Responsive Scrollable Menu

भारत और सूरीनाम के रिश्तों को नई ऊंचाई देने का समय : एस. जयशंकर

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। पारामारिबो में भारत-सूरीनाम संयुक्त आयोग की बैठक के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मीड‍िया को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि मुझे सच में बहुत खुशी है कि मैं 9वीं जॉइंट कमीशन मीटिंग के लिए सूरीनाम आया हूं। यह संयोग से मेरी इस खूबसूरत देश की पहली यात्रा भी है। खास बात यह है कि इस साल हमारे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल भी पूरे हो रहे हैं।

पिछले दस वर्षों में हमारे द्विपक्षीय रिश्तों में साफ तौर पर काफी मजबूती आई है। हमारी सरकार के दूसरे मंत्री भी इसी तरह बातचीत करते रहे हैं। आज हमारा मकसद सिर्फ इस अच्छे माहौल को आगे बढ़ाना नहीं है, बल्कि हमारे सहयोग को गहरा और व्यापक बनाना भी है। यही मेरी इस यात्रा का उद्देश्य है।

जयशंकर ने मंत्री मेल्विन बौवा से कहा क‍ि आपसे हुई बातचीत ने हमारे दोनों देशों के सहयोग को साफ तौर पर तय करने में मदद की है। जॉइंट कमीशन की चर्चाओं ने हमें हमारे रिश्तों की पूरी तरह से समीक्षा करने का मौका दिया। हमने उच्च स्तरीय दौरों और आपसी आदान-प्रदान की अहमियत, व्यापार और निवेश बढ़ाने की संभावनाओं, विकास साझेदारी को मजबूत करने के फायदों, रक्षा और सुरक्षा सहयोग की संभावनाओं, क्षमता निर्माण के महत्व और संस्कृति तथा लोगों के बीच रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की। हमारी बातचीत में कुछ वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दे भी शामिल रहे, जिन पर मैं अपने बाकी दौरे के दौरान आगे चर्चा करूंगा।

इस दौरान भारत के साथ र‍िश्‍तों को लेकर कुछ अहम ब‍िंदुओं पर बात करते हुए मंत्री जयशंकर ने बताया क‍ि हमारे रिश्ते गहरे और भरोसेमंद हैं, क्योंकि उनकी नींव लोगों के बीच मजबूत जुड़ाव पर टिकी है। हमारी कोशिश है कि इस आधार को और मजबूत किया जाए, खासकर ऐसे कार्यक्रमों और पहलों के जरिए जिनसे आम लोग खुद को जुड़ा हुआ महसूस करें। हेरिटेज मंथ इस दिशा में बेहद सराहनीय है और हमें खुशी होगी अगर हम भी किसी तरह इसमें भागीदारी और योगदान दे सकें। भारत यह समझता है कि सूरीनाम आज अपने विकास के सफर में बड़े कदम आगे बढ़ाने की स्थिति में है। पहले भारत ने यहां ट्रांसमिशन लाइनें लगाने, पानी पंपिंग स्टेशनों के नवीनीकरण, स्टील रोलिंग मिल स्थापित करने और हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर उपलब्ध कराने जैसे कामों में सहयोग किया है। सूरीनाम सरकार जिन परियोजनाओं को जरूरी और उपयुक्त मानेगी, उनके लिए भारत नई क्रेडिट लाइन देने के लिए भी तैयार है।

उन्होंने कहा कि रक्षा और सुरक्षा सूरीनाम के लिए भी उतनी ही अहम है जितनी दूसरे देशों के लिए। पहले भी हमारे सहयोग में हेलीकॉप्टर, फायर टेंडर और यूनिफॉर्म की आपूर्ति शामिल रही है। भारत सूरीनाम की सेना और पुलिस की आगे की जरूरतों को पूरा करने, खासकर प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए तैयार है। सामुदायिक विकास और छोटे-छोटे ऐसे प्रोजेक्ट्स के मामले में जिनका समाज पर अच्छा असर पड़ता है, मुझे खुशी है कि भारत-कैरिकॉम ग्रांट पहल के तहत बनाया गया पेंशन फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट अब तैयार है। मैं इसके हस्तांतरण का इंतजार कर रहा हूं।

जयशंकर ने कहा कि व्यापार और पर्यटन हमारे रिश्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैं आपसे यह साझा करना चाहता हूं कि आज भारत का लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र के साथ व्यापार हर साल लगभग 40 से 45 अरब डॉलर के आसपास है। भारत कई तरह के सामान का बड़ा उत्पादक है, जो खासकर ऐसे बाजारों के लिए उपयुक्त हैं, जहां मध्यम वर्ग तेजी से बढ़ रहा है। क्षमता निर्माण के मामले में भी भारत ने कई मजबूत अनुभव और क्षमताएं विकसित की हैं, जिन्हें हम खुशी से साझा करना चाहते हैं। इसमें डिजिटल तकनीकों और क्षमताओं की पूरी श्रृंखला शामिल है। हम सब अब एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में प्रवेश कर रहे हैं। हाल ही में हुए एआई इम्पैक्ट समिट में आपकी सरकार ने मंत्री स्तर पर भाग लिया था। वहां चर्चा इस बात पर हुई कि हम अपने-अपने हालात के अनुसार एआई को कैसे अपनाएं और इस्तेमाल करें। इस विषय पर सूरीनाम के साथ बातचीत और सहयोग बढ़ाने में हमें बेहद खुशी होगी।

विदेश मंत्री ने कहा कि हम दोनों ऐसे देश हैं जिनका साझा इतिहास है और जो ग्लोबल साउथ के प्रति समान प्रतिबद्धता रखते हैं। इसलिए यह स्वाभाविक है कि हमारे रिश्ते में अच्छे अनुभवों के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण बढ़ाने और हमारे लोगों के बीच पारंपरिक रिश्तों को मजबूत करने को खास महत्व दिया जाए।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

