Responsive Scrollable Menu

Comparison: महिंद्रा की दमदार SUVs में कौन बेहतर? जानें कीमत और फीचर्स में अंतर

Comparison: भारतीय ऑटो बाजार में महिंद्रा की एसयूवी की अच्छी पकड़ है। कंपनी अलग-अलग सेगमेंट में कई मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध कराती है। हाल ही में महिंद्रा ने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में Scorpio N Facelift को पेश किया है। बाजार में इसकी सीधी तुलना Thar Roxx से की जा रही है। दोनों एसयूवी की कीमत, वेरिएंट और उपयोग के लिहाज से अलग-अलग खूबियां हैं। ऐसे में अगर आप इनमें से किसी एक को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि कीमत के मामले में कौन सा मॉडल आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

Scorpio N Facelift की शुरुआती कीमत
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत इसके बेस Z2 पेट्रोल वेरिएंट की है। वहीं, डीजल इंजन के साथ इसके Z2 वेरिएंट की शुरुआती कीमत 14.19 लाख रुपये है।

Thar Roxx की कीमत
दूसरी ओर, Mahindra Thar Roxx की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.52 लाख रुपये है। यानी शुरुआती कीमत के मामले में थार रॉक्स, स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट से करीब 1.17 लाख रुपये सस्ती है।

पेट्रोल वेरिएंट में कितना अंतर?
Scorpio N Facelift के पेट्रोल रेंज में Z2 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये है। वहीं, Thar Roxx के पेट्रोल इंजन वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 23.91 लाख रुपये तक जाती है। दोनों मॉडल में अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमत और फीचर्स में अंतर देखने को मिलता है।

डीजल में दोनों की कीमत करीब-करीब बराबर
डीजल वेरिएंट की बात करें तो Scorpio N Facelift Z2 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.19 लाख रुपये है। वहीं, Thar Roxx के MX1 RWD डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 14.23 लाख रुपये है। यानी डीजल के शुरुआती वेरिएंट में दोनों एसयूवी की कीमत में सिर्फ 4,000 रुपये का अंतर है और थार रॉक्स थोड़ी महंगी है।

टॉप वेरिएंट में भी Thar Roxx सस्ती
महिंद्रा Scorpio N Facelift के टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 25.49 लाख रुपये तक जाती है। इसके मुकाबले Thar Roxx के टॉप वेरिएंट की कीमत 23.52 लाख रुपये है। यानी टॉप वेरिएंट में Thar Roxx, Scorpio N Facelift से करीब 1.97 लाख रुपये सस्ती है।

किसे खरीदना रहेगा बेहतर?
कीमत के आधार पर देखा जाए तो Mahindra Thar Roxx शुरुआती और टॉप वेरिएंट दोनों स्तर पर कम कीमत में उपलब्ध है। वहीं, Scorpio N Facelift उन खरीदारों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है जो ज्यादा प्रैक्टिकल, पारंपरिक एसयूवी डिजाइन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक मिड-साइज एसयूवी चाहते हैं।

वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता ऑफ-रोड क्षमता, अलग डिजाइन और कम शुरुआती कीमत है, तो Thar Roxx पर विचार किया जा सकता है। दोनों में से सही विकल्प का फैसला आपकी जरूरत, बजट और एसयूवी के इस्तेमाल पर निर्भर करेगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

कल का मौसम, 12 अगस्त: यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक बुधवार को झमाझम बारिश, IMD अलर्ट

पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर जारी रहेगा और 12 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। झारखंड में 12 अगस्त से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है और कुछ जगह गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर छक्कों की बौछार, बाहर स्पॉन्सर्स की कतार... जानिए कैसे 15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने ब्रांड्स के फेवरेट 'पोस्टर बॉय'

Vaibhav Sooryavanshi 5 brands: भारतीय क्रिकेट में हर दशक में कोई न कोई ऐसा अनोखा खिलाड़ी आता है, जिसकी तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर के शुरुआती दिनों से होने लगती है. वैभव सूर्यवंशी की यात्रा भी कुछ ऐसी ही सनसनीखेज रही है. इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल दबाव का सामना करना और फिर अपने बल्ले की धमक से प्रतिद्वंद्वियों को पस्त करना उनकी मानसिक मजबूती का सबूत है. क्रिकेट मैदान पर उनके इस उल्कापिंड जैसी तेज़ी से हुए उभार ने सिर्फ खेल प्रेमियों का ध्यान ही नहीं खींचा, बल्कि कॉर्पोरेट जगत और दुनिया के बड़े ब्रांड्स को भी अपनी ओर आकर्षित किया है. आज वैभव मैदान के अंदर अपनी धमाकेदार पारियों और मैदान के बाहर अपनी बढ़ती ब्रांड वैल्यू के चलते चर्चा के केंद्र में हैं. Fri, 14 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: नक्सलियों का ठिकाना क्यों बना बस्तर? | Chhattisgarh | Bastar | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T01:03:59+00:00

News Ki Pathshala : क्या मोदी से नफरत में मर्यादा लांघ गई कांग्रेस? | Rubika Liyaquat | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T01:14:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers