Responsive Scrollable Menu

चुनाव जीतने के बाद पहली बार बांकीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का किया एलान

Prashant Kishor: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत हासिल की. उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. जहां उन्होंने युवाओं के लिए एक ऐसा एलान किया जो किसी सौगात से कम नहीं माना जा रहा. दरअसल, प्रशांत किशोर ने कहा कि वे अगले एक-दो साल में बांकीपुर के कम से कम 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का प्रयास करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने परिवार के पढ़े-लिखे बेरोजगार बेटे-बेटियों का सीवी यानी बायोडाटा उनके कार्यालय में भेजें.

'कहीं गायब नहीं हुआ, लगातार लोगों के लिए काम कर रहा हूं'

उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में धन्यवाद यात्रा निकाली. इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे कहीं गायब नहीं हुए हैं, बल्कि लगातार लोगों के लिए ही काम कर रहे हैं. इसके साथ ही प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने उन परिवारों से भी अपील की जिनके बच्चों ने पढ़ाई पूरी कर ली है लेकिन अभी तक उन्हें नौकरी नहीं मिली.

प्रशांत किशोर ने ऐसे परिवार से अपने बच्चों का सीवी और बायोडाटा उनके कार्यालय में जमा करने का अनुरोध किया. जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि अगले एक-दो साल में कम से कम 10 हजार बेरोजगार युवाओं तक रोजगार पहुंचे. हालांकि, उन्होंने लोगों से सरकारी नौकरी की कोई गारंटी नहीं दी. उन्होंने कहा कि देश भर में बने निजी संपर्कों के जरिए युवाओं को बड़ी कंपनियों से जोड़ने की कोशिश की जाएगी. जिसके लिए शुरुआत में उन्हें बिहार से बाहर भी जाना पड़ सकता है.

सरकार बनी तो बिहार में ही रोजगार बढ़ाने की कोशिश

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी कुछ युवाओं को राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है, लेकिन अगर जन सुराज को राज्य में सरकार चलाने का मौका मिला तो सबसे बड़ी कोशिश बिहार में ही रोजगार बढ़ाने की होगी. उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को घर छोड़कर दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा. प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी राजनीति चार मुद्दों पर केंद्रित रहेगी. जिसमें पहला रोजगार, दूसरा अच्छी शिक्षा, तीसरा 1100 रुपये मासिक पेंशन और चौथा गरीब परिवारों को खाद्यान्न उनकी प्राथमिकता में शामिल है.

पेपर लीक और बेरोजगारी पर भी उठाया सवाल

विधायक बनने के बाद पहली बार बांकीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने छात्र आंदोलनों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने जंतर-मंतर, पटना और झारखंड की घटनाओं का भी जिक्र किया. प्रशांत किशोर ने कहा कि लाठीचार्ज युवाओं के बढ़ते गुस्से का नतीजा है. उन्होंने कहा कि जब भी पेपर लीक होंगे, शिक्षा व्यवस्था चरमराएगी और बेरोजगारी बढ़ेगी, तब-तब छात्र सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस की लाठियों से युवाओं की आवाज नहीं दबाई जा सकती. उन्होंने कहा कि सरकार को डराने-धमकाने पर नहीं बल्कि समस्या की असली वजह पर ध्यान देना चाहिए. अगर आगे भी पेपर लीक की घटनाएं नहीं रुकीं, तो सरकार को इसका गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा.

19 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत

बता दें कि बिहार की बांकीपुर सीट के साथ मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था. 3 अगस्त को वोटों की गिनती हुई और उसी दिन चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया. जिसमें बिहार की बांकीपुर सीट से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव नतीजों को लेकर अनंत सिंह के बयान पर पीके का पलटवार, जानें क्या कहा

 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सीट पर प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया. प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले है.

ये भी पढ़ें: 'बस एक बदलाव हो सकता है...', प्रशांत किशोर ने बिहार CM को लेकर बताई पहली मांग

Continue reading on the app

Uttarakhand Update: CM पुष्कर सिंह धामी के फैसले से स्कूल, गांव और सड़क परियोजनाओं को रफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विकास, आपदा प्रबंधन, स्कूल मरम्मत, बाढ़ सुरक्षा और हेलीपैड निर्माण सहित कई कार्यों के लिए ₹74 करोड़ मंजूर किए।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2 बच्चों की मां से की शादी, मगर ये है बड़ा ट्विस्ट

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार 11 अगस्त को एक प्राइवेट सेरेमनी में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी हैं। कुछ ही समय पहले दोनों ने सगाई भी की थी। Wed, 12 Aug 2026 05:54:53 +0530

  Videos
See all

बिना हमलों के भी परेशान हैं ईरानी शहर याज्द के लोग [Iran’s tourism industry hit hard by war impact] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T02:15:24+00:00

Well Viral Video : अचानक कुएं में उठीं लहरें | Viral News | Gujarat News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T02:15:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers