टी20 टीम में बदलाव तय?: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट, जिसे निकाला उसे मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 फॉर्मेट को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी खतरे में है और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया जा सकता। बताया जा रहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी अब टीम में नए नेतृत्व की तरफ बढ़ना चाहता।
सूर्यकुमार यादव की उम्र इस समय 35 साल है। उन्होंने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका बल्ला खामोश है। यही वजह है कि चयनकर्ता अब भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए कप्तान पर विचार कर रहे।
दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। इससे पहले 2024 में उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता था। ऐसे में बोर्ड उन्हें टी20 टीम की कमान देने पर गंभीरता से विचार कर रहा।
रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म से खुश नहीं हैं और टीम में नई ऊर्जा लाना चाहते। आने वाले समय में भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने हैं, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। माना जा रहा है कि इसी सीरीज में श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी जा सकती है।
भारतीय टीम के सामने अगले कुछ सालों में काफी व्यस्त टी20 शेड्यूल है। 2028 में टी20 वर्ल्ड कप होना है और उसी साल लॉस एंजेलिस ओलंपिक में भी क्रिकेट की वापसी होगी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अभी से नई और मजबूत टी20 टीम तैयार करना चाहता है। भारत लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लक्ष्य पर भी नजर बनाए हुए है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हालिया टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ 242 रन बनाए, जिनमें से 84 रन अकेले अमेरिका के खिलाफ आए थे। वहीं आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन फीका रहा है। उनकी टीम मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है।
Glowing Skin: चेहरे का ग्लो बढ़ा देगी मलाई! लगाने का सही तरीका जानें; रुखी स्किन भी बनेंगी शाइनी
Glowing Skin: बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण चेहरे की चमक धीरे-धीरे कम होती जा रही है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद भी कई लोगों को मनचाहा ग्लो नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर आप भी नेचुरल और सस्ता उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आपके किचन में ही इसका समाधान मौजूद है।
जी हां, दूध की मलाई एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जो आपकी त्वचा को नमी देने के साथ-साथ नैचुरल ग्लो भी बढ़ा सकता है। खास बात यह है कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह रुखी और बेजान त्वचा को भी मुलायम और चमकदार बना देता है।
मलाई क्यों है फायदेमंद?
मलाई में प्राकृतिक फैट, प्रोटीन और विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट करती है और ड्राईनेस को कम करने में मदद करती है। खासकर सर्दियों या रूखी त्वचा वालों के लिए यह बेहद कारगर उपाय है।
मलाई लगाने का सही तरीका
चेहरे पर मलाई लगाने से पहले उसे अच्छी तरह साफ कर लें। अब एक चम्मच ताजी मलाई लें और उसे हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो आप इसमें कुछ बूंदें शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे स्किन और ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है।
मलाई और हल्दी का फेस पैक
मलाई में चुटकी भर हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को निखारने और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है।
मलाई और बेसन का इस्तेमाल
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो मलाई में थोड़ा बेसन मिलाकर लगाएं। यह अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है और स्किन को क्लीन व फ्रेश बनाता है।
हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल?
मलाई का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करना पर्याप्त है। ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन ऑयली भी हो सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
किन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा ताजी मलाई का ही उपयोग करें
- बहुत ज्यादा देर तक चेहरे पर न छोड़ें
- पिंपल वाली स्किन पर सावधानी से इस्तेमाल करें
- इस्तेमाल के बाद हल्का मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




