Responsive Scrollable Menu

अभिनेता प्रकाश राज का दावा, बेंगलुरु में मतदाता सूची से उनका नाम हटा दिया गया

अभिनेता प्रकाश राज का दावा, बेंगलुरु में मतदाता सूची से उनका नाम हटा दिया गया

Continue reading on the app

योगी आदित्यनाथ का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज संत कबीर नगर में खलीलाबाद एवं मेंहदावल विधान सभा क्षेत्रों के लिए विकास के लिए 684 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 201 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, लैपटॉप एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आप लोग डबल इंजन सरकार पर अपना आशीर्वाद इसी प्रकार बनाए रखिए, मैं आश्वस्त करता हूं कि विकास की गति में कभी कोई रुकावट नहीं आएगी। योगी ने इस दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

योगी ने कहा विकास कार्यों के माध्यम से आम नागरिक के जीवन में परिवर्तन लाना उनके जीवन में प्रगति लाना और इसके माध्यम से समृद्ध उत्तर प्रदेश के सारथी बनना, जिससे 2047 के पहले हमारा देश आत्मनिर्भर और विकसित बने  ये हर भाजपा विधायक का भाव है, योगी ने कहा इसी भाव के चलते संत कबीर नगर की वो मिल फिर शुरू करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है जो भ्रष्ट आचरण वाली कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में बंद हो गई थी।

योगी ने कहा सब जानते हैं अगर बेटी के साथ छेड़खानी की तो….

योगी ने कहा आज उत्तर प्रदेश में किसी को कोई भय नहीं है अब राह चलती किसी बेटी को कोई गुंडा छेड़ नहीं सकता, ईमानदारी के साथ व्यापार करने वाले किसी व्यापारी के साथ कोई जबरदस्ती नहीं कर सकता है क्योंकि उसे मालूम है यदि बेटी के साथ छेड़खानी की और व्यपारी एक साथ अनावश्यक हस्तक्षेप या फिर लूटपाट की कोशिश की तो  खामियाजा एक ही होगा, या तो जेल जाना पड़ेगा या जहन्नुम की यात्रा के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

आज बिना भेदभाव के सबको सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा 

मुख्यमंत्री ने कहा हम एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की तरफ भी बढ़ रहे हैं क्योंकि ये आज की आवश्यकता है 2017 के पहले क्या था बाढ़ से, बीमारी से,  दंगों और कर्फ्यू से, आस्था पर हो रहे प्रहार से, गुंडागर्दी से गरीबों की जमीनों पर कब्जे से आम आदमी परेशान था, गरीब को राशन नहीं मिलता था शासन की सुविधा का लाभ नहीं मिलता था और आज बिना भेदभाव के लाभ मिल रहा है।

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना 

योगी ने कहा आज जो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जो पोपेगेंडा कर रही है मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि इन्होंने क्या किया था? बीमारी से मौतें होती थीं, गरीब का बच्चा मरता था, ये मौन रहते थे, कभी उस गरीब के साथ खड़े नहीं होते थे लेकिन आज उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की श्रंखला है, उन्होंने कहा राहुल जी और अखिलेश यादव जी, पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं, क्योंकि आप लोगों के द्वारा कही जाने वाली बातें कभी-कभी हास्यास्पद होती हैं, आपको कटघरे में खड़ा कर देती हैं। लेकिन मैं कहना चाहता हूँ रोजगार के लिए स्किल चाहिए और आज वो हम युवाओं को दे रहे हैं आपने क्या किया?

युवाओं का भविष्य बनाने में रुचि नहीं ली और आज राजनीति कर रहे हैं 

मुख्यमंत्री ने कहा आपने तो मेडिकल कॉलेज बनाने में रुचि ही नहीं ली आज आप राजनीति कर रहे हैं उस नौजवान के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं, आपके समय नौजवान की नौकरी में डकैती पड़ती थी उसके साथ अन्याय होता था लेकिन अज हमें तय कर दिया है यदि नौजवान के भविष्य के साथ किसी व्यक्ति या संस्था ने खिलवाड़ किया तो उसकी पूरी संपत्ति जब्त कर लेंगे और आजीवन कारावास की सजा भी करवा देंगे।

Continue reading on the app

  Sports

कॉलेज सीनियर पर आया दिल, किसी को तलाकशुदा से हुआ प्यार, इन 7 क्रिकेटरों ने अपने से बड़ी उम्र की हसीनाओं से की शादी

7 Indian cricketers married to older women: भारतीय क्रिकेटरों ने मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने के साथ निजी जिंदगी में भी सामाजिक बंदिशों को तोड़ा है. सचिन तेंदुलकर से लेकर जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले तक, कई दिग्गजों ने खुद से कई साल बड़ी हमसफर को चुना. 2 से 10 साल तक के इस ऐज गैप के बावजूद, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों का रिश्ता बेहद सफल रहा. आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट जगत की उन चर्चित जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने प्यार के आगे उम्र के फासले को बेअसर साबित कर दिया. Wed, 12 Aug 2026 23:15:51 +0530

  Videos
See all

Viral video : चोरी करने आया, लोगों ने बांध दिए पैर! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:15:08+00:00

LPG Cylinder New Rules: LPG उपभोक्ताओं के लिए सुबह का बड़ा अपडेट! | Commercial Cylinder Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers