लॉन्च होने वाली है न्यू नेक्सन, लीक फोटोज में बड़ी पैनोरमिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल दिखा; कीमत ₹9.49 लाख!
नेक्सन के इस नए 'Pure+ PS' वैरिएंट में 'PS' का मतलब पैनोरमिक सनरूफ है। लॉन्च होने पर यह भारत की पैनोरमिक सनरूफ वाली सबसे सस्ती गाड़ी भी होगी। उम्मीद है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। 'Vahan Warta ने इस Pure+ PS वैरिएंट के इंटीरियर की लीक हुई फोटोज पोस्ट की हैं।
UP Police SI Result 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने परिणाम के साथ फाइनल आंसर-की और कटऑफ लिस्ट भी जारी की है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर-की 14 मई तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना होगा। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह में शुरू की जाएगी। वहीं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जून महीने में आयोजित होने की संभावना है।
भर्ती बोर्ड ने बताया कि लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 12,333 उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के कुल 4,543 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, क्योंकि फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सटीक तारीख जल्द जारी की जाएगी। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





