Responsive Scrollable Menu

तरबूज खाने के बाद अब्दुल्ला समेत पूरे परिवार की हुई थी मौत, अब सभी के विसरा में ऐसा केमिकल मिला जिसने केस ही पलट दिया!

Mumbai Tarbooj Death: 26 अप्रैल 2026 को डोकाडिया परिवार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 44 साल के अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी 35 साल की पत्नी नसरीन और उनकी दो बेटियों आयशा (16) व जैनब (13) की महज कुछ ही घंटों के अंतराल में मौत हो गई

Continue reading on the app

चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, बैंकिंग क्षेत्र स्थिर: एम. नागराजू

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है और बैंकिंग क्षेत्र स्थिर तथा मजबूत प्रदर्शन कर रहा है।

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में आयोजित भारतीय बैंक संघ के जोखिम प्रबंधन पर पहले शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए नागराजू ने कहा कि बैंकों में जोखिम प्रबंधन को केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक रणनीतिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए और इसे बैंकिंग व्यवस्था के हर कार्य में शामिल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, विभिन्न चुनौतियों के बावजूद अर्थव्यवस्था अच्छी तरह आगे बढ़ रही है और बैंकिंग क्षेत्र स्थिर एवं मजबूत स्थिति में है। जोखिम प्रबंधन बैंकिंग का एक महत्वपूर्ण कार्य है और इसे सभी कार्यों में समाहित किया जाना चाहिए।

इस सत्र को भारतीय बैंक संघ और भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी तथा भारतीय बैंक संघ के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल मुरली भगत ने भी संबोधित किया।

सेट्टी ने कहा कि बैंकिंग का मूल आधार वित्तीय मध्यस्थता से जुड़े जोखिमों का प्रबंधन है। उन्होंने कहा कि नए और उभरते जोखिम लगातार जटिल होते जा रहे हैं, लेकिन बैंकों को अपने मूल परिचालन जोखिमों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

गोपाल मुरली भगत ने इस जोखिम शिखर सम्मेलन को केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में जोखिम प्रबंधन को नए तरीके से सोचने और नवाचार को बढ़ावा देने वाला साझा मंच बताया।

इस सम्मेलन में सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, विदेशी और सहकारी बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अखिल भारतीय वित्तीय संस्थानों और उद्योग विशेषज्ञों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इसके अलावा, नागराजू ने बैंकिंग पेशेवरों से देश भर में प्राप्त 650 से अधिक प्रविष्टियों में से चुनी गई शीर्ष 30 प्रविष्टियों पर आधारित एक स्मारक निबंध पुस्तक जारी की, साथ ही जोखिम प्रबंधन प्रक्रियाओं पर आधारित एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का भी अनावरण किया।

उन्होंने बैंकिंग पेशेवरों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सामूहिक विशेषज्ञता भविष्य में वित्तीय क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बाबर आजम को मैच से कुछ घंटे पहले क्या हुआ? पहले टेस्ट से अचानक हुए बाहर

Babar Azam ruled out of first Bangladesh Test: बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. Thu, 07 May 2026 22:47:40 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: रोहित सिंह का सपा पर तीखा हमला, बोले- जनता सिखाएगी सबक! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:37:29+00:00

जब भंडारे में पूड़ी खाने पहुंचे अखिलेश यादव! सादगी ने जीता सबका दिल | Akhilesh Yadav Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:36:18+00:00

Bus Accident : अनियंत्रित होकर नहर में समाई यात्रियों से भरी बस! Accident News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:39:14+00:00

Akhilesh-Mamata Meeting: ममता से मिले अखिलेश यादव! TMC पर हुआ अब तक का सबसे तगड़ा एक्शन? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers