Responsive Scrollable Menu

'मैं खुद को गुनहगार समझता हूं, क्योंकि मम्मी को जो...', मां की मौत को लेकर इस एक्टर का छलका दर्द

Rajeev Khandelwal Gets Emotional:  टीवी और फिल्में के जाने के माने एक्टर राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) अपने शांत स्वभाव और दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो आज भी ऑडियंस के दिलों पर जा कर रहे हैं. लेकिन इस बार राजीव अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दर्द की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में एक शो के दौरान उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए ऐसी बातें कहीं, जिन्हें सुनकर हर कोई इमोशनल हो गया. बातचीत के दौरान एक्टर ने खुद को अपनी मां की बीमारी के लिए गुनहगार तक बता दिया.

मां को याद कर इमोशनल हुए राजीव खंडेवाल

राजीव खंडेलवाल इस समय सोनी टीवी के ‘तुम हो ना’ शो को होस्ट कर रहे हैं. जल्द वो इसके खास एपिसोड में नजर आने वाले हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी मां की बीमारी और उनके आखिरी दिनों को याद किया. एक्टर ने बताया कि जब उनकी मां में बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखने लगे थे, तब वह उन्हें समझ नहीं पाए. यही बात आज भी उन्हें अंदर से परेशान करती है.

राजीव ने कहा, 'मैं काफी हद तक खुद को गुनहगार समझता हूं, क्योंकि मम्मी को जो लक्षण हुए थे, तब मैं समझ नहीं पाया.' जब वह अपनी मां को याद कर रहे थे उस समय उनकी आंखों में दर्द साफ दिखाई दे रहा था. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उस समय बीमारी को सही वक्त पर पहचान लिया जाता, तो शायद चीजें कुछ अलग हो सकती थीं.

औरतों से की खास अपील

इस शो के दौरान राजीव खंडेलवाल ने सिर्फ अपनी मां को याद नहीं किया, बल्कि देशभर की महिलाओं से भी एक जरूरी अपील की. उन्होंने कहा कि कई बार लोग शरीर में हो रहे छोटे बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप में से किसी को भी पीठ में दर्द की तकलीफ हो, अगर आपको भूख कम लगने लग जाए, आपके पेट में कुछ ब्लोटिंग हो, गैस हो और वो लंबे अर्से तक चले तो प्लीज जाकर अपना टेस्ट कराइए.'

राजीव ने खासतौर पर ओवेरियन कैंसर को लेकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि समय रहते इस बीमारी का पता चल जाए तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है. उन्होंने ने इमोशनल होकर कहा, 'ओवेरियन कैंसर को कंट्रोल कर सकते हैं, मैं अपनी मम्मी का नहीं करा सका. लेकिन आपके इर्द-गिर्द जो महिलाएं हैं, उनके लिए जरूर सोच सकते हैं.' बता दें कि राजीव खंडेलवाल की मां का निधन साल 2018 में कैंसर की बीमारी से हुआ था.

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection: एक हफ्ते में भी अपना बजट नहीं वसूल पाई 'राजा शिवाजी', अभी कमाने होंगे इतने करोड़

टीवी और फिल्मों से हासिल किया अलग मुकाम

राजीव खंडेलवाल ने टीवी इंडस्ट्री में ‘कहीं तो होगा’ और ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ जैसे शोज से जबरदस्त पहचान बनाई है. उनकी  स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें छोटे पर्दे का बड़ा स्टार बना दिया. इतना ही नहीं उन्होंने फिल्मों से भी लोगों को प्यार जीता है.

उनकी ‘आमिर’ फिल्म आज भी शानदार फिल्मों में गिनी जाती है. वहीं ‘टेबल नंबर 21’ ने उन्हें एक सीरियस और दमदार एक्टिंग के रूप में स्थापित किया. राजीव हमेशा उन कलाकारों में रहे हैं, जिन्होंने भीड़ से अलग हटकर काम करना पसंद किया.

ये भी पढ़ें: 'घर पर आराम कर रहा...' मौत की फर्जी खबर सुन भड़के श्रद्धा कपूर के पिता, झूठ फैलाने वालों के खिलाफ उठाएंगे बड़ा कदम

Continue reading on the app

बंकर में छिपकर रह रहे पुतिन, 'ऑपरेशन स्पाइडरवेब' के खौफ ने उड़ाई नींद; दहशत में दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स

Putin Underground Bunkers: पुतिन की सुरक्षा अब इतनी सख्त है कि उनके करीब रहने वाले कर्मचारियों की जिंदगी भी बदल गई है। पुतिन के आसपास मोबाइल फोन या इंटरनेट से लैस किसी भी डिवाइस को ले जाना सख्त मना है। यहां तक कि स्टाफ के घरों में भी अब जासूसी कैमरे लगाए गए हैं

Continue reading on the app

  Sports

जिस पर लगाया बैन, उसी को कप्तान बनाने का बोर्ड का इरादा, वनडे और T20I में संभालेगा कमान

Sri Lanka ODI & T20I Captain: श्रीलंका के नए वनडे और T20 कप्तान कुसल मेंडिस हो सकते हैं. इस बारे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से आधिकारिक ऐलान का इंतजार है. खबर है कि वेस्टइंडीज दौरे से मेंडिस टीम की कमान संभाल लेंगे. Sun, 10 May 2026 13:03:42 +0530

  Videos
See all

PM Modi in Bengaluru: समाज की शक्ति को जगाना है-PM Modi | Bengaluru | Art Of Living #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T08:02:00+00:00

Vijay Thalapathy Oath Ceremony: विजय के मंत्रिमंडल में ये 9 मंत्री शामिल, ली शपथ | TVK | Tamil Nadu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T08:00:10+00:00

Breaking News: ममता बनजी के फैसले को पलटेंगे शुभेंदु अधिकारी | Suvendu Adhikari | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T08:11:36+00:00

The Welsh Parliament election is over - so what happens now? #Wales #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T07:59:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers