पार्टी ऑफिस पहुंची थी कांग्रेस की MLA; लपक के गले लगाने लगे नेता, सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू
Congress MLA Viral video: तिरुवनंतपुरम स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) मुख्यालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेरियन फिलिप और कोल्लम की नवनिर्वाचित विधायक एडवोकेट बिंदु कृष्णा नजर आ रहे हैं. जब बिंदु कृष्णा एक बैठक के लिए पहुंचीं, तो उन्होंने चेरियन फिलिप की ओर हाथ मिलाते हुए अभिवादन किया. हालांकि, फिलिप ने हाथ मिलाने के बजाय उन्हें गले लगाने (हग करने) की कोशिश की. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बिंदु कृष्णा इस व्यवहार से बेहद असहज थीं और उन्होंने पीछे हटकर खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन चेरियन फिलिप ने दोबारा उन्हें गले लगाने की कोशिश की. विधायक मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर आगे बढ़ गईं. इस वीडियो में कांग्रेस नेता की हरकत की कड़ी आलोचना हो रही है. महिलाओं की सहमति, मर्यादा और व्यक्तिगत गरिमा को लेकर चेरियन फिलिप की कड़ी आलोचना कर रहे हैं.
केरल में कुर्सी पर सस्पेंस: राहुल गांधी के खास केसी वेणुगोपाल के लिए क्यों मुश्किल है सीएम बनना?
Kerala Congress CM Candidate: केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में घमासान तेज हो गया है. ज्यादातर विधायक केसी वेणुगोपाल के पक्ष में हैं, लेकिन सतीशन और चेन्निथला भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. हाईकमान के लिए सीनियरिटी, विधायकों की राय और चुनावी वादों के बीच संतुलन बनाना बड़ी चुनौती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















