Responsive Scrollable Menu

मौसम : बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों का मौसम होगा खराब, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 13 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी और पूर्वी राजस्थान में फिर बारिश का दौर शुरू होगा. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.

The post मौसम : बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों का मौसम होगा खराब, IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: आज का दिन मिथुन, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: पंचांग के अनुसार आज 08 मई 2026 शुक्रवार है. चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं, कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में नया निवेश उत्तम लाभ देगा. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें.

ये भी पढ़ें- Jyeshtha Amavasya 2026: 16 या 17 मई कब है ज्येष्ठ पितृ अमावस्या? नोट कर लें सही डेट, पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व

वृषभ राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन की समस्या समाप्त होगी. सेहत में सुधार होगा. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में विरोधियों से सावधान रहें. किसी से विवाद न करें. जीवनसाथी से अनबन हो सकती है.

उपाय- लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि- आज का दिन अशुभ फल देगा. धन हानि की संभावना है. वाहन सावधानी से चलाएं. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में नई साझेदारी करने से बचें. सेहत को लेकर लापरवाह न हों. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय- गणेश गायत्री मंत्र का जाप करें.

कर्क राशि- आज दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या दूर होगी. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा. वाहन सावधानी से चलाएं. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत को लेकर सावधान रहें.

उपाय- शिवजी का दूध से अभिषेक करें.

सिंह राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. धन वृद्धि होगी. रुका धन प्राप्त होगा. नौकरी में स्थायित्व प्राप्त होगा. व्यापार में उन्नति होगी. धार्मिक यात्रा हो सकती है. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें.

कन्या राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन प्राप्ति होगी. किसी से विवाद न करें. व्यर्थ की चिंता बनी रहेगी. कारोबार में सरकारी डील फाइनल होगी. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.

उपाय- गाय को रोटी खिलाएं.

तुला राशि- आज का दिन अशुभ फल देगा. धन हानि की संभावना है. किसी को पैसा उधार न दें. नौकरी में काम की अधिकता से मानसिक तनाव होगा. कारोबार में किसी पर भरोसा न करें. नसों से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे.

उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें.

वृश्चिक राशि- आज का दिन उत्तम फल देगा. मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं. अचानक से धन लाभ होगा. रुके काम पूरे होंगे. नया मकान या वाहन खरीदने का योग है. प्रॉपर्टी के विवाद समाप्त होंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी. एक्सपोर्ट के व्यापार से लाभ प्राप्त होगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे.

उपाय- गरीब को गुड़ का दान करें.

धनु राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. मित्रों से अनबन हो सकती है. नौकरी में किसी पर भरोसा न करें. कारोबार में सफलता प्राप्त होगी. सेहत का ध्यान रखना होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

उपाय- बृहस्पति के मंत्रों का जाप करें.

मकर राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा. आपके काम की सराहना होगी. कारोबार में सरकारी डील फाइनल होगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

उपाय- पीपल पर तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ राशि- आज का दिन अशुभ फल देगा. धन हानि हो सकती है. दुर्घटना हो सकती है. मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी. कार्यक्षेत्र पर भाग-दौड़ अधिक रहेगी. अनचाही यात्रा हो सकती है. यात्रा के दौरान सेहत का ध्यान रखें. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मीन राशि- आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. धन के मामलों में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक काम हो सकता है. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा. संतान पक्ष से संबंध मधुर होंगे. प्रेम संबंध मधुर होंगे. यात्रा का योग है.

उपाय- गरीब को फल दान करें.

ये भी पढ़ें- Apara Ekadashi 2026: कब है अपरा एकादशी व्रत? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जीवन में बढ़ जाएंगी मुश्किलें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: खिलाड़ियों को अनजान लड़कियों से खतरा, होटल की होगी अचानक तलाशी, BCCI ने बनाए कड़े नियम

BCCI ने IPL सीजन के बीच अचानक ही 8 पेज की सख्त गाइडलाइन सभी टीमों को जारी की है, जिसमें कुछ हालिया घटनाओं के आधार पर टूर्नामेंट में सुरक्षा और अन्य प्रोटोकॉल के उल्लंघन की बात कही है. इसको देखते हुए ही बोर्ड ने ये कदम उठाया है. Fri, 08 May 2026 08:45:36 +0530

  Videos
See all

Howrah Shibpur Violence BJP vs TMC | शिवपुर में भीषण बवाल! BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T00:55:04+00:00

News Ki Pathshala | Punjab News | Raghav Chadha Vs AAP | BJP Politics: #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T00:48:50+00:00

Middles East Conflict : दबाव में Donald Trump, अब ईरान से हो जाएगा समझौता! Top News | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T01:00:44+00:00

NKP : बंगाल में Petrol Pump बना राजनीति का अखाड़ा ! | West Bengal Result | Top News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-08T00:50:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers