Responsive Scrollable Menu

Shakti Kapoor Death: ‘मैं जिंदा हूं’, मौत की अफवाहों पर भड़के शक्ति कपूर, बोले- फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगा एक्शन

Shakti Kapoor Death Rumours: बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) इन दिनों अपनी मौत की फर्जी खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अचानक ऐसी अफवाह फैल गई कि शक्ति कपूर का निधन हो गया है। यह खबर तेजी से वायरल होने लगी, जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए। अब खुद अभिनेता ने सामने आकर इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
शक्ति कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह बिल्कुल स्वस्थ नजर आए और उन्होंने साफ कहा कि उनके निधन की खबरें पूरी तरह झूठी हैं।

उन्होंने कहा,“सभी को नमस्ते। मेरे निधन की खबरें बिल्कुल फर्जी हैं। मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और खुश हूं। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। वीडियो में शक्ति कपूर काफी नाराज भी दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की झूठी खबरें फैला रहे हैं, उनके खिलाफ वह साइबर शिकायत दर्ज करवाएंगे।

बोले- घर पर आराम कर रहा हूं

वीडियो में अभिनेता ने आगे कहा कि वह अपने घर पर आराम कर रहे हैं और पूरी तरह ठीक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि किसी भी खबर पर भरोसा न करें। शक्ति कपूर का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फेक न्यूज फैलाने वालों की आलोचना भी की।

अस्पताल में दिखने के बाद शुरू हुई थी अफवाहें
दरअसल, इस साल की शुरुआत में शक्ति कपूर अपनी बेटी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ अस्पताल के बाहर नजर आए थे। उस दौरान पैपराजी को देखकर श्रद्धा कपूर नाराज भी हो गई थी। तभी से सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी। 

लंबे समय से फिल्मों से दूर
शक्ति कपूर अब पहले की तरह फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं।

अपने लंबे करियर में शक्ति कपूर ने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। कॉमेडी से लेकर विलेन तक, उन्होंने हर तरह के किरदार से दर्शकों का दिल जीता। 

यह भी पढ़े- अश्लील गाने पर हनी सिंह की सफाई, कोर्ट में बोले- 'मुझपर कलंक है, वो गाना मैंने नहीं गाया'

Continue reading on the app

सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू, क्या आज गहना खरीदना पड़ेगा महंगा?

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 8 May 2026: उत्तर प्रदेश और बिहार के बाजारों में आज सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. आप 8 मई 2026 के ताजा रेट्स और मार्केट का पूरा हाल जानने के लिए ये आर्टिकल अंत तक पढ़ें.

The post सोना-चांदी फिर हुए बेकाबू, क्या आज गहना खरीदना पड़ेगा महंगा? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: इतनी तेजी से इनस्विंग हुई गेंद कि सन्न रह गए विराट कोहली, अपना ही ज्ञान पड़ गया भारी; 9 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Virat Kohli Bold Video: आईपीएल 2026 में लखनऊ के युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने विराट कोहली को एक तेज इनस्विंग गेंद पर बोल्ड कर दिया। प्रिंस ने कोहली द्वारा दी गई लेंथ न बदलने की सलाह को ही उन पर आजमाया। Fri, 08 May 2026 09:16:02 +0530

  Videos
See all

Big Reveal On Bengal CM LIVE: 5 घंटे में बंगाल में खेला! | Suvendu | PM Modi | Amit Shah | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T05:05:47+00:00

Iran America War Update Live: ट्रंप का ईरान पर बड़ा अटैक | Khamenei| Trump |World War |Hormuz |Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T05:05:09+00:00

Iran America War Update: ईरान ने मार गिराए अमेरिका के सभी ड्रोन | Trump | Mojtaba Khamenei |Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T05:15:02+00:00

Bengal Oath Ceremony LIVE Update: बंगाल में शपथग्रहण पर बड़ी खबर! | Bengal Election Results 2026 |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T05:08:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers