एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया को कंट्रोल करना चाहती थीं तारा सुतारिया? एपी ढिल्लों नहीं थे ब्रेकअप की वजह
Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) का एक समय में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था. दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया और फैंस भी इस जोड़ी को पसंद करने लगे थे. इटली वेकेशन से लेकर डिनर डेट्स तक, दोनों की तस्वीरें लगातार वायरल होती रही थीं. हालांकि कुछ समय बाद अचानक इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं.
इसी बीच पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) संग कॉन्सर्ट वाला वायरल वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार को लेकर अटकलें लगानी शुरु हुई और बाद में इस रिश्ते के टूटने की वजह बना, लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में ब्रेकअप को लेकर अलग ही दावा किया गया है. आइए जानते हैं कि रिपोर्ट में क्या दावा किया गया है.
एक्स बॉयफ्रेंड को कंट्रोल करना चाहती थीं तारा सुतारिया
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते में सिर्फ वायरल वीडियो की वजह से दूरी नहीं आई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, रिश्ते में कंट्रोल और पर्सनल स्पेस को लेकर भी काफी दिक्कतें थीं.
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि कुछ समय तक दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था, लेकिन यह ऐसा रिश्ता नहीं था जिसमें दोनों को पूरी आजादी हो. तारा कई चीजों को अपने मुताबिक बदलना चाहती थीं. सूत्र ने दावा किया कि एक्ट्रेस कथित तौर पर वीर की लाइफस्टाइल और उनके आसपास की कई चीजों में बदलाव चाहती थीं.
बताया गया कि तारा चाहती थीं कि वीर अपने घर की कुछ तस्वीरें हटाएं और अपनी कॉल लिस्ट से कुछ लोगों को दूर करें। रिपोर्ट के मुताबिक, इन बातों को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा था।
वीर की लाइफस्टाइल बदलना चाहती थीं तारा?
इसी रिपोर्ट में दावा किया गया कि तारा सुतारिया वीर पहाड़िया की पर्सनल लाइफ को भी अपने हिसाब से ढालना चाहती थीं. उनके घर की सजावट से लेकर सोशल सर्कल तक, कई चीजों में बदलाव की बातें सामने आईं.
सूत्र ने कथित तौर पर कहा कि तारा चाहती थीं कि वीर वैसी लाइफ जिएं जो उन्हें पसंद हो. वह चाहती थीं कि उनके आसपास का माहौल और लोगों का दायरा भी बदल जाए. वीर अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे और दोस्तों के समझाने के बावजूद वह कई चीजों को छोड़ने के लिए तैयार हो जाते थे. हालांकि इन दावों को लेकर अब तक तारा सुतारिया या वीर पहाड़िया की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं संस्कृति जयना? जो 'कृष्णावतारम' में भगवान कृष्ण की पत्नी का निभा रही रोल, गुजरात के पूर्व CM से है कनेक्शन
एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बड़ी थी चर्चा
गौरतलब है कि तारा और वीर के रिलेशन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उस वक्त हुई थी जब दोनों एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में साथ पहुंचे थे. इसी दौरान स्टेज पर तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों का एक वीडियो वायरल हो गया था, जिसमें एक्ट्रेस सिंगर के साथ डांस करती नजर आई थीं और उन्होंने उन्हें किस भी किया था.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने वीर पहाड़िया को लेकर मीम्स बनाना शुरू कर दिए थे. कई यूजर्स का कहना था कि इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई थी.
ये भी पढ़ें: India's Got Latent 2 का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन होगा सीजन 2 रिलीज, समय रैना के दोस्त बलराज ने बताई लॉन्च डेट
…ताकि फिर कोई लड़की निर्भया न बने, एक मां जो बच्चियों को बना रही ‘दुर्गा’, 1200 बच्चियों को सिखाया मार्शल आर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















