिन विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Fri, 08 May 2026 16:04:39 +0530

  Videos
See all

Assam Oath Ceremony: असम में 12 मई को नई NDA सरकार का शपथ ग्रहण | PM Modi Assam Visit | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T11:10:05+00:00

Bihar Revenue Department: बिहार में Dilip Jaiswal का बड़ा संदेश, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T11:13:46+00:00

Bengal New CM Announcement Updates: Suvendu Adhikari बन सकते हैं बंगाल के नए CM- सूत्र | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T11:05:16+00:00

Bengal New CM Announcement Updates: Suvendu Adhikari का CM बनना लगभग तय | BJP Meeting | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T11:04:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers