Responsive Scrollable Menu

ममता से मिलने बंगाल पहुंचे अखिलेश:बोले- दीदी आप लड़ीं हैं, हारी नहीं; BJP का तंज- पंचर साइकिल लिए भटक रहे दर-ब-दर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी से मिलने उनके कोलकाता स्थित घर पहुंचे। भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश को गले लगाया। ममता भी अखिलेश को रिसीव करने के लिए गेट पर आईं। अखिलेश शॉल लेकर गए थे। वे जैसे ओढ़ाने के लिए आगे बढ़े, ममता ने कहा- इसकी क्या जरूरत थी? इस पर अखिलेश बोले, ‘दीदी, आप लड़ी हैं... आप हारी नहीं हैं।’ TMC ने X पोस्ट में लिखा, कुछ रिश्ते राजनीति और समय से कहीं ऊपर होते हैं। हर दौर के साथ वे और मजबूत होते जाते हैं। यूपी भाजपा ने इस मुलाकात पर तंज कसा है। X पर लिखा, ना-उमीदी बढ़ गई है इस क़दर पंचर साइकिल लिए भटक रहे दर ब दर…। 4 तस्वीरें देखिए… 5 को बंगाल जाने वाले थे अखिलेश, ममता ने मना किया था अखिलेश यादव बंगाल चुनाव के नतीजे आने के अगले दिन 5 मई को ही कोलकाता जाने वाले थे, लेकिन ममता ने उन्हें आने से मना कर दिया था। अखिलेश चुनाव में प्रचार करने नहीं गए थे, लेकिन सोशल मीडिया से ममता के लिए माहौल बनाते रहे। कोलकाता एयरपोर्ट पर टीएमसी सांसद डेरेके ओ ब्रायन ने अखिलेश का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा, भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं, क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। भाजपा सामंती सोच की है, इनके संगी साथी लोग पुरुषवादी लोग हैं। यह लोग नारी को बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। चुनाव में हार के बाद पहली और 4 महीने में दूसरी मुलाकात बंगाल चुनाव में हार के बाद अखिलेश INDI गठबंधन के पहले नेता हैं, जो ममता से मिलने पहुंचे। इससे पहले ममता-अखिलेश की मुलाकात 27 जनवरी को हुई थी। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और TMC के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा था- यूपी चुनाव में अखिलेश खत्म हो जाएंगे पश्चिम बंगाल में BJP ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि TMC 80 सीटों पर सिमट गई। 2021 के मुकाबले BJP का वोट शेयर करीब 8% बढ़ा। जिन 119 सीटों पर TMC पिछले 15 साल से लगातार जीत रही थी, उनमें से 75 सीटें BJP ने जीत लीं। यानी TMC अपनी करीब 63% मजबूत सीटें गंवा बैठी। बंगाल चुनाव में सुवेंदु अधिकारी भाजपा का बड़ा चेहरा थे। उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को 15 हजार वोटों से हराया है। नंदीग्राम सीट से भी चुनाव जीता है। सुवेंदु अधिकारी ने अपनी जीत पर बात करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहले ही खत्म हो गए। ममता बनर्जी आज खत्म हो गईं। आने वाले यूपी चुनाव में अखिलेश यादव भी खत्म हो जाएंगे। बंगाल जीत से यूपी में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। ममता-अखिलेश की मुलाकात से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…

Continue reading on the app

Bhooth Bangla: 20वें दिन भी 2 करोड़ से ज्यादा कमाए! थम नहीं रही अक्षय कुमार की ये फिल्म, क्या रचेगी बड़ा कीर्तिमान?

Bhooth Bangla Film Update: भूत बंगला फिल्म की बात करें कि इस फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन पूरे हो चुके हैं और अभी भी इसका कमाल जारी है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन कितनी कमाई कर ली है.

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली कैपिटल्स ने खुद अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी! इरफान पठान ने सबसे बड़ी कमजोरी को किया डिकोड

Delhi Capitals Weakness IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम 10 में से सिर्फ चार जीत के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है. अक्षर पटेल की टीम को अपने पिछले 5 मुकाबलों में सिर्फ एक ही जीत मिली है, जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई. इरफान पठान ने टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे की बड़ी वजह बताई हैं. Thu, 7 May 2026 22:15:41 +0530

  Videos
See all

'16 महीने में मेरी भी ये हालत होने वाली है दीदी तो आ जाना' | Poochta Hai Bharat | Akhilesh | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:03:38+00:00

Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की दिनभर की बड़ी खबरें देखिए | Yogi | Akhilesh | West Bengal Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:15:06+00:00

Deoband Name Change Controversy: देवबंद का नाम बदलने की तैयारी? | UP News | CM Yogi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:12:30+00:00

Final Cut LIVE: Suvendu Adhikari PA Murder में नया खुलासा! | West Bengal Violence | Mamata | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:08:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers