Responsive Scrollable Menu

LSG vs RCB IPL 2026: मिचेल मार्श ने लगाया शानदार अर्धशतक, लखनऊ ने दिल्ली को दिया 210 रनों का लक्ष्य

LSG vs RCB IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. आरसीबी के कप्तान रजत पटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद कई बार बारिश की वजह से मैच रुका रहा और फिर 19 ओवर का मैच हुआ. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया है. मिचेल मार्श ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 111 रनों की पारी खेली. जबकि निकोलस 38 पूरन रन बनाए. 

मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने LSG को दिलाई थी अच्छी शुरुआत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की शुरुआत मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने की. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआती दिलाई. हालांकि इस दौरान बारिश ने कई बार मैच में खलल डाला, लेकिन लखनऊ के बल्लेबाजों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा.

मिचेल मार्श ने जड़ा शानदार शतक

मिचेल मार्श अर्शिन कुलकर्णी के बीच पहले विकेट के 95 रनों की शानदार साझेदारी हुई, लेकिन फिर क्रुणाल पांड्या ने अर्शिन कुलकर्णी को पवेलियन का रास्ता दिखाया. अर्शिन कुलकर्णी 24 गेंद पर 17 रन बनाए. इससे बाद जोस हेजलवुड ने मिचेल मार्श को आउट कर लखनऊ को दूसरा झटका दिया. मिचेल मार्श एक शानदार शतक लगाकर आउट हुए. उन्होंने 56 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 9 छक्के निकले. 

ऋषभ पंत 300 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बनाए रन

इसके बाद निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ को तीसरा झटका लगा. पूरन को राशिद खान ने चलता किया. पूरन ने 33 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली. वहीं LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने सिर्फ 10 गेंदों पर 32 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. इस दौरान पंत ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. इस तरह लखनऊ ने डकवर्थ लुइस के नियम के तहत 19 ओवरों में 3 विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11: 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव. 

LSG की इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट - मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेज़लवुड.

RCB की इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट - जॉर्डन कॉक्स, टिम डेविड, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर.

यह भी पढ़ें:  छक्के-चौके नहीं IPL 2026 में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने में टीमों के बीच चल रही कम्पटीशन, नंबर-1 पर है ये फ्रेंचाइजी

Continue reading on the app

विराट का उखाड़ा ऑफ स्टंप... देखते रह गए किंग कोहली, प्रिंस यादव ने 140kmph की रफ्तार से इनस्विंगर पर किया बोल्ड

prince yadav stuns virat kohli: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी 140.4kph की रफ्तार वाली जादुई इनस्विंगर पर विराट कोहली का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया. शून्य पर बोल्ड होने के बाद 'किंग' कोहली पिच पर ही हक्का-बक्का रह गए.

Continue reading on the app

  Sports

विराट का उखाड़ा ऑफ स्टंप... देखते रह गए किंग कोहली, प्रिंस यादव ने 140kmph की रफ्तार से इनस्विंगर पर किया बोल्ड

prince yadav stuns virat kohli: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी 140.4kph की रफ्तार वाली जादुई इनस्विंगर पर विराट कोहली का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया. शून्य पर बोल्ड होने के बाद 'किंग' कोहली पिच पर ही हक्का-बक्का रह गए. Thu, 7 May 2026 23:15:41 +0530

  Videos
See all

Punjab: अधिकारियों को देखते ही 9वीं मंजिल से फेंके नोटों से भरे बैग, मचा हड़कंप!| News Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:56:26+00:00

Sawal Public Ka | West Bengal में Bomb- बंदूक वाली सियासय...आखिर कब तक? Suvendu Adhikari | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T18:00:02+00:00

UP Police Constable ने शेयर किया वीडियो, अधिकारियों पर लगाए बड़े बड़े आरोप । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T18:00:46+00:00

West Bengal News | BJP vs TMC: सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर क्या बोल गए अखिलेश? | #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:58:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers