माननीय कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज बिहार में कृषि क्षेत्र को नई तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार से जोड़ने के लिये प्रधान सचिव श्री नर्मदेश्वर लाल, कृषि निदेशक श्री मुकेश कुमार लाल एवं निदेशक, उद्यान-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य बागवानी मिशन/बिहार फल एवं सब्जी विकास निगम श्री अभिषेक कुमार के साथ हैदराबाद के पटनचेरु स्थित अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने ICRISAT के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के साथ बिहार में कृषि विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स वैल्यू चेन (BCoEMVC) परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। ICRISAT जीनबैंक के प्रमुख डॉ. कुलदीप सिंह ने परियोजना के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति तथा बिहार में मिलेट्स आधारित मूल्य शृंखला के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
माननीय मंत्री ने कहा कि बिहार में कृषि की नई संभावनाओं को किसानों की समृद्धि से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आधुनिक अनुसंधान, उन्नत तकनीक और वैज्ञानिक शोध को खेतों तक पहुंचाकर कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के साथ किसानों की आय और आजीविका को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ICRISAT जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ तकनीकी एवं वैज्ञानिक सहयोग बिहार में कृषि के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा ।
माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में श्री अन्न (मिलेट्स) का उत्पादन हो रहा है, लेकिन किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य तभी मिल सकेगा, जब मिलेट्स के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध हो, मूल्य संवर्धन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा मिले तथा उत्पाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रभावी बाजार व्यवस्था विकसित की जाए।
माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स वैल्यू चेन परियोजना के अंतर्गत हुई प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के बीच श्री अन्न (मिलेट्स) के लाभों के संबंध में व्यापक जागरूकता आवश्यक है। किसानों को पारंपरिक फसल प्रणालियों की तुलना में मिलेट्स के पोषण एवं कृषि संबंधी लाभों की जानकारी उपलब्ध कराकर इसके उत्पादन एवं उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स वैल्यू चेन को खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के क्षेत्र में पूर्वी भारत और पूरे देश के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाया जाएगा। इस कार्य के सफल क्रियान्वयन में ICRISAT का तकनीकी एवं वैज्ञानिक सहयोग महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार सरकार एवं ICRISAT के बीच सहयोग से मिलेट्स के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय एवं आजीविका को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।
माननीय कृषि मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान में क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बिहार के प्रशिक्षु किसानों से भी संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के अनुभव एवं प्राप्त तकनीकी जानकारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक ज्ञान के हस्तांतरण के महत्व पर बल दिया।
माननीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने ICRISAT मे स्थित रीजनरेटिव एग्रीकल्चर लिविंग लैबोरेटरी, स्पीड ब्रीडिंग फैसिलिटी, जीनबैंक, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन जीनोमिक्स तथा एग्रीबिजनेस इनोवेशन प्लेटफॉर्म (AIP) एवं विभिन्न अनुसंधान सुविधाओं एवं नवाचार केंद्रों का भ्रमण किया और उन्नत फसल प्रजनन, जीन संसाधन संरक्षण, आधुनिक कृषि पद्धतियों, जलवायु अनुकूल कृषि, कृषि जैव प्रौद्योगिकी तथा कृषि उद्यमिता के क्षेत्र में किए जा रहे अनुसंधान एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।
ICRISAT के उप महानिदेशक (अनुसंधान एवं नवाचार) डॉ. स्टैनफोर्ड ब्लेड ने प्रतिनिधिमंडल को संस्थान के वैश्विक अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों तथा विज्ञान-आधारित कृषि नवाचारों के माध्यम से खाद्य, पोषण एवं आजीविका सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर ICRISAT के सहायक महानिदेशक श्री संजय अग्रवाल, ग्लोबल रिसर्च प्रोग्राम के निदेशक डॉ. रमन बाबू एवं डॉ. रमेश सिंह तथा तेलंगाना कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एन. पी. श्रवण कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Paneer Kofta Recipe: घर में अगर मेहमान आने वाले हैं और डिनर के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो देखने में शाही लगे और स्वाद में भी सबका दिल जीत ले, तो पनीर कोफ्ता एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। मुलायम पनीर के कोफ्ते जब क्रीमी और मसालेदार ग्रेवी में डूबकर प्लेट में आते हैं, तो पूरा डिनर खास बन जाता है।
पनीर कोफ्ता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे घर पर भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद दिया जा सकता है। सही मसालों का संतुलन, मुलायम कोफ्ते और रिच ग्रेवी इसे पार्टी या फैमिली डिनर के लिए परफेक्ट डिश बना देते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी।
पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री
कोफ्ते के लिए
250 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
2 उबले आलू (मैश किए हुए)
2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
1 बारीक कटी हरी मिर्च
2 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया
1/2 टीस्पून गरम मसाला
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल
ग्रेवी के लिए
2 प्याज (बारीक कटे)
2 टमाटर (प्यूरी)
1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 टीस्पून हल्दी
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून गरम मसाला
2 टेबलस्पून ताजी क्रीम
1 टेबलस्पून कसूरी मेथी
2 टेबलस्पून तेल
स्वादानुसार नमक
पनीर कोफ्ता बनाने का तरीका
सबसे पहले तैयार करें मुलायम कोफ्ते एक बड़े बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, मैश किए हुए आलू, कॉर्नफ्लोर, हरी मिर्च, हरा धनिया, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोल बॉल्स बना लें। अगर मिश्रण ज्यादा नरम लगे, तो थोड़ा कॉर्नफ्लोर और मिला सकते हैं।
कोफ्तों को सुनहरा होने तक तलें कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर कोफ्तों को धीरे-धीरे तलें। इन्हें बार-बार चलाने से बचें, ताकि कोफ्ते टूटें नहीं। जब इनका रंग सुनहरा हो जाए, तो इन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रख दें।
ऐसे बनाएं शाही ग्रेवी एक पैन में तेल गर्म करें और प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ सेकंड पकाएं। इसके बाद टमाटर की प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर तब तक पकाएं, जब तक मसाला तेल छोड़ने न लगे।
अब इसमें थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को मनचाही गाढ़ी करें। आखिर में कसूरी मेथी, गरम मसाला और ताजी क्रीम मिलाकर एक-दो मिनट तक पकाएं। इससे ग्रेवी का स्वाद और टेक्सचर दोनों शानदार हो जाते हैं।
आखिर में कोफ्ते डालकर करें सर्व सर्व करने से ठीक पहले तैयार ग्रेवी में कोफ्ते डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। ऊपर से थोड़ी क्रीम और हरा धनिया डालकर गार्निश करें। इसे नान, तंदूरी रोटी, पराठे या जीरा राइस के साथ परोसें।
रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने के टिप्स कोफ्तों को पहले से बनाकर रख सकते हैं और ग्रेवी में सर्व करने से ठीक पहले डालें। इससे वे ज्यादा मुलायम और स्वादिष्ट रहेंगे। ग्रेवी में क्रीम और कसूरी मेथी का संतुलित इस्तेमाल रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर देने में मदद करता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
Sarthak Ranjan: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सार्थक रंजन छाए हुए हैं. वो हर एक मुकाबले में अर्धशतक जड़ने का कारनामा कर रहे हैं. पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ भी उन्होंने एक कमाल की पारी खेली. Fri, 14 Aug 2026 08:58:47 +0530