छक्के-चौके नहीं IPL 2026 में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने में टीमों के बीच चल रही कम्पटीशन, नंबर-1 पर है ये फ्रेंचाइजी

IPL 2026: क्रिकेट के मैदान पर जीतने के लिए आपको कैच पकड़ना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि आप कैच पकड़ते हैं तो मैच जीतते हैं. क्रिकेट के इतिहास में कई मौके पर ऐसा देखने को मिला है कि एक रनआउट और कैच ने मैच की पूरी रुख ही पलट के रख दिया था. दुनिया की सबसे पॉपुलर T20 क्रिकेट लीग आईपीएल में हर सीजन की तरह इस बार भी कई बेहतरीन कैच देखने को मिले, लेकिन इस सीजन फील्डिंग और कैचिंग का स्तर बेहद साधारण रहा है. आइए जानते हैं उन्होंने आईपीएल 2026 में कितने कैच पकड़े और छोड़े हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीमें

आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम नंबर-1 है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को कुल 40 मौके मिले, लेकिन टीम ने 15 कैच ड्रॉप कर दिए हैं. वहीं पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा कैच छोड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर है. पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने अबतक 45 मौके बनाए हैं, जिसमें फील्डर्स ने 15 कैच छोड़ दिए हैं. पंजाब किंग्स के उपकप्तान शशांक सिंह तो अकेले कुल 6 कैच छोड़ चुके हैं.

LSG के खिलाफ शशांक सिंह ने छोड़े थे 3 बड़े कैच

शशांक सिंह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 कैच ड्रॉप कर दिए थे. उन्होंने एडम मार्कराम, मुकुल चौधरी और निकोलस पूरन का कैच छोड़ा था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केएल राहुल का कैच छोड़ दिया था, जिसके बाद केएल राहुल ने नाबाद 152 रनों जड़ दिए. इसके बाद बीती रात सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ शशांक ने 9 रन के स्कोर पर हेनरिक क्लासेन का कैच ड्रॉप किए और उन्होंने 69 रनों की पारी खेली और पंजाब किंग्स को 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. 

रैंक       टीम छोड़े गए कैच कुल मौके सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली स्थिति
1 दिल्ली कैपिटल्स 15 40 सबसे खराब फील्डिंग
2 पंजाब किंग्स 13 45 कई आसान मौके गंवाए
3 गुजरात टाइटंस 13 55 सबसे ज्यादा मौके छोड़े
4 चेन्नई सुपर किंग्स 12 49 लगातार गलतियां
5 सनराइजर्स हैदराबाद 10 48 दबाव में कैच ड्रॉप
6 मुंबई इंडियंस 8 38 औसत फील्डिंग
7 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 51 काफी सुरक्षित फील्डिंग
8 राजस्थान रॉयल्स 6 41 मजबूत फील्डिंग यूनिट
9 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 39 सीमित गलतियां
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 43 सबसे सुरक्षित हाथ

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाली टीमों की लिस्ट

वहीं आईपीएल 2026 में अबतक सबसे ज्यादा कैच लेने वाली टीमों की बात करें तो इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम नंबर-1 है. आरसीबी ने अबतक कुल 44 कैच पकड़े हैं. दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस हैं, जिन्होंने 42 कैच लपके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने 38 कैच के साथ तीसरे नंबर पर है.

रैंक टीम कैच मौके सबसे ज्यादा कैच लेने वाला खिलाड़ी
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 44 51  देवदत्त पड्डिकल - 10
2 गुजरात टाइटंस 42 55  जोस बटलर  - 14
3 सनराइजर्स हैदराबाद 38 48  हेनरिक क्लासेन - 10
4 कोलकाता नाइट राइडर्स 38 43  रिंकू सिंह - 9
5 चेन्नई सुपर किंग्स 37 49  डेवाल्ड ब्रेविस - 11
6 राजस्थान रॉयल्स 35 41  ध्रुव जुरेल - 14
7 पंजाब किंग्स 32 45  जेवियर बार्टलेट - 9
8 लखनऊ सुपर जायंट्स 32 39  निकोलस पूरन - 8
9 मुंबई इंडियंस 30 38  रयान रिकेल्टन - 7
10 दिल्ली कैपिटल्स 25 40  कुलदीप यादव - 6

यह भी पढ़ें:  भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, मैदान पर कदम रखते ही लगाई स्पेशल 'डबल सेंचुरी' ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक कीर्तिमान, IPL में ये कारनामा करने वाले बने पहले तेज गेंदबाज

bhuvneshwar kumar creates history: भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में एक और बड़ा कीर्तिमान नाम कर लिया है. वह 200 मैच खेलने वाले इस लीग इतिहास के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मैदान पर उतरते ही भुवनेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि पर कब्जा जमा लिया. Thu, 7 May 2026 20:43:30 +0530

  Videos
See all

Odisha में बड़ा बवाल, कांस्टेबल पर भीड़ का हमला | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T15:40:06+00:00

Suvendu Adhikari PA Murder Bengal: Suvendu के 4 करीबियों की हत्या? बंगाल में मचा हड़कंप! Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T15:45:07+00:00

Suvendu Adhikari's PA Shot Dead | TMC vs BJP सड़क पर टकराव, हालात तनावपूर्ण | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T15:38:06+00:00

Bengal Election: बंगाल में BJP की जीत...बीच डिबेट अवधेश कुमार का बड़ा खुलासा | BJP vs TMC | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T15:40:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers