Responsive Scrollable Menu

Transfer 2026: नौकरशाही फेरबदल, एक साथ हुए 183 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आईएफएससी अधिकारियों के बाद राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (RAS Transfer 2026) किया है। अतिरिक्त आयुक्त, महाप्रबंधक, अतिरिक्त निदेशक, सचिव जिला रसद अधिकारी, सहायक आयुक्त, अतिरिक्त जिला कलेक्टर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग में 11 अगस्त को जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

अतिरिक्त आयुक्त (II) टीएडी उदयपुर पद पर महावीर खराड़ी को नियुक्त किया गया है। महाप्रबंधक गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड जयपुर पद पर योगेश कुमार श्रीवास्तव को भेजा गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग न्यायालय पाली पद की जिम्मेदारी नरेश बुनकर को दी गई है। अतिरिक्त निदेशक स्थानीय निकाय विभाग उप सचिव पद पर डॉ कुमार चतुर्थ को नियुक्त किया गया है। अलवर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पद पर हरफूल पंकज को भेजा गया है।

दो विभागों में नए सचिव की नियुक्ति हुई 

भरतपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर सोहन सिंह नरूका को नियुक्त किया गया है, जो पहले अलवर नगर निगम आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं नगर विकास न्यास सीकर के सचिव पद पर राजवीर सिंह चौधरी को नियुक्त किया गया है। जो पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद-कम- अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस एवं मुख्य परियोजना अधिकारी बारां पद पर कार्यरत थे। वह जगदीश प्रसाद गौड़ का स्थान ग्रहण करने वाले हैं।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

अशोक कुमार शर्मा (I) उपायुक्त नगर निगम जयपुर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कोटपूतली पद पर नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार शर्मा को जिला रसद अधिकारी उदयपुर पद की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक जैन अब उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर पद का प्रभार संभालेंगे। आकाश रंजन को सहायक आयुक्त-II देवस्थान जयपुर पद पर नियुक्त किया गया है। जोधपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर ओम प्रकाश सहारण और राजसमंद अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पद पर राजकुमार कस्वा को नियुक्त किया गया है।

कपिल कुमार यादव को भूमि अवप्ति अधिकारी, भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण बीडा, खैरथल-तिजारा पद पर नियुक्त किया गया है।  छोटू लाल शर्मा को उपखंड अधिकारी बिजोलिया भीलवाड़ा पद पर नियुक्त किया गया है। उपखंड अधिकारी डीडवाना (डीडवाना-कुचामन पद पर जयसिंह-II को नियुक्त किया गया है। राजस्थान वक्फ बोर्ड का सीईओ जावेद अली को बनाता गया है।

नगर निगम अलवर आयुक्त पद पर लक्ष्मीकांत कटारा को नियुक्त किया गया है।  सहायक कलेक्टर मुख्यालय धौलपुर पद की जिम्मेदारी अब जेपी बैरवा संभालेंगे। सहायक सचिव राज्य निर्वाचन आयोग पद पर मूलचंद लुणिया को नियुक्त किया गया है। कोटा के जिला आबकारी अधिकारी पद पर भारत भूषण गोयल को भेजा गया है। उपखंड अधिकारी रामसर बाड़मेर पद पर नीरज मिश्रा को नियुक्त किया गया। आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची नीचे दी गई है। 202608110305042587644RASorderdated11-08-2026

Continue reading on the app

जोश हेजलवुड के पास होगा बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट लेते ही करेंगे बड़ा कारनामा

AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के पास एक बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका होगा. बांग्लादेश की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का आगाज 13 अगस्त से होगा. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच में 5 विकेट लेते ही जोश हेजलवुड एक बड़ा मुकाम हासिल करेंगे और एक खास क्लब में शामिल होंगे.

जोश हेजलवुड के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका

जोश हेजलवुड अपने 300 टेस्ट विकेट पूरे करने के बेहद करीब हैं. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट लेते ही हेजलवुड टेस्ट में अपने 300 विकेट पूरा कर लेंगे. इसी के साथ वो टेस्ट क्रिकेट यह कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 9वें और दुनिया के 42वें गेंदबाज बन जाएंगे. हेजलवुड ने 76 टेस्ट मैचों की 143 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 24.21 के औसत से कुल 295 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उन्होंने 13 बार 5 विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया है. 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पर राज कर रहे हैं ये 'फैब 4' गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के 'फैब 4' गेंदबाजों की बात करें तो ऑफ स्पिनर नाथन लियोन 567 विकेटों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं. जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क 433 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं कप्तान पैट कमिंस 315 टेस्ट विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं. जबकि जोश हेजलवुड फिलहाल 295 विकेट ले चुके हैं और टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे करने से महज 5 कदम दूर हैं. इन चारों गेंदबाजों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को इतिहास के सबसे घातक और सफल आक्रमणों में से एक बनाया है.

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, मरारा स्टेडियम, डार्विन, 
दूसरा टेस्ट: 22-26 अगस्त, ग्रेट बैरियर रीफ एरीना, मैके

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश टीम का स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

बांग्लादेश की टीम (पहला टेस्ट): नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, अमित हसन, जेकर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुसफिक हसन.

मिचेल स्टार्क के पास भी होगा इतिहास रचने का मौका

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क के पास भी इतिहास रचने का मौका होगा. मिचेल स्टार्क अपने घरेलू मैदान ऑस्ट्रेलिया में अब तक 138 इंटरनेशनल मैचों की 195 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 395 विकेट अपने नाम किए हैं. ऐसे में 5 विकेट लेते ही वो घरेलू मैदान पर अपने 400 इंटरनेशनल विकेट पूरा कर लेंगे. ऐसा करने वाले वो ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे. वहीं घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम दर्ज है. वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया में 152 इंटरनेशनल मैचों की 213 पारियों में कुल 453 विकेट चटकाए हैं. वहीं, ग्लेन मैक्ग्रा ने 162 मैचों की 227 पारियों में 449 विकेट लेने का कारनामा किया है. जबकि स्टार्क 395 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:  Explainer: गॉल का 'चक्रव्यूह' क्या तोड़ पाएगी कप्तान शुभमन गिल की युवा सेना? जानें श्रीलंका का यह मैदान क्यों है सबसे खतरनाक

Continue reading on the app

  Sports

सैलून में ट्रिमर उठाकर मोहम्मद सिराज ने काट दिए सरफराज खान के बाल, वीडियो हुआ वायरल

siraj sarfaraz haircut video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हाथ में ट्रिमर लिए भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान के बाल काटते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को मजे लेने का मौका मिल गया. वीडियो पर फैंस एक से एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. Tue, 11 Aug 2026 23:33:55 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath in Sant Kabir nagar: संतकबीरनागर में Akhilesh Yadav, Rahul Gandhi पर खूब बरसे #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T19:00:06+00:00

Flood News Today: 1 बजते ही बारिश पर आ गई बहुत बड़ी खबर | Heavy Rainfall Alert | Monsoon Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T19:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers