'घर पर आराम कर रहा...' मौत की फर्जी खबर सुन भड़के श्रद्धा कपूर के पिता, झूठ फैलाने वालों के खिलाफ उठाएंगे बड़ा कदम
Shakti Kapoor on Fake Death News: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के पिता और एक्टर शक्ति कपूर इन दिनों अपनी मौत की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अब हाल ही में एक्टर इस मामले को लेकर भड़कते नजर आए. शक्ति कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर किया और ऐसी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है. चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला-
सोशल मीडिया पर फैली मौत की फर्जी खबर
एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) इन दिनों अपनी एक्टिंग और फिर कॉमेडी की वजह से नहीं, बल्कि अपनी मौत की खबर को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, हाल ही में खबर सामने आई थी की एक्टर शक्ति कपूर का निधन हो गया है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे थे और ये खबर तेजी से फैल गई थी. अब इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है और खुद दिग्गज एक्टर ने इसे फेक बताया है.
मौत की अफवाह पर भड़के शक्ति कपूर
अपनी मौत की झूठी खबर से शक्ति कपूर बेहद परेशान हो गए. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा- 'सभी को नमस्कार, मेरी मौत की अफवाह पूरी तरह झूठी है. मैं स्वस्थ और खुश हूं. प्लीज इसे इग्नोर करें. मैं इसकी शिकायत करने जा रहा हूं. लेकिन यह ठीक नहीं है. यह अच्छा नहीं है.' वीडियो में शक्ति कपूर शांत तो दिखे, लेकिन उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. एक्टर ने अपनी बात पर जोर दिया कि वो इस तरह की अफवाहें न केवल सेलेब्स को बल्कि उनके परिवार और करीबियों को भी परेशान कर सकती हैं.
इन सेलेब्स की भी उड़ी थी मौत की अफवाह
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब की मौत की झूठी खबर फैली हो, इससे पहले भी कई स्टार्स के निधन की फेक न्यूज आ चुकी है. इनमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, मीनाक्षी शेषाद्रि, लकी अली, माधुरी दीक्षित, रजनीकांत, शाहरुख खान, मुकेश खन्ना, दिव्यांका त्रिपाठी, शिल्पा शिरोडकर, आयुष्मान खुराना, काजल अग्रवाल और विक्रम गोखले समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है.
शक्ति कपूर का फिल्मी करियर
शक्ति कपूर के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक 700 से अधिक फिल्मों में काम किया है. एक्टर अपीन कॉमेडी और खतरनाक विलेन के किरदारों के लिए मशहूर है. हाल ही में शक्ति कपूर को फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में दे गया था. इससे पहेल वो रणबीर कपूर की एनिमल का भी हिस्सा था. हालांकि अब शक्ति कपूर पहले की तरह फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं है और फिल्मों में कम नजर आते हैं. 73 साल की उम्र में अब श्रद्धा कपूर के पिता अपना ज्यादातर समय घर पर ही बिताते हैं.
ये भी पढ़ें- 'आप काले हो, काला एक्टर नहीं चाहिए...', इस स्टार ने खोली बॉलीवुड की पोलपट्टी, डार्क स्किन की वजह से हुआ था रिजेक्ट
अमेरिकी लॉमेकर्स ने उठाया बड़ा कदम, चीन को संवेदनशील सैन्य क्षेत्रों के पास जमीन खरीदने से रोकने के लिए नया विधेयक पेश
वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी लॉमेकर्स के एक ग्रुप ने चीन और अन्य विरोधी देशों की ओर से अमेरिका की कृषि भूमि और संवेदनशील सैन्य व बुनियादी ढांचा स्थलों के पास संपत्ति खरीदने पर कड़े प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया गया है।
दरअसल, चीन पर बनी विशेष समिति के अध्यक्ष जॉन मूलेनर ने विरोधी देशों से अमेरिकी कृषि भूमि और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा से जुड़ा विधेयक पेश किया था। हालांकि, कुछ दलों के लॉमेकर्स ने अमेरिकी सड़कों पर चीनी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून लाने की योजना की घोषणा की।
मूलेनर ने कहा, खाद्य सुरक्षा ही राष्ट्रीय सुरक्षा है और हम चीन जैसे विरोधी देशों को अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा स्थलों के पास अमेरिकी कृषि भूमि खरीदने की अनुमति नहीं दे सकते।
उन्होंने कहा कि यह कानून कमियों को दूर करेगा और विरोधी देशों को जमीन खरीदने से रोकेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह ट्रंप प्रशासन की अमेरिका फर्स्ट निवेश नीति और अमेरिकी कृषि विभाग की फार्म सुरक्षा कार्य योजना को भी लागू करेगा।
प्रस्तावित कानून अमेरिका में विदेशी निवेश पर समिति (सीएफआईयूएस) के अधिकार क्षेत्र का विस्तार करेगा, ताकि चीन, रूस, ईरान और उत्तर कोरिया से जुड़ी संस्थाएं रियल एस्टेट डील्स की समीक्षा की जा सकें। इसके तहत उच्च जोखिम वाले रियल एस्टेट लेनदेन की नई श्रेणी बनाई जाएगी, जिसमें कृषि भूमि, बंदरगाह, दूरसंचार ढांचा और सैन्य एवं खुफिया प्रतिष्ठानों के पास की संपत्तियां शामिल होंगी।
यह विधेयक संवेदनशील स्थलों की परिभाषा का भी विस्तार करता है, जिसमें सैन्य प्रतिष्ठान, नासा केंद्र, एयरपोर्ट, समुद्री बंदरगाह, डेटा सेंटर, फाइबर ऑप्टिक नोड्स, क्लाउड कंप्यूटिंग सुविधाएं और महत्वपूर्ण संचार बुनियादी ढांचा शामिल हैं। विधेयक के अनुसार, उच्च जोखिम वाले लेनदेन को तब तक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक अनसुलझा जोखिम माना जाएगा, जब तक कि उन्हें एक उच्च-मानक समीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से मंजूरी न मिल जाए।
इस विधेयक को रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सांसदों ने समर्थन दिया है। इनमें प्रतिनिधि जोश गॉटहाइमर, जिमी पैनेटा और माइक थॉम्पसन शामिल हैं। दोनों पार्टियों के सांसदों ने लगातार यह तर्क दिया है कि रणनीतिक क्षेत्रों में चीन से जुड़े निवेश, अमेरिका के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और आपूर्ति शृंखलाओं में कमियों को उजागर कर सकते हैं।
इसके साथ ही, मूलेनर और कांग्रेस सदस्य डेबी डिंगेल ने अमेरिकी सड़कों पर चीनी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक अलग कानून पेश करने की योजना की घोषणा की। सांसदों ने एक संयुक्त बयान में कहा, अमेरिकी सड़कों पर चलने वाला हर वाहन एक चलता-फिरता डेटा संग्रह उपकरण है, जो वास्तविक समय में स्थान, आवाजाही, लोगों और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी जुटाता है और हम चीनी वाहनों या उनके पुर्जों को इस प्रणाली का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं दे सकते।
गौरतलब है कि यह प्रस्ताव ऐसे समय लाया गया है, जब वाशिंगटन और बीजिंग के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय सुरक्षा और ताइवान को लेकर व्यापक तनाव पहले से बना हुआ है।
--आईएएनएस
डीसीएच/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)





