Responsive Scrollable Menu

URI फेम Riva Arora के साथ हुई बदसलूकी: डिलीवरी बॉय ने दी गालियां, किया हंगामा; पुलिस को बुलाना पड़ा

Riva Arora: विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और गुंजन सक्सेना: द कार्गिल गर्ल में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस नजर आ चुकीं रीवा अरोड़ा ने अपने साथ हुई बदसलूकी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक डिलीवरी एजेंट ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गालिंया दी। यह घटना मुंबई स्थित उनके घर पर हुई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को आना पड़ा।

घर के बाहर बढ़ा विवाद
रीवा अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह घटना 26 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे हुई, जब एक डिलीवरी एजेंट उनके घर ऑर्डर लेकर पहुंचा। एक्ट्रेस ने कहा- “शुरू से ही उनका लहजा असभ्य और बेकार था। जब मैंने जवाब दिया, तो स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। मेरी मां (निशा अरोरा) ने शांति से मामले को सुलझाने और तनाव कम करने की कोशिश की, लेकिन इससे मामला सुलझने के बजाय, डिलीवरी एजेंट का व्यवहार अपमानजनक बना रहा।"

एक्ट्रेस ने आगे बताया- "जब मेरी बहन ने उसे लिफ्ट में जाते हुए देखा, तो मना करने के बावजूद उसने गालियां देना जारी रखई। उस समय हमें लगा कि उसका व्यवहार हद से ज़्यादा बिगड़ गया है और इस पर गंभीरता से ध्यान देने की ज़रूरत है। बिना किसी उकसावे के उसने हमारे प्रति अपमानजनक, अनुचित और भद्दी भाषा का प्रयोग किया। यह महज़ एक बार की बात नहीं थी, वह बार-बार इसी तरह बोलता रहा।"

Riva Arora

पुलिस को बुलाना पड़ा
रीवा ने बताया कि हालात बिगड़ने के बाद उनके परिवार ने तुरंत मुंबई पुलिस से संपर्क किया। पुलिस टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। अभिनेत्री ने अपने बिल्डिंग सिक्योरिटी स्टाफ की भी तारीफ की, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम के दौरान परिवार का सहयोग किया और सुरक्षा सुनिश्चित की।

‘पूरे प्रोफेशन को निशाना बनाना मकसद नहीं’
रीवा अरोड़ा ने साफ कहा कि वह इस मामले को किसी पूरे पेशे या सभी डिलीवरी एजेंट्स के खिलाफ नहीं बनाना चाहतीं। उनका कहना है कि उन्होंने यह बात सार्वजनिक इसलिए की ताकि लोगों के बीच जिम्मेदारी और सम्मानजनक व्यवहार को लेकर जागरूकता बढ़े।

Continue reading on the app

वट सावित्री पूजा में नहीं लगेगी गर्मी, साड़ी संग बनाएं 8 बन हेयरस्टाइल

Easy Bun Hairstyles for Vat Savitri: वट सावित्री पूजा और गर्मी के मौसम में खुले बाल संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। पसीना, चिपचिपाहट और बालों का बार-बार चेहरे पर आना पूरा लुक खराब कर सकता है। ये 8 बन हेयरस्टाइल जरूर ट्राय करें।

Continue reading on the app

  Sports

120 साल में पहली बार हुआ ऐसा...18 साल के बॉलर ने डेब्यू में हैट्रिक लेकर मचाई तबाही, विरोधियों के उड़े होश!

Tom Norton takes hattrick: ग्लैमर्गन के 18 वर्षीय तेज गेंदबाज टॉम नॉर्टन ने काउंटी चैंपियनशिप डेब्यू पर हैट्रिक लेकर 120 साल पुराना इतिहास दोहरा दिया है. समरसेट के खिलाफ कार्डिफ में खेलते हुए नॉर्टन ने जेम्स रीव, टॉम लैमोनबी और आर्ची वॉन को लगातार गेंदों पर आउट कर यह उपलब्धि हासिल की. वह 1906 के बाद डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले पहले और फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उनके इस जादुई स्पेल ने समरसेट को बैकफुट पर धकेल दिया है. Sun, 10 May 2026 17:20:01 +0530

  Videos
See all

'पूरी ज़िम्मेदारी निभाउंगा...' #uttarpradeshnews #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:12:57+00:00

CM Yogi Cabinet Expansion: यूपी में नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट! UP Politics Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:15:03+00:00

Tamil Nadu CM Vijay: विजय ने पेरियार मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि #vijay #thalapathyvijay #tvk #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:10:00+00:00

Breaking News: North Korea का नया संविधान, Kim Jong Un को कुछ हुआ तो ऑटोमैटिक Nuclear Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T12:11:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers