नशे में विमान उड़ा रहा था पायलट, एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा; 300 फीट नीचे आ गया था प्लेन
Air India Phuket-Delhi Flight: पिछले दिनों टर्बुलेंस में फंसी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, विमान का पायलट दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. मंगलवार को सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड (PIC) की फ्लाइट के बाद हुई जांच में साइकोएक्टिव पदार्थ (नशीले पदार्थ) की मौजूदगी का पता चला. पिछले हफ्ते हुई इस घटना में फ्लाइट की ऊंचाई तेजी से कम होने के कारण 17 लोग घायल हो गए थे.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
तेज प्रताप यादव ने खोला अपने तलाक का राज, बताया आखिर क्यों ऐश्वर्या से नहीं बनी
राजनीतिक जीवन में अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चित तेज प्रताप यादव ने अब अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक संवेदनशील मामले पर खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ अपनी शादी, रिश्ते में आए मतभेद और तलाक की चल रही कानूनी प्रक्रिया को लेकर कई बातें साझा कीं. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों के बीच तलाक का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है.
2018 में हुई थी तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी
तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी वर्ष 2018 में हुई थी. यह विवाह बिहार के राजनीतिक परिवारों से जुड़ा होने के कारण काफी चर्चा में रहा था. ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय के परिवार से आती हैं.
शादी के शुरुआती दौर में दोनों की तस्वीरें और समारोह की खबरें खूब सुर्खियों में रही थीं. हालांकि कुछ ही समय बाद रिश्ते में मतभेद की खबरें सामने आने लगीं. धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों अलग रहने लगे और तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई.
‘मेल नहीं खाया, इसलिए रिश्ता बिगड़ गया’
इंटरव्यू के दौरान जब तेज प्रताप से पूछा गया कि आखिर शादीशुदा जिंदगी में ऐसी स्थिति क्यों आई, तो उन्होंने इसे आपसी तालमेल से जोड़ते हुए कहा कि दोनों की आपस में नहीं बन पाई.
उन्होंने बताया कि दोनों की पसंद और जीवन जीने का तरीका काफी अलग था. तेज प्रताप ने अपने धार्मिक झुकाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह पूजा-पाठ करते थे, जबकि उनकी पत्नी की इसमें उतनी रुचि नहीं थी. उनके मुताबिक, अलग-अलग सोच और जीवनशैली के कारण दोनों के बीच तालमेल बनाना मुश्किल होता गया.
अरेंज मैरिज थी, लव मैरिज नहीं
तेज प्रताप यादव ने उन चर्चाओं पर भी स्थिति स्पष्ट की, जिनमें उनकी शादी को प्रेम विवाह बताया जाता रहा है. उन्होंने कहा कि यह लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज थी.
उनके अनुसार, उन्होंने अपने माता-पिता की इच्छा और परिवार की सहमति को महत्व देते हुए इस रिश्ते के लिए हामी भरी थी. शादी के बाद दोनों ने साथ रहने की कोशिश की, लेकिन रिश्ते में पैदा हुए मतभेद दूर नहीं हो सके.
तीन महीने साथ रहने के बाद दाखिल हुई तलाक की अर्जी
तेज प्रताप ने बताया कि शादी के बाद दोनों करीब तीन महीने तक साथ रहे. इसके बाद परिस्थितियां ऐसी बनीं कि तलाक की अर्जी दाखिल कर दी गई. उन्होंने कहा कि रिश्ते को आगे बढ़ाना संभव नहीं हो पाया.
उनकी बातों से यह संकेत मिलता है कि धार्मिक गतिविधियों और व्यक्तिगत पसंद को लेकर भी दोनों के बीच मतभेद थे. उन्होंने मंदिर जाने और पूजा-पाठ को लेकर कथित रोक-टोक का भी जिक्र किया.
मामला अभी अदालत में है
तेज प्रताप यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि तलाक का मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है. ऐसे में अंतिम कानूनी स्थिति अदालत के फैसले के बाद ही स्पष्ट होगी.
इस पूरे मामले पर उनकी हालिया टिप्पणी ने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को चर्चा में ला दिया है. हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर अपना पक्ष सामने रखा है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक मामले का अंतिम निष्कर्ष अदालत के निर्णय पर निर्भर करेगा.
यह भी पढ़ें - चुनाव जीतने के बाद पहली बार बांकीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का किया एलान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








