कल का मौसम, 12 अगस्त: यूपी-बिहार से लेकर राजस्थान तक बुधवार को झमाझम बारिश, IMD अलर्ट
पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर जारी रहेगा और 12 अगस्त को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। झारखंड में 12 अगस्त से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है और कुछ जगह गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।
Price Hike: महंगी हुई MG की दमदार एसयूवी, जानें नई कीमत और फीचर
Price Hike: भारतीय बाजार में एमजी मोटर की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में D+ सेगमेंट की प्रीमियम एसयूवी के तौर पर MG Majestor को पेश किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है और अब इसके किस वेरिएंट की कितनी कीमत हो गई है, आइए जानते हैं।
महंगी हुई MG Majestor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध MG Majestor की कीमत में इजाफा किया गया है। कंपनी ने इस एसयूवी को कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब इसके कुछ वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी गई है।
1.50 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, MG Majestor की कीमत में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट की कीमतों में बदलाव नहीं किया है।
किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत?
MG Majestor को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में पेश किया जाता है। इनमें 4X2 और 4X4 सेवी शामिल हैं। 4X2 सेवी वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 1.50 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
वहीं, 4X4 सेवी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी कीमत बढ़ोतरी का असर सिर्फ 4X2 वेरिएंट पर पड़ा है।
MG Majestor के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो MG Majestor को प्रीमियम और आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। इसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, JBL ऑडियो सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसके अलावा एसयूवी में मसाज सीट्स, Level 2 ADAS, 19 इंच अलॉय व्हील्स, रियर कनेक्टेड टेल लाइट्स और स्मोक एबोनी थीम भी दी गई है।
कितना दमदार है इंजन?
MG Majestor में 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 213 बीएचपी की पावर और 478 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
एसयूवी में 4X4 ड्राइवट्रेन का विकल्प भी दिया गया है, जिससे यह खराब और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होती है।
अब कितनी है कीमत?
कीमत बढ़ोतरी के बाद MG Majestor की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 42.49 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 44.99 लाख रुपये तक जाती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi









.jpg)
