महिला एवं बाल विकास चामराजनगर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 219 पद भर्ती। WCD Chamarajanagar Recruitment
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला एवं बाल विकास, कर्नाटक भर्ती। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 219 पद भर्ती। Women & Child Development (WCD), Chamarajanagar Anganwadi Worker Recruitment आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker)- कर्नाटक महिला एवं बाल विकास, कर्नाटक – Women & Child Development Chamarajanagar के विभिन्न विभाग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 219 रिक्त पदों की भर्ती है। उमेदवार इस पदों के […]
The post महिला एवं बाल विकास चामराजनगर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 219 पद भर्ती। WCD Chamarajanagar Recruitment appeared first on GovHindiJobs.
76 साल के नाना पाटेकर ने जिम में बहाया पसीना: गले में गमछा डालकर मारे 15 डिप्स, शिल्पा शेट्टी भी इंप्रेस; Video Viral
Nana Patekar Fitness Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर एक बार फिर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 76 साल की उम्र में फिटनेस को लेकर उनका जज्बा आज भी कई लोगों को हैरान कर देता है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं लेकिन कमाल की बात ये है, कि वह 76 की उम्र में भी जिम में पसीना बहाते दिखे। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह जिम में ट्राइसेप डिप्स करते नजर आ रहे हैं।
नाना पाटेकर का वीडियो वायरल
इस वीडियो को फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर अतुल कस्बेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। क्लिप में नाना पाटेकर साधारण अंदाज में दिखाई दे रहे हैं- उन्होंने सफेद बनियान और शॉर्ट्स पहन रखे हैं, जबकि गले में एक गमछा डाला हुआ है। इस सादगी भरे लुक में भी उनकी फिटनेस और ऊर्जा साफ झलक रही है।
वीडियो में नाना बिना किसी कठिनाई के लगातार ट्राइसेप डिप्स करते नजर आते हैं। उन्होंने कुल 15 डिप्स किए, हालांकि रिकॉर्डिंग थोड़ी देर से शुरू होने के कारण सभी रेप्स कैमरे में कैद नहीं हो पाए। एक्सरसाइज खत्म करने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान भी दिखती है, जो उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाती है।
सेलेब्स और फैंस ने की जमकर तारीफ
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें प्रेरणा बताया, तो कुछ ने उनकी ताकत और अनुशासन की सराहना की। शिल्पा शेट्टी और राहुल देव जैसे कलाकारों ने भी नाना पाटेकर की फिटनेस की सराहना की और उन्हें प्रेरणादायक बताया।
फैंस का कहना है कि इस उम्र में इतनी फिटनेस बनाए रखना वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
नाना पाटेकर की हालिया फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो नाना पाटेकर हाल ही में फिल्म “ओ'रोमियो” में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में उन्होंने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sarkarinaukrijobalert.com
Haribhoomi




















