Emraan Hashmi के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी, गोवा में आलीशान घर और कई लग्जरी कारें, जानें क्या-क्या है?
Emraan Hashmi property and real estate portfolio: अभिनेता इमरान हाशमी की कमाई फिल्मों, विज्ञापनों और रियल एस्टेट से होती है। वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'आवारापन 2' में नजर आएंगे। जानें उनकी कुछ संपत्ति कितनी है।
Transfer 2026: नौकरशाही फेरबदल, एक साथ हुए 183 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आईएफएससी अधिकारियों के बाद राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (RAS Transfer 2026) किया है। अतिरिक्त आयुक्त, महाप्रबंधक, अतिरिक्त निदेशक, सचिव जिला रसद अधिकारी, सहायक आयुक्त, अतिरिक्त जिला कलेक्टर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक विभाग में 11 अगस्त को जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
अतिरिक्त आयुक्त (II) टीएडी उदयपुर पद पर महावीर खराड़ी को नियुक्त किया गया है। महाप्रबंधक गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड जयपुर पद पर योगेश कुमार श्रीवास्तव को भेजा गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग न्यायालय पाली पद की जिम्मेदारी नरेश बुनकर को दी गई है। अतिरिक्त निदेशक स्थानीय निकाय विभाग उप सचिव पद पर डॉ कुमार चतुर्थ को नियुक्त किया गया है। अलवर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पद पर हरफूल पंकज को भेजा गया है।
दो विभागों में नए सचिव की नियुक्ति हुई
भरतपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर सोहन सिंह नरूका को नियुक्त किया गया है, जो पहले अलवर नगर निगम आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं नगर विकास न्यास सीकर के सचिव पद पर राजवीर सिंह चौधरी को नियुक्त किया गया है। जो पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद-कम- अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ईजीएस एवं मुख्य परियोजना अधिकारी बारां पद पर कार्यरत थे। वह जगदीश प्रसाद गौड़ का स्थान ग्रहण करने वाले हैं।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
अशोक कुमार शर्मा (I) उपायुक्त नगर निगम जयपुर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कोटपूतली पद पर नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार शर्मा को जिला रसद अधिकारी उदयपुर पद की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक जैन अब उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर पद का प्रभार संभालेंगे। आकाश रंजन को सहायक आयुक्त-II देवस्थान जयपुर पद पर नियुक्त किया गया है। जोधपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर ओम प्रकाश सहारण और राजसमंद अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट पद पर राजकुमार कस्वा को नियुक्त किया गया है।
कपिल कुमार यादव को भूमि अवप्ति अधिकारी, भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण बीडा, खैरथल-तिजारा पद पर नियुक्त किया गया है। छोटू लाल शर्मा को उपखंड अधिकारी बिजोलिया भीलवाड़ा पद पर नियुक्त किया गया है। उपखंड अधिकारी डीडवाना (डीडवाना-कुचामन पद पर जयसिंह-II को नियुक्त किया गया है। राजस्थान वक्फ बोर्ड का सीईओ जावेद अली को बनाता गया है।
नगर निगम अलवर आयुक्त पद पर लक्ष्मीकांत कटारा को नियुक्त किया गया है। सहायक कलेक्टर मुख्यालय धौलपुर पद की जिम्मेदारी अब जेपी बैरवा संभालेंगे। सहायक सचिव राज्य निर्वाचन आयोग पद पर मूलचंद लुणिया को नियुक्त किया गया है। कोटा के जिला आबकारी अधिकारी पद पर भारत भूषण गोयल को भेजा गया है। उपखंड अधिकारी रामसर बाड़मेर पद पर नीरज मिश्रा को नियुक्त किया गया। आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची नीचे दी गई है। 202608110305042587644RASorderdated11-08-2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Mp Breaking News









